Responsive Scrollable Menu

क्या अभी भी होगी भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज? पूर्व क्रिकेटर और BCB चीफ तमीम इकबाल ने कही यह बड़ी बात

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच इसी साल अगस्त-सितंबर में व्हाइट बॉल सीरीज खेली जानी थी, जिसके लिए टीम इंडिया को बांग्लादेश का दौरा करना था. लेकिन राजनीतिक तनाव की वजह से अब तक भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा नहीं हुआ है और इस पर संकट के बादल छाए हैं. इसी बीच, भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर और बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने इस बात की पुष्टि की है कि भारत-बांग्लादेश सीरीज अभी पूरी तरह से रद्द नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि सीरीज के लिए दोनों बोर्ड की ओर से पॉजिटिव रिस्पॉन्स रहा है. इससे पहले भी तमीम इकबाल ने इस सीरीज को लेकर अपना बयान दिया था. 

बांग्लादेश को करनी है 3 वनडे और 3 T20I सीरीज की मेजबानी

भारतीय टीम को बांग्लादेश दौरे पर 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. इस सीरीज को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने कहा कि BCB और बीसीसीआई दोनों ही बोर्ड इस सीरीज को आयोजित कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उन्होंने बताया कि दोनों बोर्ड मिलकर अब इसके लिए किसी नए विंडो की तलाश कर रहे हैं, जिसमें इस सीरीज को कराया जा सके. BCB अध्यक्ष के इस बयान से साफ हो गई है कि इस सीरीज को टाल दिया गया है और अगस्त-सितंबर में होने की कोई संभावना नहीं है. 

भारत-बांग्लादेश सीरीज को लेकर क्या बोले BCB अध्यक्ष तमीम इकबाल?

तमीम इकबाल ने 'नॉट आउट नोमान' स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म पर भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि BCB और BCCI, दोनों ही बोर्ड्स का इस सीरीज को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स रहा है और इसे कराने के लिए एक नए शेड्यूल (समय) की तलाश हो रही है. तमीम ने कहा कि भारत के खिलाफ सीरीज को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का रुख बिल्कुल सकारात्मक है, लेकिन कुछ चीजें हैं जो उनके हाथ में नहीं हैं. अगले कुछ महीने दोनों ही टीमों का शेड्यूल काफी बिजी है.

भारत और बांग्लादेश की बिजी रहने वाला है शेड्यूल

बांग्लादेश को आगे 3 सीरीज खेलनी हैं, वहीं टीम इंडिया का शेड्यूल भी काफी व्यस्त है. भारत को सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है और इसके बाद वेस्टइंडीज की मेजबानी करनी है. हालांकि, फिर भी भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज को लेकर दोनों बोर्ड के बीच बातचीत हो रही है, जो एक पॉजिटिव मैसेज दे रही है.

तमीम इकबाल ने T20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश के बाहर रहने पर भी दिया बयान

तमीम इकबाल ने भारत की मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश के बाहर होने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश इस मामले को बेहतर तरीके से संभाल सकता था और बातचीत कर सकता था. बता दें कि बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत आने से मना कर दिया था और टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया था. यह सारा विवाद आईपीएल 2026 से पहले शुरू हुआ था, जब बीसीसीआई के कहने पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से रिलीज कर दिया था.

यह भी पढ़ें:  'सिलेक्टर उसे सपोर्ट क्यों कर रहे हैं...' पाकिस्तान की दिन-ब-दिन बदत्तर होती हालत का जिम्मेदार कौन? दिग्गज ने बताया नाम

Continue reading on the app

एडल्ट ऐप्स के नाम पर साइबर फ्रॉड का नया जाल, Android यूजर्स को निशाना बना रहे खतरनाक APK

नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) ने एडल्ट कंटेंट वाले ऐप्स की आड़ में हो रहे फाइनेंशियल फ्रॉड को लेकर चेतावनी जारी की है. साइबर अपराधी Facebook और Instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विज्ञापनों के जरिए ऐसे खतरनाक Android ऐप्स का प्रचार कर रहे हैं.

NCTAU के मुताबिक “Night Play”, “Reloop”, “Kyss”, “Vimo”, “Rivo”, “Nexo” और “Vixa” जैसे नामों से चलने वाले ऐप्स यूजर्स को एडल्ट कंटेंट वाली वेबसाइटों पर ले जाते हैं. यहां यूजर को वीडियो या अन्य कंटेंट देखने के लिए APK फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए कहा जाता है.

ऐप इंस्टॉल होते ही शुरू होता है असली खेल

APK इंस्टॉल करने के बाद ये ऐप्स ऐसी संवेदनशील अनुमतियां मांग सकते हैं, जिनका इस्तेमाल डिवाइस पर अतिरिक्त ऐप्स इंस्टॉल करने और यूजर की गतिविधियों में दखल देने के लिए किया जा सकता है.

इनमें सबसे खतरनाक Accessibility Permission का दुरुपयोग है. यह अनुमति मिलने के बाद साइबर अपराधी यूजर के फोन की स्क्रीन और कई इंटरैक्शन पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल बैंकिंग और अन्य वित्तीय लेनदेन से जुड़ी संवेदनशील जानकारी हासिल करने तथा फाइनेंशियल फ्रॉड को अंजाम देने में किया जा सकता है.

VPN के जरिए भी संदिग्ध ट्रैफिक रूटिंग

कुछ मामलों में ऐसे ऐप्स डिवाइस पर VPN भी इंस्टॉल कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल इंटरनेट ट्रैफिक को किसी दूसरे सर्वर या नेटवर्क के जरिए रूट करने के लिए किया जा सकता है. साइबर सुरक्षा के लिहाज से यह चिंता का विषय है, क्योंकि इस तरह के नेटवर्क का इस्तेमाल संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों से जुड़े ट्रैफिक को छिपाने या रूट करने में किया जा सकता है.

अनइंस्टॉल करना भी हो सकता है मुश्किल

खतरनाक ऐप्स यूजर को इन्हें सामान्य तरीके से हटाने से रोकने की कोशिश भी कर सकते हैं. यानी ऐप इंस्टॉल होने के बाद यूजर के लिए उसे डिवाइस की सेटिंग्स से अनइंस्टॉल करना मुश्किल बनाया जा सकता है.

साइबर एक्सपर्ट्स की सलाह

ऐसे खतरे से बचने के लिए Android यूजर्स को सोशल मीडिया विज्ञापनों या संदिग्ध वेबसाइटों से APK डाउनलोड नहीं करना चाहिए. किसी ऐप के लिए Accessibility, Device Administrator, VPN या अन्य संवेदनशील permissions मांगे जाने पर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

सबसे जरूरी बात यह है कि यूजर केवल भरोसेमंद और आधिकारिक स्रोतों से ही ऐप डाउनलोड करें. किसी एडल्ट वेबसाइट या सोशल मीडिया विज्ञापन के जरिए APK डाउनलोड करने का निर्देश मिले तो उसे साइबर खतरे का संकेत मानना बेहतर है.

Continue reading on the app

  Sports

ZIM vs NAM: 195 रन बनाकर भी किसी तरह जीता जिम्बाब्वे, नामीबिया ने फुला दीं सांसें; आखिरी ओवर में कई बार पलटा मैच

zimbabwe vs namibia t20i highlights: 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया ने 19 ओवर में 180 रन बना लिए थे. आखिरी ओवर में नामीबिया को जीत के लिए चार विकेट रहते हुए 16 रन की दरकार थी. ब्रैड इवांस ने इस ओवर में चार विकेट लेकर जिम्बाब्वे को जीत दिलाई. नामीबिया के बल्लेबाज 10 रन ही जोड़ सके. Mon, 31 Aug 2026 23:06:41 +0530

  Videos
See all

अपनों को ढूढंते बच्चे | Shorts | Nepal Flood | Nepal News | Nepal News in Hindi | Nepal Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T18:15:03+00:00

Nepal Flood : नेपाल में तबाही पर चीन की सफाई ! | #yogiadityanath #shorts #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T18:15:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers