उदयपुर नगर निगम चुनाव के लिए पहली बार किन्नर ने भरा नामांकन, वार्ड नंबर 60 से किन्नर मीरा राठौड़ ने ठोकी ताल
Scooter Comparison: एथर कोनार्क, टीवीएस आईक्यूब या बजाज चेतक, जानें कौन है बेस्ट?
Scooter Comparison : भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी के साथ इस सेगमेंट में कंपनियों के बीच मुकाबला भी लगातार बढ़ रहा है। एथर एनर्जी ने अपने नए कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ बाजार में प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा दिया है। एक लाख रुपये से कम शुरुआती कीमत वाले कोनार्क का मुकाबला टीवीएस आईक्यूब और बजाज चेतक से होगा। ऐसे में कीमत, बैटरी और रेंज के मामले में तीनों स्कूटरों में कितना अंतर है, आइए जानते हैं।
रेंज में कौन आगे?
दावा की गई रेंज के मामले में टीवीएस आईक्यूब एसटी 5.3 सबसे आगे है। यह एक बार चार्ज करने पर अधिकतम 212 किलोमीटर की आईडीसी रेंज देने का दावा करता है। इसके अलग-अलग मॉडल में 145 से 212 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है।
वहीं, एथर कोनार्क एस की रेंज मॉडल के अनुसार 100 से 200 किलोमीटर तक है। बजाज चेतक की सी35 सीरीज अधिकतम 153 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है।
शुरुआती मॉडल की बात करें तो कोनार्क एस 100 की रेंज 100 किलोमीटर, आईक्यूब 2.3 की 114 किलोमीटर और चेतक सी3001 की 131 किलोमीटर है।
बैटरी क्षमता
बैटरी क्षमता में भी टीवीएस आईक्यूब आगे है। आईक्यूब एसटी 5.3 में 5.3 किलोवाट-घंटे की बैटरी मिलती है। एथर कोनार्क में 2.1 से 3.5 किलोवाट-घंटे और बजाज चेतक में 3 से 3.5 किलोवाट-घंटे की बैटरी क्षमता दी गई है।
कीमत में कौन सस्ता?
एथर कोनार्क एस 100 की शुरुआती कीमत 99,999 रुपये है। इसके मुकाबले टीवीएस आईक्यूब की कीमत 1.11 लाख रुपये और बजाज चेतक सी3001 की कीमत 1.19 लाख रुपये से शुरू होती है।
कीमत, बैटरी और रेंज की तुलना
इलेक्ट्रिक स्कूटर शुरुआती कीमत बैटरी क्षमता अधिकतम दावा की गई रेंज
एथर कोनार्क ₹99,999 2.1-3.5 किलोवाट-घंटे 200 किमी
टीवीएस आईक्यूब ₹1.11 लाख 2.3-5.3 किलोवाट-घंटे 212 किमी
बजाज चेतक ₹1.19 लाख 3-3.5 किलोवाट-घंटे 153 किमी
अगर आपकी प्राथमिकता कम कीमत है तो कोनार्क आकर्षक विकल्प है। वहीं, ज्यादा रेंज और बड़ी बैटरी के लिए टीवीएस आईक्यूब आगे है, जबकि बजाज चेतक संतुलित विकल्प के तौर पर सामने आता है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









