IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ जमकर बोलता है रोहित शर्मा का बल्ला, जानें कैसा है ODI रिकॉर्ड
IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच आगामी सितंबर-अक्टूबर में सीमित ओवरों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर आएगी. वहीं इस सीरीज के जरिए दोनों दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा की टीम इंडिया में वापसी होगी. रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली इस सीरीज के लिए अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. वह इन दिनों जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. तो चलिए, इस रोमांचक सीरीज के शुरू होने से पहले जानते हैं कि वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा का वनडे रिकॉर्ड कैसा रहा है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है रोहित शर्मा का वनडे रिकॉर्ड?
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार ओपनर रोहित शर्मा का वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड बेहद ही दमदार रहा है. हिटमैन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 57.61 की औसत से बल्लेबाजी की है, इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका प्रदर्शन कैसा रहता है. रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक कुल 35 मैच खेले हैं, जिनकी 35 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 57.61 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 91.86 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से कुल 1613 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा कुल 7 बार नाबाद भी लौटे हैं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 बार 150+ स्कोर बनाए हैं रोहित शर्मा
वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने 3 शतक और कुल 12 अर्धशतक लगाए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 162 रन रहा है, जो उन्होंने साल 2018 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम के मैदान पर बनाया था. खास बात यह है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाए गए 3 शतकों में से 2 बार रोहित शर्मा ने 150 से अधिक का स्कोर बनाया है. साल 2018 में उन्होंने 162 रनों की पारी खेली थी, जबकि 2019 में 159 रन बनाए थे. वहीं, भारतीय पिचों पर वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोलता है और वहां उनका बल्लेबाजी औसत 100 के पार पहुंच जाता है. ऐसे में रोहित शर्मा एक बार फिर घरेलू पिचों पर वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्ले से धमाल मचाते नजर आ सकते हैं.
THE STUNNING LOOKS OF ROHIT SHARMA.????⭐
— Tanuj (@ImTanujSingh) August 31, 2026
- The Aura & Swag of Hitman Ro! pic.twitter.com/1UTpPnZNSb
27 सितंबर से शुरू होगा भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज
वेस्टइंडीज की टीम सितंबर में भारतीय दौरे पर आएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20I मैचों की सीरीज खेली जाएगी. पहले 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी, इसके बाद टी20 सीरीज का आगाज होगा. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा वनडे मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि 3 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज की भिड़ंत न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह स्टेडियम में होगी. इस सीरीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि उन्हें रोहित और विराट खेलते नजर आ सकते हैं. विराट का भी वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार वनडे रिकॉर्ड है. ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि दोनों बल्लेबाज बल्ले से धमाल मचाएं.
यह भी पढ़ें: भारतीय खिलाड़ी को मिली देश के बाहर की टीम में जगह, इस टूर्नामेंट में खेलते आएगा नजर
भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज शेड्यूल 2026
पहला वनडे मैच - 27 सितम्बर, रविवार, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम, भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे
दूसरा वनडे मैच - 30 सितम्बर, बुधवार, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी, दोपहर 2:00 बजे
तीसरा वनडे - 3 अक्टूबर, शनिवार, महाराजा यादविन्द्र सिंह स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़, दोपहर 2:00 बजे
शक्तियों के साथ जिम्मेदारी भी होनी चाहिए, नाकामियों के लिए सजा दी जाएगी : चीन के राष्ट्रपति शी
शक्तियों के साथ जिम्मेदारी भी होनी चाहिए, नाकामियों के लिए सजा दी जाएगी : चीन के राष्ट्रपति शी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24









