Responsive Scrollable Menu

Delhi Bus Gangrape: चलती Bus में नाबालिग से दरिंदगी, 47 KM तक क्या हुआ? | Nirbhaya Case

Delhi Bus Gangrape News: दिल्ली-NCR में चलती बस में नाबालिग से कथित गैंगरेप की घटना ने एक बार फिर देश को झकझोर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के परी चौक से कश्मीरी गेट तक करीब 47 किलोमीटर के सफर में वारदात हुई। मामले में बस ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक क्या-क्या खुलासे हुए? बस के अंदर क्या हुआ, पुलिस ने आरोपियों तक कैसे पहुंच बनाई और CCTV से जांच में क्या सामने आया? देखिए इस वीडियो में Delhi Crime की पूरी कहानी और अब तक की बड़ी updates. Delhi Bus Gangrape News: The alleged gang rape of a minor inside a moving bus in Delhi-NCR has once again shocked the nation. According to reports, the incident took place during a journey of around 47 kilometres, from Pari Chowk in Greater Noida to Kashmere Gate. The bus driver and conductor have been arrested in connection with the case. What has been revealed so far? What allegedly happened inside the bus, how did the police trace and arrest the accused, and what did the CCTV footage reveal during the investigation? Watch this video for the complete Delhi Crime story and all the latest updates in the case. #delhicrime #delhibus #delhibusgangrape #delhincr #greaternoida #parichowk #kashmeregate #crime news #delhicrimenews #delhinews #gangrapenews #crimeupdate #cctvfootage #delhipolice #breakingnews News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig  न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates:  https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App  https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ CUT_AD OPT_SL Neet Ug 2026 | Neet Exam Cancelled 2026 | Neet Paper Leak 2026 | Neet Ug News | Neet Update Today | Neet Controversy | Neet Exam Latest News,| Medical Entrance Exam India | Nta News Neet | Neet Scam News | Exam Cancellation News India | Neet Students Update | Breaking Neet News | Neet 2026 Update | Paper Leak Case India | Education News India | Competitive Exam News | Neet Ug Latest Update | Nta Exam Controversy | Medical Exam Leak | Neet Protest News | Student Reaction Neet | India Exam News | Neet Ug Viral News | Latest Education Update | Neet Ug Important News |  ---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- news18 india live, hindi news live, us iran war, weather news, sco summit 2026, nepal flash floods, rss chief mohan bhagwat newyork event, sir draft voter list delhi, umar khalid bail plea, ankit baliyan murder case, AIMPLB sharia campaign, dusu elections 2026, modi putin meeting, Delhi H1N1 cases

Continue reading on the app

यूपी में राजनीतिक इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार चल रही है: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोमवार को दावा किया कि राज्य के पूरे राजनीतिक इतिहास में इतनी भ्रष्ट सरकार कभी नहीं आई, जितनी इस समय है। यादव ने मंगलवार से पार्टी का बूथ स्तर पर चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने की घोषणा भी की। सपा मुख्यालय में संगठनात्मक बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में यादव ने भाजपा सरकार पर जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) समेत कई सरकारी संस्थानों को बेचने का आरोप लगाया।

उन्होंने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पर भी आपत्ति जताई। मुख्यमंत्री ने हाल में सपा प्रमुख और उनके परिवार पर जेपीएनआईसी के निर्माण में ‘‘डकैती’’ डालने का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि पूरे परिवार ने मिलकर इसे लूटा। इस पर यादव ने कहा, ‘‘आपने जेपीएनआईसी को उतने में बेच दिया, जितना केवल पार्किंग से उद्योगपति कमा लेगा।

आप कैसी इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश का पूरा राजनीतिक इतिहास उठा लें, इतनी भ्रष्ट सरकार प्रदेश में नहीं आई होगी, जितनी इस समय है।’’ उन्होंने सरकारी संस्थानों को बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि उद्योगपति सरकार से दुखी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब पूंजीवादी व्यवस्था को बढ़ावा दिया जाएगा तो एक उद्योगपति दूसरे उद्योगपति को खा जाएगा।’’ सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर प्रदेश में 26 हजार सरकारी स्कूल बंद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर इन स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर सरकार को बताएगी कि ये स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

यादव ने सरकार पर मतदाता सूची का दोबारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुरू करने और निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर साजिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘अब सुनने में आ रहा है कि उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले ये लोग वार्षिक पुनरीक्षण और एसआईआर करेंगे, जिससे अपने लोगों के वोटों को समायोजित करेंगे और बड़े पैमाने पर बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोगों को मतदाता बनाएंगे। यह साजिश की जा रही है।’’ यादव ने आने वाले समय में ‘पीडीए’ सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में अन्याय हो रहा है और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि सपा के सभी जिलाध्यक्ष और कार्यकारिणी के सदस्य दो सप्ताह के भीतर भाजपा सरकार द्वारा ‘पीडीए’ के अपमान और भ्रष्टाचार का प्रेस के माध्यम से खुलासा करेंगे। अखिलेश यादव पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक वर्ग को साधने के लिए उन्हें ‘पीडीए’ नाम से संबोधित करते हैं। सपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) को ‘‘स्वजातीय टॉर्चर फोर्स’’ बताते हुए आरोप लगाया कि ‘पीडीए’ का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है।

उन्होंने पुलिस हिरासत में मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश को देश में ‘‘नंबर एक’’ बताते हुए बदायूं में थाने में एक दलित व्यक्ति की हिरासत में मौत का उदाहरण दिया। यादव ने आरोप लगाया कि वाराणसी में आदिवासी मजदूर रामजनम की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि उसका ‘‘दोष’’ केवल इतना था कि वह ईंट-भट्ठे पर दूसरी जगह काम करना चाहता था।

उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में जाति देखकर की गई कथित फर्जी मुठभेड़ों की सपा सरकार बनने पर जांच कराई जाएगी। यादव ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार कृत्रिम मेधा (एआई) के जरिए उनके बारे में वीडियो बनवा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को ‘‘बचपना’’ और ‘‘बच्चों का खेल’’ नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हद तो तब हो गई, जब डिंपल (अखिलेश यादव की सांसद पत्नी डिंपल यादव) के लिए भी बना (कृत्रिम मेधा आधारित वीडियो) रहे हैं और उनका भी नाम ले रहे हैं। आदमी जब खिसिया जाता है तो क्या नहीं करता। लगता है जेपीएनआईसी का ‘कमीशन’ अभी पूरा पहुंचा नहीं है, जहां पहुंचना चाहिए।’’ यादव ने उनका मजाक उड़ाते हुए कृत्रिम मेधा के जरिए तैयार वीडियो दिखाया जिसके बारे में उन्होंने दावा किया कि यह वीडियो सत्तारूढ़ दल की ओर से तैयार किया गया है।

इसके जवाब में अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कृत्रिम मेधा से तैयार एक वीडियो प्रदर्शित किया।

Continue reading on the app

  Sports

अफगानिस्तान T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया ऐलान, 4 अनफिट खिलाड़ी भी स्क्वॉड का हिस्सा

India squad for Afghanistan T20I series: बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. Tue, 01 Sep 2026 17:31:30 +0530

  Videos
See all

CNG-PNG Price Hike: Mumbai में महंगी हुई CNG-PNG | #cngprices #pngprice #mumbai #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T12:13:11+00:00

Rihand Dam Overflow Viral Video: यूपी के सबसे बड़े बांध से छोड़ा गया पानी | N18S | UP | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T12:15:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers