गोविंदा ने अपनी फैमिली के साथ नहीं मनाया रक्षा बंधन का त्योहार! बेटी की इस पोस्ट से हुआ खुलासा?
Govinda-Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) काफी लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. मीडिया में जिस तरीके की खबरें गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर खबरें आती रही हैं, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है. सुनीता भी कई बार गोविंदा को लेकर विवाविद बयान दे चुकी हैं. जिसके बारे में काफी चर्चा हुईं. वहीं, एक्टर ने भी सुनीता के बयानों का पलटवार किया था. इसी बीच एक खबर भी सामने आई कि सुनीता तलाक के लिए कोर्ट गई थी हालांकि, ये खबर झूठी निकली. इन सब के बावजूद भी दोनों के बीच कथित तौर पर पारिवारिक लाइफ सुधरती हुई नहीं दिखाई दे रही है. इसी बीच गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने हाल ही में रक्षा बंधन से जुड़ी कुछ फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
गोविंदा की फैमिली ने मनाया रक्षा बंधन
दरअसल, गोविंदा की बेटी और एक्ट्रेस टीना आहूजा ने रक्षाबंधन के मौके पर फैमिली के साथ बिताए खास पलों की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए है. इन तस्वीरों में उनके भाई यशवर्धन आहूजा के अलावा चचेरे भाई कृष्णा अभिषेक, बहन आरती सिंह और मां सुनीता आहूजा नजर आईं. इन तस्वीरों को देखने के बाद पता चलता है कि गोविंदा के पूरे परिवार ने रक्षा बंधन का त्योहार मनाया. जिसमें टीना अपने भाई यशवर्धन को राखी बांधत हुई और फैमिली के साथ साथ भी समय बिताती हुई नजर आईं. सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में सभी एक साथ कैमरे के सामने पोज देते और मुस्कुराते दिखाई दे रहे हैं. लेकिन गोविंदा कोई सी तस्वीर या वीडियो में नजर नहीं आए.
गोविंदा ने अपनी फैमिली के साथ नहीं मनाया रक्षा बंधन का त्योहार!
सोशल मीडिया पर इन तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद हर कोई ये सवाल पूछ रहा है कि आखिरकार गोविंदा रक्षाबंधन के मौके पर कहां थे? जब उनकी पूरी फैमिली और भांजा-भांजी भी घर पर थे तो वो क्यों नहीं दिखाई दिए? फोटो और वीडियो में जब गोविंदा नजर नहीं आए तो लोगों का कहना है कि गोविंदा ने इस बार रक्षा बंधन का त्योहार अपने परिवार के साथ नहीं मनाया. हालांकि, हम इन दावों की पुष्टि नहीं करते हैं कि गोविंदा ने अपनी फैमिली के साथ रक्षा बंधन नहीं मनाया है क्योंकि सोशल मीडिया पर इस तरह के सवाल किए जा रहे हैं.
सुनीता आहूजा के साथ दिखे सभी भाई-बहन
टीना ने सोशल मीडिया पर एक रक्षा बंधन की तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हमारी वाली राखी! #latergram #rakhi.' इस पोस्ट में कुछ तस्वीरें और कई वीडियोज हैं, जिनमें सुनीता आहूजा के साथ टीना, यशवर्धन , कृष्णा अभिषेक और आरती हैं. चारों भाई-बहन आपस में मस्ती करते दिख रहे हैं. वहीं, एक वीडियो में चारों भाई-बहन पोज देते हुए दिए और यशवर्धन आहूजा कहते हैं- शानदार वीडियो. इसके आगे एक वीडियो में टीना और आरती यशवर्धन को राखी बांधती दिख रही हैं. वहीं, एक अन्य फोटो में टीना कृष्णा अभिषेक को राखी बांधती नजर आईं.
टीना की पोस्ट के बाद गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर बढ़ी चर्चा
बता दें कि टीना की यह पोस्ट ऐसे समय में सामने आई है, जब गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. पिछले कुछ समय से दोनों के वैवाहिक रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. यह मामला तब ज्यादा चर्चा में आया, जब सुनीता ने गोविंदा को लेकर कई बातें पब्लिकली रूप से कहीं. उन्होंने गोविंदा के किसी दूसरी एक्ट्रेस के साथ रिश्ते को लेकर भी आरोप लगाए थे. जिसके बाद गोविंदा ने भी इस पर अपनी सफाई दी थी. अब टीना की इस पोस्ट के बाद दोनों के रिश्तें को लेकर एक फिर चर्चा शुरू हो गई है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व PM और क्रिकेटर इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग रहा अफेयर, रचाई तीन शादियां
UP News: कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 7 लोगों की गई जान; कई घायल
Kaushambi Firecracker Factory Explosion: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण विस्फोट हो गया. यह धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी और देखते ही देखते पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई. इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. प्रशासनिक अमले ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है.
धमाके से थर्रा उठा पूरा इलाका
यह पूरी घटना कौशांबी के पिपरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महमूदपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि आम दिनों की तरह फैक्ट्री में काम चल रहा था, तभी अचानक बारूद के ढेर में आग लग गई और एक के बाद एक कई बड़े धमाके हुए. विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास की जमीन तक हिल गई और आसमान में काले धुएं का एक विशाल गुबार छा गया. धमाके की चपेट में आने से फैक्ट्री की इमारत पूरी तरह ढह गई और वहां काम कर रहे लोग मलबे के नीचे दब गए. आसपास मौजूद लोगों के अनुसार, आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर तक लोगों को किसी बड़े हादसे का अहसास हो गया था.
#WATCH | Kaushambi, UP: A reported explosion occured at a firecracker manufacturing unit operating in the Pipri police station area.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 31, 2026
About five people have been pulled out; emergency care is ongoing. Rescue teams and police forces remain on the spot. pic.twitter.com/fyoP0QLrcj
राहत और बचाव कार्य में जुटी प्रशासन की टीम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए. सर्कल ऑफिसर शिवांग सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने इलाके को घेर लिया ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आए. कौशांबी के जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. प्रशासन ने बिना समय गंवाए एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों को राहत कार्य में लगा दिया. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की, वहीं मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए विशेष अभियान चलाया गया.
घायलों को प्रयागराज के ट्रॉमा सेंटर में कराया गया भर्ती
बचाव दल ने तेजी से काम करते हुए मलबे से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया. घायलों में एक महिला की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिसका डॉक्टरों की देखरेख में सघन इलाज चल रहा है. स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि उन्हें समय पर हर जरूरी चिकित्सीय सुविधा मिल सके.
आसपास के मकान भी आए आग की चपेट में
जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा ने बताया कि हादसे की गंभीरता को देखते हुए दोनों जिलों की प्रशासनिक टीमों को तुरंत सक्रिय कर दिया गया. शुरुआती जांच और स्थानीय निरीक्षण से यह बात सामने आई है कि धमाके के बाद फैली आग की वजह से आसपास के लगभग तीन घर भी बुरी तरह जल गए हैं. गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पाने की कोशिशें शुरू हो गईं, जिससे आग को और ज्यादा घनी आबादी वाले हिस्से में फैलने से रोक लिया गया. प्रशासनिक अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि फैक्ट्री में सुरक्षा के तय मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशांबी में हुए इस भीषण हादसे का तुरंत संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया और उनके परिजनों को सांत्वना दी. इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत कार्य चलाया जाए. सीएम ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी घायलों को उच्च स्तरीय इलाज मुफ्त और तुरंत उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव सरकारी सहायता मुहैया कराने का भरोसा दिया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और प्रशासन स्थिति को सामान्य बनाने में जुटा है.
यह भी पढ़ें: लाल किला ब्लास्ट केस में NIA की चार्जशीट पर कोर्ट का संज्ञान, 9 सितंबर को अगली सुनवाई
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







