Responsive Scrollable Menu

एक साल में 4 बार हो सकती है NEET UG:तनाव कम होगा, कोचिंग पर निर्भरता घटेगी - टास्क फोर्स कमेटी को मिले सुझाव

NEET UG 2026 में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के चलते 2027 में जो बदलाव किए जा रहे हैं, उनमें हाई-पावर्ड टास्क फोर्स का गठन भी है। इसके अध्यक्ष नंदन नीलेकणि हैं। टास्क फोर्स ने अब आम लोगों और स्टेकहोल्डर्स से सुझाव मांगना शुरू कर दिया है। केंद्र ने इसके लिए सुझाव देने की आखिरी तारीख 13 सितंबर 2026 रखी है। इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणि इस हाई-पावर्ड टास्क फोर्स के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। वे केवल NEET नहीं, बल्कि NTA समेत देश की प्रमुख परीक्षाओं की सुरक्षा, डिजाइन, संचालन और गवर्नेंस में सुधार के लिए लोगों से सुझाव मांग रहे हैं। साल में 4 बार टेस्ट से 90% समस्याओं का समाधान इन्हीं सुझावों के चलते शिक्षाविद और बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल का कहना है कि अगर उम्मीदवार को एक से डेढ़ साल में 4 बार एंट्रेंस टेस्ट में बैठने का मौका मिले और उसके बेस्ट स्कोर को माना जाए तो 90% तक समस्याओं का समाधान हो सकता है। डॉ. मित्तल ने कहा कि वह उच्च स्तरीय समिति से मिलने का समय मांगेंगे और कमेटी के सामने अपनी बात रखेंगे। उनका कहना है कि NEET UG के लिए छात्र 10वीं के बाद या कुछ तो पहले से ही तैयारी करने लग जाते हैं। इतनी मेहनत के बाद उनका एडमिशन केवल एक दिन में तीन घंटे की परीक्षा पर निर्भर करता है। ये छात्र के मानसिक तनाव का सबसे बड़ा कारण है क्योंकि उसे लगता है कि अगर उस दिन वह बेहतर नहीं कर पाया तो करियर खत्म हो जाएगा। इसी चीज का फायदा एग्जाम में गड़बड़ी करने वाले लोग भी उठाते हैं। अगर NEET UG देने का मौका साल में चार बार मिले तो उससे साल में एक बार होने वाली एग्जाम पर निर्भरता कम होगी। एक ही टेस्ट पर निर्भर रहेंगे तो परीक्षा को लेकर समस्या का पूरी तरह से समाधान नहीं हो सकता। जहां तक एग्जाम फीस की बात है तो उसको कम से कम रखा जा सकता है। सुझाव जुटाने में लगी है कमेटी अभी NEET UG 2027 का नया पैटर्न घोषित नहीं हुआ है। फिलहाल कमेटी सुझाव जुटा रही है और अक्टूबर के आसपास नया पैटर्न तैयार करने की दिशा में काम कर रही है। ये खबर भी पढ़ें दिल्ली के बाद दूसरा आंदोलन जब सरकार ने मानी मांगें:जंतर - मंतर पर छात्रों की जीत से बढ़े हौसले, झारखंड में मांगें पूरी होने के बाद खूब नाचे कार्यकर्ता हाल ही में हुए छात्र आंदोलन में यह तीसरा आंदोलन है जिसमें सरकार ने छात्रों की मांगे मान ली हैं। इसके चलते BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) को एक ही चरण में करने का फैसला किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

नेपाल बाढ़ में डूबा बैंक, अंदर था 51 करोड़ का खजाना! अब पुलिस ने ऐसे बचाया कैश-सोना

नेपाल पुलिस ने इस पूरे अभियान की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयक की है। पुलिस ने इसके साथ एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें बैंक से कैश, सोना और जरूरी दस्तावेज निकालने में जुटे लोग नजर आ रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

India A के खिलाफ सीरीज के लिए 14 सदस्यीय Australia A टीम घोषित, 22 सितंबर से पुडुचेरी में मुकाबले

तेज गेंदबाज बेन ड्वार्शियस, सैम कॉन्स्टास और नाथन मैकस्वीनी जैसे सीनियर टीम की तरफ से खेल चुके खिलाड़ियों को भारत ए के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के लिए मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ए की दो प्रारूपों के लिए चुनी गई 14 सदस्यीय टीमों में शामिल किया गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की राष्ट्रीय चयन समिति ने कहा कि भारत का यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को उपमहाद्वीप की परिस्थितियों से परिचित कराना और उन्हें भारत में खेलने की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। ऑस्ट्रेलिया ए की टीम इस दौरे में चार दिवसीय मैच भी खेलेगी जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अगले साल की शुरुआत में भारत में होने वाली पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए सीनियर टीम में जगह बनाने का मौका मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: वैश्विक मंदी और युद्ध की चिंताओं के बीच 7.8 प्रतिशत रही भारत की GDP वृद्धि, पीएम मोदी ने जताई खुशी

ऑस्ट्रेलिया ए टीम पुडुचेरी में दो चार दिवसीय मैच और तीन एक दिवसीय मैच खेलेगी। पहला चार दिवसीय मैच 22 सितंबर से जबकि दूसरा मैच 29 सितंबर से शुरू होगा है। अनौपचारिक वनडे मैच छह, नौ और 11 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा कि यह दौरा विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि अगले साल ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम भारत का दौरा करने वाली है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इन टीमों को लेकर उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि वे इस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इनमें से कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि अन्य के लिए यह ऑस्ट्रेलिया ए और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश में मिले मौकों को आगे बढ़ाना है।’’ पीटर हैंड्सकॉम्ब, ब्रेंडन डॉगेट, कॉन्स्टास, मैकस्वीनी, झाई रिचर्डसन और टॉड मर्फी सभी टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि मिच ओवेन, जैक एडवर्ड्स, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, स्पेंसर जॉनसन, बेन ड्वार्शियस, जोश फिलिप, आरोन हार्डी, निखिल चौधरी और महली बियर्डमैन वनडे या टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: India A महिला टीम की कमान यस्तिका और अनुष्का को मिली, BCCI ने की घोषणा

टीम इस प्रकार हैं: ऑस्ट्रेलिया ए – चार दिवसीय मैच: ब्रेंडन डॉगेट, जैक एडवर्ड्स, पीटर हैंड्सकॉम्ब, सैम हार्पर, लियाम हैचर, कैंपबेल केलवे, सैम कॉन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, फर्गस ओनील, जोश फिलिप, झाई रिचर्डसन, कोरी रोकिचिओली, जेसन संघा, लियाम स्कॉट। ऑस्ट्रेलिया ए – एक दिवसीय मैच: महली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, बेन ड्वार्शियस, जैक एडवर्ड्स, आरोन हार्डी, स्पेंसर जॉनसन, सैम कॉन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिच ओवेन, जोश फिलिप, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, लाचलान शॉ।

Tue, 01 Sep 2026 11:10:00 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की खबरें देखिए | CM Dhami | Rahul Gandhi | Congress vs BJP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T05:33:59+00:00

Almora House Collapsed LIVE: अल्मोड़ा में तबाही! घर में घुसा मौत का मलबा | Uttarakhand | Rescue | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T05:28:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers