Responsive Scrollable Menu

कर्नाटक में चिकन और फोन को लेकर 2 मर्डर:बेलगावी में दोस्त ने चिकन ज्यादा खाने पर चाकू मारा; मंगलुरु में फोन के लिए बड़े भाई की हत्या

कर्नाटक के बेलगावी में दोस्त ने ज्यादा चिकन खा लिया, तो दोस्त ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं मंगलुरु में भाइयों के बीच फोन को लेकर झगड़ा हुआ; गुस्से में छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू चला दिया। दोनों खबरें डिटेल में पढ़ें। बेलगावी: छुट्टी के दिन शराब और चिकन की पार्टी कर रहे थे कर्नाटक के बेलगावी में दो दोस्त सीताराम और अरुण पार्टी कर रहे थे। इसी बीच दोनों में एक दूसरे से ज्यादा चिकन खाने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक ने गुस्से में दूसरे के सीने में चाकू मार दिया। हमले में सीताराम की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अरुण, सीताराम को अस्पताल ले गया, जहां उसने दोस्त के बिल्डिंग से गिरने का दावा किया। दोनों बेलगावी के स्टील कंपनी में काम करते थे। हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश शुरुआत में आरोपी ने हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश की। उसने सीताराम के बिल्डिंग से गिरने का दावा किया। गंभीर चोटों की वजह से सीताराम की मौत हो गई। दोनों उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के कबीरगंज गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी से पूछताछ की, तो अरुण ने चाकू मारने की बात कबूल कर ली। ----------------------------- मंगलुरु: फोन चलाने को लेकर हुआ झगड़ा, गुस्से में बड़े भाई की कर दी हत्या दूसरी घटना, कर्नाटक के मंगलुरु में रविवार रात 10:30 बजे की है। जहां दो भाइयों के बीच फोन को लेकर झगड़ा हुआ था। इस बीच छोटे भाई राजू ने बड़े भाई आदिवेप्पा पर चाकू से हमला कर दिया। देर रात जब उनकी मां दुकान बंद करके घर लौटीं, तो आदिवेप्पा का लहूलुहान शव पड़ा था। आदिवेप्पा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों भाइयों के बीच में एक ही फोन था पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, तो पता चला कि दोनों भाइयों के पास एक ही फोन था। जिसकी वजह से झगड़ा हुआ। जिसके बाद आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया गया। ---------------- कर्नाटक- मंत्री नागेंद्र का दो साल में दूसरी बार इस्तीफा:ऐलान करके रोने लगे कर्नाटक में कांग्रेस विधायक बी नागेंद्र ने 28 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस्तीफे का ऐलान किया। कर्नाटक में कांग्रेस नेता बी. नागेंद्र ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग की गिरफ्तारी के आदेश:SC आयोग ने 5 दिन का टाइम दिया; पूर्व गृहमंत्री स्व. बूटा सिंह पर विवादित टिप्पणी की थी

लुधियाना से सांसद और प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री स्वर्गीय बूटा सिंह पर चुनावी सभा के दौरान कथित अपमानजनक और जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) ने गिरफ्तारी के आदेश दिए। आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना की अगुआई में सोमवार को इस मामले में सुनवाई हुई, इस दौरान बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह, तरनतारन के डीएसपी हरप्रीत सिंह व डीएसपी गुलजार सिंह भी मौजूद रहे। आयोग ने पुलिस को राजा वड़िंग समेत सभी आरोपियों को 5 दिनों के भीतर गिरफ्तार कर स्टेटस रिपोर्ट सौंपने को कहा। नवंबर 2025 को एक सभा में राजा वड़िंग ने स्व. बूटा सिंह को लेकर विवादित बयान दिया था। वड़िंग ने कहा था कि- 'नाम सुणेया बूटा सिंह दा, काला रंग हुंदा सी, जमा काला, पठ्ठे पाउंदा सी पठ्ठे, कांग्रेस ने देश दा गृहमंत्री बणाया'' (नाम सुना बूटा सिंह का, काले थे बिल्कुल काले, चारा डालते थे चारा, कांग्रेस ने देश का गृहमंत्री बनाया) हालांकि अब इस मामले में राजा वड़िंग कोर्ट जा सकते हैं। वह SC कमीशन के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दे सकते हैं। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट भी जा सकते हैं। पहले जानिए आयोग ने क्या सिफारिशें कीं… अब पूरा मामला सिलसिलेवार जानिए... ************ ये खबर भी पढ़ें: पंजाब में अकाली+BJP की सीट शेयरिंग फाइनल:SAD से 3 ज्यादा सीटों पर लड़ेगी भाजपा; सरकार बनी तो CM कौन, इस पर भी सहमति पंजाब चुनाव से पहले BJP और अकाली दल का गठजोड़ फाइनल हो गया है। इसमें सीट शेयरिंग के फॉर्मूले से लेकर CM चेहरा तक शामिल है। यह भी तय है कि 2027 के चुनाव में भाजपा बड़े भाई की भूमिका में होगी। वह अकाली दल से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट को अलविदा कह आसमान का सिकंदर बना यह खिलाड़ी, अब संभालता है पैसेंजर प्लेन का कॉकपिट

जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर ट्रेविस हेड एक समय अपनी टीम के उभरते हुए पेस बॉलिंग ऑलराउंडर थे, लेकिन किस्मत ऐसी पलटी मारी की अब ये खिलाड़ी आसमान का सिकंदर बन गया है. दरअसल, ट्रेविस अब एक कॉर्मिशियल पायलट और और लिंकडेन अकाउंट के मुताबिक वह कतर एयरवेज में काम करते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं ट्रेविस हेड. Mon, 31 Aug 2026 20:01:02 +0530

  Videos
See all

Aaj ki Taja Khabar: यूपी की दिनभर की खबरें | Kaushambi Blast | Ankit Baliyan Killer Encounter |Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T15:14:46+00:00

UP Politics: ''2027 में 27 सीटों पर समाजवादी पार्टी सिमटने वाली है'' | BJP | SP | UP Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T15:10:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers