Responsive Scrollable Menu

अन्ना हजारे की तबीयत अचानक बिगड़ी, ICU में भर्ती; जानें अब कैसी है हालत

अन्ना हजारे को गंभीर वायरल संक्रमण की शिकायत के कारण सोमवार को मुंबई के एक प्रमुख अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

Continue reading on the app

Car Care Tips: सर्विस सेंटर जाने से पहले घर पर चेक करें 5 चीजें, एक्स्ट्रा खर्च बचेगा

Car Care Tips: अक्सर कार मालिक जब भी सर्विस सेंटर जाते हैं, तो मैकेनिक कई छोटी-छोटी कमियों को बताकर बिल में अतिरिक्त पार्ट्स और लेबर चार्ज जोड़ देते हैं। इसलिए थोड़ी सी सावधानी और सही जानकारी से आप सर्विस सेंटर जाने से पहले ही अपनी गाड़ी को खुद चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे पांच मेंटेनेंस टिप्स जिन्हें बिना एक भी पैसा खर्च किए घर पर ही किया जा सकता है

1. एयर फिल्टर की सफाई करें
कार का एयर फिल्टर इंजन तक साफ हवा पहुंचाने का काम करता है। समय के साथ इसमें धूल और गंदगी जमा हो सकती है। बहुत गंदा एयर फिल्टर इंजन की एयरफ्लो को प्रभावित कर सकता है और माइलेज पर भी असर पड़ सकता है।

सर्विस सेंटर जाने से पहले बोनट खोलकर एयर फिल्टर की स्थिति देख सकते हैं। अगर फिल्टर सिर्फ धूल भरा है और उसकी हालत ठीक है, तो उसे हल्के हाथ से साफ किया जा सकता है। लेकिन अगर वह बहुत ज्यादा गंदा या खराब हो चुका है, तो उसे बदलने की जरूरत पड़ सकती है।

2. टायरों की हालत और घिसाव देखें
टायर में सही एयर प्रेशर होना कार के लिए बेहद जरूरी है। कम या गलत एयर प्रेशर से रोलिंग रेजिस्टेंस बढ़ सकता है और फ्यूल की खपत पर असर पड़ सकता है।
घर पर ही चारों टायरों की ग्रिप और घिसाव को देखें। टायरों में फंसे छोटे पत्थर या दूसरी चीजें भी निकाल सकते हैं।
अगर किसी टायर का घिसाव बाकी टायरों की तुलना में ज्यादा या असमान है, तो यह व्हील अलाइनमेंट जैसी समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे में सर्विस सेंटर पर इसकी जांच कराना बेहतर है।

3. वाइपर और वॉशर फ्लूइड चेक करें
विंडस्क्रीन पर धूल जमा होने से वाइपर ब्लेड जल्दी खराब हो सकते हैं और कांच पर निशान या स्क्रैच आने का खतरा बढ़ सकता है। वाइपर ब्लेड को गीले कपड़े से साफ किया जा सकता है। साथ ही वॉशर फ्लूइड का लेवल भी चेक करें।
हालांकि, सिर्फ पानी या घरेलू शैंपू डालने के बजाय कार के लिए बनाए गए उचित विंडस्क्रीन वॉशर फ्लूइड का इस्तेमाल करना बेहतर है। इससे सिस्टम और विंडस्क्रीन को नुकसान पहुंचने का जोखिम कम रहता है।

4. इंजन ऑयल और कूलेंट लेवल देखें
इंजन ऑयल और कूलेंट का लेवल भी बेसिक तरीके से चेक किया जा सकता है। इंजन ऑयल के लिए डिपस्टिक का इस्तेमाल करें और वाहन निर्माता की ओर से बताए गए सही लेवल के निशान के अनुसार जांच करें।
कूलेंट रिजर्वायर का लेवल भी देखें। अगर कूलेंट कम है तो सिर्फ अनुमान से कोई तरल डालने के बजाय कार के मैनुअल में दिए निर्देशों का पालन करें।
कूलेंट सिस्टम में गलत तरल या गलत अनुपात इस्तेमाल करने से नुकसान हो सकता है। इसलिए जरूरत पड़ने पर सही कूलेंट का ही इस्तेमाल करें।

5. बैटरी और केबल की जांच करें
कार की बैटरी के टर्मिनल पर समय के साथ सफेद या हरे रंग का जमाव दिखाई दे सकता है। यह कनेक्शन को प्रभावित कर सकता है।
बैटरी टर्मिनल की सफाई से पहले सुरक्षा का ध्यान रखें और वाहन निर्माता के निर्देशों के अनुसार ही सफाई करें। साथ ही बैटरी केबल ढीली तो नहीं है, यह भी देख सकते हैं।
अगर बैटरी बार-बार डाउन हो रही है, स्टार्ट करने में परेशानी आ रही है या टर्मिनल बुरी तरह खराब हैं, तो इसे सिर्फ साफ करके नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में बैटरी और चार्जिंग सिस्टम की जांच कराना जरूरी है।

सर्विस सेंटर जाने से पहले क्यों जरूरी है ये चेक?
इन बेसिक चीजों को पहले से देखने का सबसे बड़ा फायदा है कि यह आपको अपनी कार की मौजूदा स्थिति का अंदाजा रहता है। इससे आप समझ सकते हैं कि कौन-सी चीज वास्तव में गंदी, घिसी या खराब है और किस चीज पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।

हालांकि, घर पर की जाने वाली ये जांच नियमित सर्विसिंग या जरूरी रिपेयर का विकल्प नहीं हैं। ब्रेक, सस्पेंशन, इंजन, इलेक्ट्रिकल सिस्टम या किसी अन्य गंभीर समस्या के लिए प्रशिक्षित मैकेनिक से जांच कराना जरूरी है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

India A के खिलाफ सीरीज के लिए 14 सदस्यीय Australia A टीम घोषित, 22 सितंबर से पुडुचेरी में मुकाबले

तेज गेंदबाज बेन ड्वार्शियस, सैम कॉन्स्टास और नाथन मैकस्वीनी जैसे सीनियर टीम की तरफ से खेल चुके खिलाड़ियों को भारत ए के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के लिए मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ए की दो प्रारूपों के लिए चुनी गई 14 सदस्यीय टीमों में शामिल किया गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की राष्ट्रीय चयन समिति ने कहा कि भारत का यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को उपमहाद्वीप की परिस्थितियों से परिचित कराना और उन्हें भारत में खेलने की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। ऑस्ट्रेलिया ए की टीम इस दौरे में चार दिवसीय मैच भी खेलेगी जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अगले साल की शुरुआत में भारत में होने वाली पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए सीनियर टीम में जगह बनाने का मौका मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: वैश्विक मंदी और युद्ध की चिंताओं के बीच 7.8 प्रतिशत रही भारत की GDP वृद्धि, पीएम मोदी ने जताई खुशी

ऑस्ट्रेलिया ए टीम पुडुचेरी में दो चार दिवसीय मैच और तीन एक दिवसीय मैच खेलेगी। पहला चार दिवसीय मैच 22 सितंबर से जबकि दूसरा मैच 29 सितंबर से शुरू होगा है। अनौपचारिक वनडे मैच छह, नौ और 11 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा कि यह दौरा विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि अगले साल ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम भारत का दौरा करने वाली है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इन टीमों को लेकर उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि वे इस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इनमें से कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि अन्य के लिए यह ऑस्ट्रेलिया ए और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश में मिले मौकों को आगे बढ़ाना है।’’ पीटर हैंड्सकॉम्ब, ब्रेंडन डॉगेट, कॉन्स्टास, मैकस्वीनी, झाई रिचर्डसन और टॉड मर्फी सभी टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि मिच ओवेन, जैक एडवर्ड्स, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, स्पेंसर जॉनसन, बेन ड्वार्शियस, जोश फिलिप, आरोन हार्डी, निखिल चौधरी और महली बियर्डमैन वनडे या टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: India A महिला टीम की कमान यस्तिका और अनुष्का को मिली, BCCI ने की घोषणा

टीम इस प्रकार हैं: ऑस्ट्रेलिया ए – चार दिवसीय मैच: ब्रेंडन डॉगेट, जैक एडवर्ड्स, पीटर हैंड्सकॉम्ब, सैम हार्पर, लियाम हैचर, कैंपबेल केलवे, सैम कॉन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, फर्गस ओनील, जोश फिलिप, झाई रिचर्डसन, कोरी रोकिचिओली, जेसन संघा, लियाम स्कॉट। ऑस्ट्रेलिया ए – एक दिवसीय मैच: महली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, बेन ड्वार्शियस, जैक एडवर्ड्स, आरोन हार्डी, स्पेंसर जॉनसन, सैम कॉन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिच ओवेन, जोश फिलिप, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, लाचलान शॉ।

Tue, 01 Sep 2026 11:10:00 +0530

  Videos
See all

Sugar Price Drop: चीनी के नए दाम पर आया बड़ा अपडेट! | Sugar Price News | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T05:30:37+00:00

Almora House Collapsed LIVE: अल्मोड़ा में तबाही! घर में घुसा मौत का मलबा | Uttarakhand | Rescue | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T05:28:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers