Responsive Scrollable Menu

नाबालिग से गैंगरेप के 5 दोषियों को उम्रकैद:2024 में वडोदरा में गरबा के बाद लड़की को पकड़ा, दोस्त को बांधकर उसके सामने गैंगरेप किया था

गुजरात के बहुचर्चित भायली गैंगरेप मामले में सोमवार को वडोदरा कोर्ट ने पांचों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। आरोपियों पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं, कोर्ट ने पीड़िता को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। यह घटना 4 अक्टूबर 2024 की रात हुई थी। नवरात्रि के दौरान गरबा कार्यक्रम से लौट रही नाबालिग अपने दोस्त के साथ एक सुनसान जगह से गुजर रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसे रोक लिया था। दोस्त को बंधक बनाकर गैंगरेप किया था। आरोपियों के नाम… 6 हजार पन्नों की थी चार्जशीट मामले की जांच के बाद पुलिस ने कोर्ट में करीब 6 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने मामले की पैरवी के लिए तीन सरकारी वकीलों की नियुक्ति की थी। करीब 22 महीने बाद पीड़िता को न्याय मिला है। कोर्ट ने पांचों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए पीड़िता के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे का भी आदेश दिया गया है। सिलसिलेवार जानिए, 4 अक्टूबर की रात हुई वारदात के बारे में 11वीं क्लास में पढ़ने वाली 16 साल की नाबालिग अपने दोस्त के साथ गरबा खेलकर घर लौट रही थी। दोनों रात करीब 11.30 बजे भायली इलाके में सुनसान सड़क किनारे से गुजर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर 5 युवक इनके पास पहुंचे। एक बाइक पर दो और दूसरी बाइक पर तीन लोग थे। तीन युवक दोनों के पास पहुंचे और पूछा, तुम लोग यहां क्या कर रहे हो? इसके बाद तीन आरोपियों ने पीड़िता के दोस्त को बंधकर बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया था। अन्य दो आरोपियों ने नाबालिग के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की थी। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता का मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। पीड़िता ने रात को ही दोस्त के साथ तालुका पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करवा दी थी। पीड़ित और उसका दोस्त आरोपियों का चेहरा नहीं पहचान सके थे, लेकिन उनकी बात करने की शैली कैसी थी, शरीर कैसा था, इसकी जानकारी दे दी थी। आरोपियों में दो गुजराती और गैंगरेप करने वाले तीन आरोपी हिंदी में बात कर रहे थे। मोबाइल फोन से आरोपी पकड़ाए थे गैंगरेप की वारदात के बाद आरोपी पीड़ित का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए थे। जब पीड़िता के घरवालों ने फोन किया तो आरोपियों ने कॉल रिसीव तो किया, लेकिन बात नहीं की थी। कॉल के दौरान घरवालों को गरबा में बज रहे ढोल की आवाज सुनाई दी थी। इस दौरान मोबाइल 7 सेकेंड तक ऑन रहा था। मोबाइल की लोकेशन अकोटा इलाके में थी। इसके बाद आरोपियों ने फोन स्विच ऑफ कर फेंक दिया था। पुलिस को मौके से एक आरोपी का टूटा हुआ चश्मा भी मिला था। जांच टीम ने अकोटा इलाके के फुटेज चेक किए, हजारों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों तक पहुंच गई थी।

Continue reading on the app

नेपाल में शवों का सामूहिक अंतिम संस्कार [Nepal starts burial of flooding victims ]

26 अगस्त को आई त्रासदी के बाद नेपाल अब मृतकों के शवों के परिजनों तक पहुंचने की जद्दोजहद में लगा है. लेकिन कई ऐसे शव भी हैं जिनकी पहचान नहीं की जा सकी है, उन्हें फिलहाल प्रशासन अस्थायी कब्रों में दफना रहा है. In south-central Nepal’s Chitwan district authorities start temporary burial of flooding victims. #DWHindiNews #Nepal #NepalFlood

Continue reading on the app

  Sports

Video: दलीप ट्रॉफी में 2 विकेट लेने वाले वैभव ने बताया कि कैसे वो अपनी गेंदबाजी पर कर रहे है काम

Video: दलीप ट्रॉफी में 2 विकेट लेने वाले वैभव ने बताया कि कैसे वो अपनी गेंदबाजी पर कर रहे है काम Tue, 1 Sep 2026 19:05:54 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: अमेरिकी ठिकाने पर ईरान का ताबड़तोड़ हमला | US military base attack | UAE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T13:43:42+00:00

FREE AI Tools! ChatGPT, Gemini जैसे 30 AI Models का Free Access #ai #chatgpt #gemini #thailandai #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T13:39:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers