Responsive Scrollable Menu

यूपी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक “सेवा संकल्प अभियान” के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रदेश भाजपा मुख्यालय से सोमवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई। मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को समर्पित इस अभियान का उद्देश्य उनके सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।

अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला सोमवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह शामिल हुए। कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और अभियान के जिला संयोजक एवं सहसंयोजक उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक माह के ‘सेवा संकल्प’ अभियान को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलाव की ‘सफलता गाथा’ के रूप में जन-जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि हर शक्ति केंद्र, हर बूथ और हर क्षेत्र में ऐसी दर्जनों कहानियां हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से आत्मनिर्भर बने परिवारों, नौकरी पाने वाले युवाओं और बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से लाभान्वित लोगों की वास्तविक कहानियां ही बदलते भारत और बदलते उत्तर प्रदेश की सबसे प्रभावी तस्वीर हैं।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को राज्य के हर अस्पताल में जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा फल वितरण किया जाएगा तथा प्रत्येक जनपद में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण के बड़े शिविर आयोजित होंगे। ईरानी ने कहा कि मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी विशेषता सत्ता नहीं, बल्कि सेवा, संकल्प और परिणाम की राजनीति रही है। पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा, सुशासन और परिवर्तन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाएगी।

उन्होंने कहा कि उद्देश्य केवल उपलब्धियां गिनाना नहीं, बल्कि इनसे आम नागरिकों के जीवन में आए परिवर्तन की कहानियों को सामने रखना और सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को जनभागीदारी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि अभियान में युवाओं से संवाद किया जाएगा कि आज का भारत और उत्तर प्रदेश पहले जैसा नहीं था। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण के अद्वितीय उदाहरण हैं।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष देश और समाज की सेवा के प्रति उनके अदम्य संकल्प, कठोर परिश्रम और दूरदर्शी नेतृत्व के साक्षी हैं। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में जिला स्तर पर भी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी और 17 सितंबर से अभियान शुरू होगा।

Continue reading on the app

Delhi Voter List विवाद: SIR प्रक्रिया पर Arvind Kejriwal का तीखा हमला, कहा- चुनाव आयोग ऐसे तो आबादी घटा देगा

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को चुनाव आयोग की 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) प्रक्रिया पर सवाल उठाए, क्योंकि दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 47 लाख से ज़्यादा वोटरों के नाम गायब थे। ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि लगभग 1.5 करोड़ वोटरों में से 47 लाख नाम लिस्ट में नहीं हैं। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को आबादी बढ़ने की चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि SIR प्रक्रिया देश की आबादी को 140 करोड़ से घटाकर 50 करोड़ कर सकती है। केजरीवाल का यह बयान दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) के सामने आने के बाद आया है, जिसमें पता चला कि 1,45,10,299 रजिस्टर्ड वोटरों में से 47,56,722 वोटर लिस्ट में शामिल नहीं थे। इस ड्राफ्ट लिस्ट में दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों के कुल 97,53,577 वोटर शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: MOTN Survey: PM की रेस में Abhijeet Dipke ने Arvind Kejriwal को पछाड़ा, बढ़ी CJP की ताकत

SIR प्रक्रिया के तहत, जिसमें घर-घर जाकर वेरिफिकेशन किया गया, दिल्ली के लगभग 67.18 प्रतिशत वोटरों के लिए एन्यूमरेशन फ़ॉर्म (जानकारी जुटाने वाले फ़ॉर्म) मिले और उन्हें डिजिटाइज़ किया गया। यह प्रक्रिया 30 जून को शुरू हुई और 17 अगस्त को खत्म हुई। चुनाव आयोग ने बाकी बचे वोटरों को ASDDO कैटेगरी में "अनकलेक्टेबल" (जिनका पता न चल सके) माना है। इस कैटेगरी में वे वोटर आते हैं जिन्हें अनुपस्थित, दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके, मृत, डुप्लीकेट या दूसरी कैटेगरी में रखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR (स्पेशल समरी रिविजन) किया गया है, उनमें दिल्ली में नाम हटाने का प्रतिशत सबसे ज़्यादा रहा है; यहाँ ड्राफ्ट स्टेज पर ही लगभग 33 प्रतिशत वोटर लिस्ट से हटा दिए गए। अगर कुल संख्या की बात करें, तो 47 लाख से ज़्यादा नाम हटाना भी सबसे ज़्यादा मामलों में से एक है।

इसे भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में ऐसा क्या हुआ कि बदल गए केजरीवाल-सिसोदिया?

चुनाव अधिकारी ने नामों के बड़ी संख्या में हटाए जाने की एक वजह दिल्ली की बड़ी 'फ्लोटिंग आबादी' (आने-जाने वाली आबादी) को बताया; हो सकता है कि इसी वजह से वेरिफिकेशन के दौरान बड़ी संख्या में वोटरों को 'शिफ्टेड' (दूसरी जगह चले गए) या 'अनअवेलेबल' (मौजूद नहीं) मार्क किया गया हो। दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में डिजिटाइज़ेशन का स्तर अलग-अलग था। रोहिणी में यह दर सबसे ज़्यादा 83.43 प्रतिशत रही, जबकि तुगलकाबाद में सबसे कम 52.15 प्रतिशत थी।
जिन वोटरों के एन्यूमरेशन फ़ॉर्म इस प्रक्रिया के दौरान नहीं मिल पाए थे, वे अब भी वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करवा सकते हैं। वे 30 सितंबर तक ज़रूरी दस्तावेज़ों के साथ फ़ॉर्म 6 भरकर अपना दावा पेश कर सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

भारत को मिली 2027 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, श्रीलंका रह गया खाली हाथ, 14 फरवरी से शुरु होगा 6 देशों का मेगा टूर्नामेंट

champions trophy in india: महिला चैंपियंस ट्रॉफी के उद्घाटन संस्करण की मेजबानी पहले श्रीलंका को करनी थी. हालांकि, अब इसे भारत में आयोजित किया जाएगा. श्रीलंका क्रिकेट को ICC के वार्षिक सम्मेलन में जुलाई में बताए गए जरूरी सुधारों को लागू करना है. ICC ने मेजबानी के लिए तय किए गए मानदंडों के आधार पर बांग्लादेश, भारत और दक्षिण अफ्रीका की दावेदारी का मूल्यांकन किया. Wed, 2 Sep 2026 19:39:45 +0530

  Videos
See all

हेग की जेल में म्लादिच का निधन [Mladic's death reopens old wounds in the Western Balkans] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T14:02:44+00:00

वीरांगनाओं की कहानी पर स्वरा की बदजुबानी क्यों? देखिये पूछता है भारत में Aishwarya Ka Agenda | Swara #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T14:05:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers