Responsive Scrollable Menu

एयर होस्टेस ने खोला टॉयलेट का दरवाजा, अंदर रखी पर्ची देखते ही भागी पायलट के पास, बीच आसमान प्लेन में मचा हडकंप

दम्माम से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में अचानक से हड़कंप मच गया. विमान के टॉयलेट में एक पर्ची मिली, जिस पर अंग्रेजी में सिर्फ 'BOMB' लिखा था. खतरे को देखते हुए विमान को तुरंत अहमदाबाद डायवर्ट किया गया. विमान में उस वक्त 32 यात्री सवार थे.

Continue reading on the app

New Scooter: होंडा का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ पेटेंट; जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

New Scooter: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। बढ़ती मांग को देखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां लगातार नए इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही हैं। इसी कड़ी में होंडा भी भारतीय बाजार में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने Honda UC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में पेटेंट कराया है। हालांकि, अभी इसके भारत में लॉन्च की आधिकारिक जानकारी नहीं है।

भारत में आ सकता है Honda UC3
रिपोर्ट्स के मुताबिक, होंडा भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Honda UC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, फिलहाल इसे लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि पेटेंट के बाद कंपनी इसे भारत में बिक्री के लिए कब तक पेश करेगी।

भारत में कराया गया पेटेंट
Honda UC3 से जुड़ी सबसे अहम जानकारी यह है कि कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन भारत में पेटेंट कराया है। आमतौर पर कंपनियां किसी नए मॉडल को किसी बाजार में पेश करने की योजना के तहत उसके डिजाइन या तकनीक को पेटेंट कराती हैं। हालांकि, सिर्फ पेटेंट कराया जाना इस बात की पुष्टि नहीं करता कि स्कूटर को भारत में लॉन्च किया ही जाएगा।

मैक्सी-स्कूटर जैसा है डिजाइन
Honda UC3 को मैक्सी-स्कूटर जैसा डिजाइन दिया गया है। इसमें कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं, जिनमें LED DRL, LED हेडलाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और छोटा विंडस्क्रीन शामिल हैं। स्कूटर में सिंगल-सीट सेटअप दिया गया है और इसे Honda RoadSync तकनीक से भी लैस किया गया है।

इसके अलावा स्कूटर में 26 लीटर का बूट स्पेस, 12-इंच अलॉय व्हील, CBS, राइडिंग मोड्स, रिवर्स असिस्ट और रिजनरेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

122 किलोमीटर तक की रेंज
जिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में Honda UC3 की बिक्री की जाती है, वहां इसे फिक्स्ड बैटरी पैक के साथ पेश किया जाता है। इसमें 3.2 kWh क्षमता वाली LFP बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह बैटरी स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 122 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है।

पावर की बात करें तो इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर करीब 8 बीएचपी की पावर देने में सक्षम है। हालांकि, भारत में लॉन्च होने की स्थिति में इसके बैटरी पैक, मोटर और रेंज में बदलाव किया जा सकता है।

विदेश में करीब 4 लाख रुपये कीमत
Honda UC3 को जिन देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है, वहां इसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास बताई जाती है। हालांकि, भारत में अगर इसे स्थानीय स्तर पर लॉन्च किया जाता है तो इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय मॉडल की तुलना में कम रखी जा सकती है।

फिलहाल Honda UC3 के भारत में लॉन्च को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इसकी लॉन्च टाइमलाइन, भारतीय स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में अभी इंतजार करना होगा।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान का अल्लाह मालिक है... बीच दौरे पर अपने हेड कोच को निकाला, अब माइक हेसन जाएंगे इंग्लैंड

pakistan new head coach: पहले ही सीरीज गंवा चुकी पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 9 सितंबर से बर्मिंघम, एजबेस्टन में खेला जाएगा. इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए माइक हेसन को तीसरे टेस्ट के लिए हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी है. Mon, 31 Aug 2026 20:22:50 +0530

  Videos
See all

World Nomad Games में साथ जाते हुए दिखे Putin और PM Modi | #breakingnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T16:04:15+00:00

Gujarat boat accident Viral Video: डूबती मछुआरों की नाव का खौफनाक वीडियो वायरल | N18S | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T16:13:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers