Responsive Scrollable Menu

एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होने किर्गिस्तान पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ

एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होने किर्गिस्तान पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ

Continue reading on the app

Shalini Pandey का फर्जी AI वीडियो वायरल: भड़की एक्ट्रेस बोलीं- 'ये मैं नहीं... बहुत डिस्टर्बिंग है'

Shalini Pandey Deepfake Video: ए-आई (AI) इंटेलिजेंस के दौर में कई लोग इसके गलत प्रभाव में भी फंस रहे हैं। सेलेब्रिटीज भी एआई से बने डीपफेक वीडियो का शिकार हो जाते हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री शालिनी पांडे का एक AI-जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है जिसपर एक्ट्रेस ने नारजगी जाहिर की। एक्ट्रेस ने साफ किया है कि वायरल हो रहा वीडियो पूरी तरह फर्जी है और उसमें नजर आ रही महिला वह नहीं हैं।

फेक वीडियो पर भड़कीं शालिनी पांडे
शालिनी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा-
"मैं अपने उस फेक, AI-जनरेटेड वीडियो के बारे में बात करना चाहता हूं जो आजकल ऑनलाइन घूम रहा है। यह वीडियो पूरी तरह से बनावटी है और इसमें मैं नहीं हूं। यह देखना बहुत परेशान करने वाला है कि लोगों, खासकर महिलाओं को निशाना बनाने और उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए टेक्नोलॉजी का इस तरह गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।"

‘टेक्नोलॉजी का ऐसा दुरुपयोग सामान्य नहीं होना चाहिए’
एक्ट्रेस ने आगे लिखा- “मैं इस तरह के गलत इस्तेमाल की कड़ी निंदा करती हूं और मेरा मानना ​​है कि टेक्नोलॉजी के ऐसे गलत इस्तेमाल को कभी भी सामान्य नहीं माना जाना चाहिए। अगर आपको यह वीडियो दिखे, तो कृपया इसे शेयर, फॉरवर्ड या डाउनलोड न करें और न ही इस पर कोई प्रतिक्रिया दें। इसके बजाय, कृपया तुरंत इसकी रिपोर्ट करें। मैं सभी से ज़िम्मेदार और जागरूक रहने की अपील करती हूं और चाहती हूं  कि इसे और आगे फैलाने के बजाय इसे रोकने में मदद करें। धन्यवाद!”

‘अर्जुन रेड्डी’ से मिली थी पहचान
शालिनी पांडे ने साल 2017 में तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म में वह विजय देवरकोंडा के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म की सफलता के बाद शालिनी को दक्षिण भारतीय सिनेमा में पहचान मिली।

इसके बाद उन्होंने तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम किया। उनके फिल्मी करियर में ‘जयेशभाई जोरदार’, ‘118’, ‘100% कढ़ल’, और ‘महाराज’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

शालिनी पांडे हाल ही में फिल्म ‘राहु केतु’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और चंकी पांडे जैसे कलाकार भी दिखाई दिए।

Continue reading on the app

  Sports

आज रात वैभव सूर्यवंशी को नींद नहीं आएगी, अकेले ठोके 92 रन, फिर भी सिर्फ 53 रन में ढह गए आखिरी पांच विकेट

East Zone vs Central Zone Duleep Trophy: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 92 रन की आक्रामक पारी खेलकर लाल गेंद के क्रिकेट में अपनी काबिलियत का प्रदर्शन किया, लेकिन दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के दूसरे दिन सोमवार को ईस्ट जोन की टीम सेंट्रल जोन पर पहली पारी की बढ़त हासिल करने में नाकाम रही. Mon, 31 Aug 2026 19:53:00 +0530

  Videos
See all

Sara Arjun Tendulkar की साथ में Gym एंट्री! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T14:43:59+00:00

Tej Pratap की तारीफ में अक्षरा ने क्या कह दिया? | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T14:43:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers