'मैं बच्चों से मुकाबला नहीं करता...', सुनील शेट्टी ने यंग एक्टर्स के लिए कही ऐसी बात! अपनी उम्र को लेकर भी बोले एक्टर
Suniel Shetty Post: 90 के दशक में अपनी दमदार बॉडी, जबरदस्त एक्शन और माचो अंदाज से बॉलीवुड में खास पहचान बनाने वाले सुनील शेट्टी को आज भी फैंस प्यार से ‘अन्ना’ कहकर बुलाते हैं. उस दौर में उन्होंने एक्शन हीरो के तौर पर अपनी अलग जगह बनाई थी. आज सुनील शेट्टी 65 साल के हो चुके हैं, लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर भी उनके पास काम की कोई कमी नहीं है. हाल ही में वो कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आए थे. वहीं, अब खबरें हैं कि एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ एक एक्शन फिल्म में भी दिखाई दे सकते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इतने लंबे करियर के बाद भी सुनील शेट्टी बॉलीवुड में इतने रेलेवेंट कैसे बने हुए हैं? तो बता दें कि इस सवाल का जवाब खुद ‘अन्ना’ ने दिया है.
कभी परिवार के लिए कमाते थे, अब पैसों की दौड़ से हैं दूर
सुनील शेट्टी ने हाल ही में लिंक्डइन पर एक दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया. इसमें उन्होंने अपने करियर, जिंदगी और बदलती प्राथमिकताओं के बारे में खुलकर बात की. एक्टर ने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में उनके लिए काम करने की सबसे बड़ी वजह पैसा था. वो अपने परिवार को एक अच्छी और आरामदायक जिंदगी देना चाहते थे. इसलिए उस समय ज्यादा से ज्यादा काम करना और पैसा कमाना उनके लिए जरूरी था.
हालांकि, वक्त के साथ उनकी प्राथमिकताएं बदल गईं. आज वो अपने करियर में उस मुकाम पर हैं, जहां उन्हें सिर्फ पैसे के लिए काम करने की जरूरत महसूस नहीं होती. अब वो किसी खास इकनोमिक गोल्स को हासिल करने के लिए फिल्मों का हिस्सा नहीं बनते, बल्कि ऐसे प्रोजेक्ट चुनना पसंद करते हैं, जो उन्हें पर्सनली पसंद आते हैं और जिनसे उन्हें कुछ नया करने का मौका मिलता है.
65 की उम्र में भी काम मिलते रहने का क्या है राज?
इतने लंबे करियर के बावजूद सुनील शेट्टी लगातार फिल्मों और अलग-अलग प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बने हुए हैं. ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि वो आज भी इंडस्ट्री में इतने रेलेवेंट कैसे हैं, तो उन्होंने इसका जवाब काफी दिलचस्प तरीके से दिया. सुनील के मुताबिक, वो हर प्रोजेक्ट के लिए आसानी से उपलब्ध नहीं होते. वो चुनिंदा लोगों और प्रोजेक्ट्स के साथ ही काम करना पसंद करते हैं. उन्होंने बताया कि वो उन्हीं लोगों के साथ काम करने की कोशिश करते हैं, जिनके साथ उन्हें लगता है कि वो आगे बढ़ सकते हैं और कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसका लोगों पर पॉजिटिव असर पड़े. यानी सुनील शेट्टी अब फिल्मों की संख्या बढ़ाने के बजाय उनके सिलेक्शन पर ज्यादा ध्यान देते हैं. शायद यही वजह है कि लंबे करियर के बावजूद उनके काम को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है.
पॉजिटिव सोच को मानते हैं अपनी रेलेवेंस की वजह
सुनील शेट्टी ने अपनी पॉजिटिव सोच को भी अपने लंबे करियर की एक बड़ी वजह बताया. उनका कहना है कि जिंदगी को लेकर उनका नजरिया काफी पॉजिटिव है. एक्टर ने कहा कि वो आज अपनी जिंदगी से काफी संतुष्ट, खुश और सिक्योर महसूस करते हैं और असल में यही उनकी रेलेवेंस है. सुनील ने यह भी कहा कि वो अपनी जिंदगी को लेकर पूरी तरह ईमानदार रहे हैं. उन्होंने अपनी गलतियों और असफलताओं को कभी छिपाने की कोशिश नहीं की. उनके लिए उनकी जिंदगी में जो कुछ भी हुआ है, चाहे वो सफलता हो, असफलता हो या गलतियां, सब उनके सफर का हिस्सा है. उनका मानना है कि इंसान को अपनी कमियों और गलतियों को स्वीकार करना चाहिए, क्योंकि यही चीज उसे बेहतर इंसान बनने में मदद करती है.
उम्र छिपाने के बजाय स्वीकार करना बना ताकत
सुनील शेट्टी के लंबे करियर का एक और बड़ा राज है कि उन्होंने कभी अपनी उम्र से भागने की कोशिश नहीं की. उन्होंने साफ कहा कि कैमरे के सामने हो या कैमरे के पीछे, उन्होंने हमेशा अपनी उम्र को स्वीकार किया है. एक्टर के मुताबिक, उम्र के हिसाब से रोल स्वीकार करना ही उनके लंबे करियर की सबसे बड़ी वजहों में से एक है. सुनील ने कहा कि आधी उम्र के एक्टर्स के साथ उसी तरह मुकाबला करने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि वो उनसे ज्यादा अच्छे दिख सकते हैं, बेहतर बॉडी बना सकते हैं और अपने काम में ज्यादा माहिर हो सकते हैं. इसलिए सुनील ने खुद को बदलते वक्त के साथ ढाल लिया है. वो यंग एक्टर्स से कम्पटीशन करने के बजाय अपनी उम्र, अनुभव और व्यक्तित्व को अपनी ताकत बनाना पसंद करते हैं.
पति, पिता और दादा का रोल भी खुशी से अपनाया
सुनील शेट्टी ने अपनी जिंदगी के दूसरे पहलुओं को लेकर भी खुलकर बात की. उनके मुताबिक, जिंदगी में मिलने वाली हर भूमिका को उन्होंने खुशी से स्वीकार किया है. चाहे वह पति की भूमिका हो, बेटे की, पिता की या अब दादा की, उन्होंने जिंदगी के हर रिश्ते को पूरी तरह जिया है. उनका कहना है कि उन्होंने उम्र बढ़ने के साथ शरीर में आने वाले बदलावों को भी स्वीकार किया है. सुनील बढ़ती उम्र को छिपाने के बजाय उसे जिंदगी का स्वाभाविक हिस्सा मानते हैं. उन्होंने कहा कि वो लगातार खुद पर काम कर रहे हैं. हालांकि, वो इसे ‘एंटी-एजिंग’ नहीं कहना चाहते, लेकिन उनका मानना है कि उन्होंने उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को कुछ हद तक धीमा जरूर किया है.
‘ये मेरी जिंदगी का हिस्सा हैं’
उम्र को लेकर सुनील शेट्टी की सोच काफी अलग नजर आती है. जहां कई सितारे बढ़ती उम्र को छिपाने की कोशिश करते हैं, वहीं सुनील इसे सहजता से स्वीकार करते हैं. उन्होंने कहा कि चेहरे पर आई झुर्रियां हमेशा रहेंगी और अब ये उनकी जिंदगी का हिस्सा हैं. उनके लिए उम्र बढ़ना कोई ऐसी चीज नहीं है, जिससे डरने या शर्माने की जरूरत हो. यही सोच शायद उन्हें आज भी दर्शकों के बीच रिलेवेंट बनाए रखने में मदद करती है. वो खुद को जबरदस्ती युवा दिखाने की कोशिश नहीं करते, बल्कि अपनी उम्र के मुताबिक किरदारों और भूमिकाओं को अपनाते हैं.
आज की फिल्मों में हिंसा से परेशान हैं सुनील
सुनील शेट्टी ने आज के दौर की फिल्मों को लेकर अपनी एक नाराजगी भी जाहिर की. उन्हें लगता है कि मौजूदा फिल्मों में हिंसा और खून-खराबे को जरूरत से ज्यादा ग्राफिक तरीके से दिखाया जा रहा है. एक्टर ने कहा कि आज फिल्ममेकर्स एक्शन को ज्यादा से ज्यादा रियल और खौफनाक दिखाने की कोशिश करते हैं. उनके मुताबिक, 90 के दशक की फिल्मों में एक्शन जरूर होता था, लेकिन उसे इस तरह ग्राफिक नहीं बनाया जाता था. उन्होंने कहा कि आज कई बार एक्शन सीन इतने ज्यादा हिंसक होते हैं कि उन्हें पूरा देखना भी मुश्किल हो जाता है. उनके मुताबिक, फिल्मों में हिंसा को लेकर यह बदलाव उन्हें पसंद नहीं आता.
ये भी पढ़ें: Explainer: आखिर बिना हाइप और प्रमोशन के कैसे इतनी कमाई कर रही है ‘हनुमान अंश’? जानें इसके पीछे का कारण
मुंबई पोर्ट पर क्रेन में लगी भीषण आग! | Mumbai | Port | Fire |
मुंबई पोर्ट पर क्रेन में लगी भीषण आग! | Mumbai | Port | Fire | #mumbainews #mumbai #portes #fire #crane ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Sudarshan News









