'पाकिस्तान क्रिकेट बिखरा हुआ है...', लॉर्ड्स में मिली हार के बाद पूर्व क्रिकेटर का बयान, बाबर और रिजवान के लिए कही बड़ी बात
Ramiz Raja On Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है. जहां, दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका दूसरा मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला गया. उस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ 3 मैचों की इस सीरीज में पाकिस्तान की टीम 0-2 से पिछड़ गई है. इसके बाद से ही क्रिकेट के गलियारों में पाकिस्तान की हार पर बातचीत हो रही है. अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज रजा ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बिखरा हुआ है.
पाकिस्तान की बदत्तर हालत पर क्या बोले रमीज राजा?
इंग्लैंड के साथ खेले गए लॉर्ड्स टेस्ट मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 194 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में मिली हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने प्रतिक्रिया दी है और अपनी टीम की बदहाल स्थिति के बारे में बात की.
रमीज राजा ने कहा, "पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालत बद से बदतर होती जा रही है. सच कहूं तो यह बहुत ही निराशाजनक है. पाकिस्तान क्रिकेट पूरी तरह से बिखरा हुआ है. अब कुछ कड़े कदम उठाने और सख्त फैसले लेने की जरूरत है. हम हर बार बहाने नहीं बना सकते. यहां तक कि बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी अपनी फॉर्म पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. क्रिकेट में हारना तो ठीक है, लेकिन इस तरह हारना वाकई बहुत दुखद है. टीम ने हार मानने से पहले कोई संघर्ष ही नहीं किया."
????Pakistan cricket is in complete disarray - Ramiz Raza????
— Akshat (@Cricketmythos) August 30, 2026
Ramiz Raza said :????️
"Pakistan cricket team is going from bad to worse. It's been pathetic actually. Pakistan cricket is in complete disarray. There has to be some serious actions needed, some harsh decisions have to be… pic.twitter.com/B9B9jwrmLt
लॉर्ड्स टेस्ट हारा पाकिस्तान
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर बाबर आजम ने गेंदबाजी का फैसला किया. नतीजन, पहले बल्लेबाजी करने आई इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 66.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 290 रन बनाए. इसके बाद पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 37.2 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 110 पर ढेर हो गई. इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर पहली पारी के आधार पर 180 रनों की बढ़त बनाई.
इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 54.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 209 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 389 रनों का विशाल लक्ष्य दिया. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम दूसरी पारी में 50.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 194 रन बना पाई और 194 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई. इसी के साथ मेजबान टीम ने 2-0 से सीरीज पर अजेय बढ़त हासिल कर ली है.
Our bowling attack again! ????
— England Cricket (@englandcricket) August 30, 2026
194-run victory at Lord's ????️
Full D4 Highlights: https://t.co/l4NAY1KVB0 pic.twitter.com/NX7zVLMRf1
9 सितंबर से शुरू होगा तीसरा टेस्ट मैच
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने 103 रन से पाकिस्तान को हराया था, तो वहीं दूसरे मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों से धूल चटाई. अब सीरीज का तीसरा मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा. ये मैच 9 सितंबर से शुरू होगा.
Hyderabad News: बंजर जमीन से बंपर कमाई, तेलंगाना में सीताफल ने बदली किसानों की तकदीर,1 एकड़ से 3 लाख तक मुनाफा
Hyderabad News: तेलंगाना की शुष्क और पथरीली जमीन पर सीताफल की खेती किसानों के लिए कम लागत में बड़ी कमाई का जरिया बन रही है. कम पानी में तैयार होने वाली उन्नत किस्मों से किसान एक एकड़ में ₹2 से ₹3 लाख तक का मुनाफा कमा रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18










