Responsive Scrollable Menu

एक युग का अंत...! लियोनेल मेसी ने किया इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान, लिखा इमोशनल पोस्ट

Lionel Messi Retirement: दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. मेसी अब अर्जेंटीना की जर्सी में कभी खेलते नजर नहीं आएंगे. फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच साबित हुआ, जिसमें अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. मेसी ने अब हमेशा के लिए इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया है. हालांकि, सभी को इस बारे में पहले से ही अंदाजा था कि मेसी फीफा वर्ल्ड कप के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं, क्योंकि उन्होंने खुद कहा था कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा.

लियोनस सेमी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, फाइनल के बाद से जो समय बीता है, उसमें बहुत सोच-विचार करने के बाद, मैं आप सभी को यह बताना चाहता हूं कि मैं नेशनल टीम (अर्जेंटीना) से संन्यास ले रहा हूं…यह एक ऐसा फैसला था जिसने मेरी रूह को झकझोर दिया और आज भी दर्द देता है, लेकिन मैं समझता हूं कि यही सही समय है. मैं खुदा की कसम खाकर कहता हूं कि मैंने हमेशा अपना सब कुछ झोंक दिया, न सिर्फ पिछले कुछ सालों में जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी. मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए लड़ाई लड़ी और अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, ताकि आपको खुशियां दे सकूं और फुटबॉल के जरिए आपको अर्जेंटीना का होने पर गर्व महसूस करा सकूं.

मेसी ने आगे लिखा, "अब बहुत कम समय बचा है और जीवन के चैपटर बंद हो रहे हैं, और यह एक ऐसा अध्याय है जिसे बंद करने में मुझे बहुत दर्द हो रहा है. मैं राष्ट्रीय टीम में रहने से हमेशा प्यार करता था, करता हूं और हमेशा करता रहूंगा. मैं पूरी तरह खाली हो चुका हूं, अब मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं बचा है और इसके अलावा पीछे बहुत ही शानदार युवा खिलाड़ी आ रहे हैं जो यहां होने के हकदार हैं."

Continue reading on the app

हॉरर-सस्पेंस-एक्शन से भरपूर वो 15 फिल्में-सीरीज, सितंबर 2026 में हो रही रिलीज, OTT-सिनेमाघरों में मचाएंगी गदर

Movies-Web Series releasing in September 2026: सितंबर 2026 में अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार हैं. मार्वल के फैन के लिए सितंबर में 'एवेंजर्स एंडगेम' आ रही है. जबकि मशहूर सीरीज 'फौदा' का पांचवां सीजन भी ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है. दर्शक सितंबर में 'मिर्जापुर' का भौकाल बड़े पर्दे पर देख पाएंगे. वहीं, 'हैवान' और 'द वन' जैसी सस्पेंस भरी फिल्में भी दर्शकों के रोंगटे खड़े करने को तैयार हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Duleep Trophy Final: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची वैभव सूर्यवंशी की टीम, ईस्ट जोन से हारकर टूटा रजत पाटीदार का सपना

East Zone vs Central Zone Duleep Trophy Final: सितारों से सजी सेंट्रल जोन को हराते हुए ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी है. बेंगलुरु में खेले गए सेमीफाइनल-1 के तीसरे ही दिन ईस्ट जोन ने 159 रन के लक्ष्य को छह विकेट खोकर हासिल कर लिया. ईस्ट जोन का फाइनल में मुकाबला नॉर्थ जोन और साउथ जोन के बीच जारी दूसरे सेमीफाइनल के विनर से होगा. Tue, 1 Sep 2026 16:32:24 +0530

  Videos
See all

Bengal Ki Badi Khabar LIVE | O1 Sep 2026 | Mamata Banerjee | UCC in Bengal | Suvendu Adhikari | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T11:15:30+00:00

क्या गरीबी बनी धर्मांतरण का रास्ता? Nagpur की गोंड बस्ती से बड़ा खुलासा | Exclusive Ground Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T11:13:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers