Responsive Scrollable Menu

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

लंदन, 31 अगस्त (आईएएनएस)। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ओल्ड ट्रैफर्ड में प्रीमियर लीग मैच में इप्सविच टाउन को 5-2 से हराया। टीम की जीत के नायक ब्रूनो फर्नांडीस रहे, जिन्होंने तीन गोल किए।

Continue reading on the app

PCB ने कोच समेत 7 प्लेयर्स को वापस बुलाया:इंग्लैंड से 2 टेस्ट हारने के बाद फैसला; 9 सितंबर से बर्मिंघम में तीसरा मैच

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया। बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे पर गई टेस्ट टीम के 7 खिलाड़ियों को घर वापस बुला लिया है। उनकी उनकी जगह सात नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। PCB ने मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद को रिलीज किया। यह बदलाव लीड्स और लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान के हारने के बाद हुए हैं। टीम 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से पीछे है। तीसरा और आखिरी टेस्ट 9 सितंबर से शुरू होगा। सात खिलाड़ी टीम में शामिल, दो को पहली बार मौका सात नए खिलाड़ी टीम में शामिल किए गए हैं। इनमें सैम अयूब, अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, साद बैग, मुहम्मद रंधावा, रजाउल्लाह और मुहम्मद इमरान जूनियर हैं। सात में से पांच प्लेयर इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। मुहम्मद रंधावा और रजाउल्लाह ने अब तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। ये सभी खिलाड़ी तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान की टीम से जुड़ेंगे। सैम अयूब ने आठ टेस्ट और अब्दुल्ला फजल ने दो टेस्ट खेले हैं। बाएं हाथ के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर अराफात मिन्हास पाकिस्तान के लिए तीन वनडे और चार टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। सरफराज और गुल को भी रिलीज किया पाकिस्तानी बोर्ड ने मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी रिलीज कर दिया है। अब माइक हेसन को मुख्य कोच और एशले नॉफ्के को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। बर्मिंघम टेस्ट के लिए पाकिस्तान की अपडेटेड टीम बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), रजाउल्लाह, साद बैग (विकेटकीपर), सैम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद और उबैद शाह।

Continue reading on the app

  Sports

अफगानिस्तान T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया ऐलान, 4 अनफिट खिलाड़ी भी स्क्वॉड का हिस्सा

India squad for Afghanistan T20I series: बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. Tue, 01 Sep 2026 17:31:30 +0530

  Videos
See all

Rihand Dam Overflow Viral Video: यूपी के सबसे बड़े बांध से छोड़ा गया पानी | N18S | UP | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T12:15:11+00:00

CNG-PNG Price Hike: Mumbai में महंगी हुई CNG-PNG | #cngprices #pngprice #mumbai #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T12:13:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers