Responsive Scrollable Menu

मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान छात्रों ने उनकी कविताओं का हिंदी और उज्बेक में पाठ किया

मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान छात्रों ने उनकी कविताओं का हिंदी और उज्बेक में पाठ किया

Continue reading on the app

Viral Meme: सलमान खान के 'Sonam, it’s done bro' पर आया सोनम वांगचुक का रिएक्शन, बोले- 'कुछ मजबूरियां रही होंगी...'

Sonam, it’s done bro Meme: अभिनेता सलमान खान का कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर लिखा गया “Sonam, it’s done bro” वाला जुमला खूब वायरल हुआ था। देखते ही देखते यह लाइन सोशल मीडिया पर ऐस फैली की मीम्स की बाढ़ आ गई। अब सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सलमान खान के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

यूट्यूबर प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान वांगचुक ने सलमान के उस पोस्ट का जिक्र किया। बातचीत के दौरान जब उन्हें सलमान की वायरल लाइन लिखी हुई टी-शर्ट दिखाई गई, तो उन्होंने शालीनता से प्रतिक्रिया दी।

सलमान की अपील पर बोले सोनम वांगचुक
पॉडकास्ट में जब सोनम वांगचुक से पूछा गया कि सलमान खान ने उनके अनशन के दौरान प्रदर्शन खत्म करने की अपील की थी, तो उन्होंने अभिनेता की बात को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने कहा, “सबकी अपनी मजबूरियां होती हैं। आगे-पीछे, दाएं-बाएं देखना पड़ता है। लेकिन उन्होंने कुछ कहा, उसकी मैं इज्जत करता हूं।”

खूब वायरल हुआ ‘Sonam, it’s done bro’ मीम
यह पूरा मामला उस समय का है जब छात्र कथित NEET-UG 2026 पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों के समर्थन में सोनम वांगचुक ने भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी।

इसी दौरान सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए छात्रों से अपना प्रदर्शन खत्म कर घर लौटने की अपील की थी। सलमान ने अपने पोस्ट में लिखा था- सोनम, इट्स डन ब्रो। इसे और आगे मत बढ़ाओ। अगर ज़रूरत पड़ी तो इस जज़्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना (हालांकि मुझे नहीं लगता कि ज़रूरत पड़ेगी) और कुछ खा-पी लो। अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा।

 

इसके बाद यही छोटा-सा वाक्य सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।

मीम बन गई थी सलमान की लाइन
सलमान खान की पोस्ट सामने आने के बाद “Sonam, it’s done bro” सोशल मीडिया पर अलग ही चर्चा का विषय बन गया। यूजर्स ने इस लाइन को लेकर मीम्स और पोस्ट बनाना शुरू कर दिया।

समय बीतने के बाद भी यह वाक्य सोशल मीडिया पर अलग-अलग संदर्भों में इस्तेमाल होता रहा। अब सोनम वांगचुक के रिएक्शन ने एक बार फिर इस पुराने वायरल बयान को चर्चा में ला दिया है।

28 जून से शुरू किया था भूख हड़ताल
सोनम वांगचुक ने 28 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। उनका समर्थन उन छात्रों से जुड़ा था, जो NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर विरोध कर रहे थे।

प्रदर्शनकारी छात्र शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जिम्मेदारी की मांग कर रहे थे। आंदोलन से जुड़े संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई थी।

Continue reading on the app

  Sports

विश्व के 5 कप्तान...जिन्होंने वनडे में जड़े सबसे ज्यादा शतक, 14 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 captains most hundred in odi history: वनडे क्रिकेट में कप्तानी का दबाव अक्सर दिग्गजों के खेल को प्रभावित करता है, लेकिन कुछ महान खिलाड़ियों ने इसे अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया है. रिकी पोंटिंग से लेकर विराट कोहली और सौरव गांगुली जैसे कप्तानों ने नेतृत्व की दोहरी जिम्मेदारी संभालते हुए रनों और शतकों का ऐतिहासिक अंबार लगाया. विश्व के उन पांच दिग्गज कप्तानों के बारे में जानते हैं जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जड़े हैं. Wed, 2 Sep 2026 18:00:15 +0530

  Videos
See all

Goonj With Arpita Aarya: Ram Mandir के CEO पर तिलमिलाई Congress? | #Debate #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T13:12:13+00:00

UP Flood News |प्रयागराज-वाराणसी में बाढ़ से हाहाकार! डूबे इलाके, बढ़ी मुसीबत | UP Flood Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T13:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers