जयपुर में एम्स की सामान्य भर्ती परीक्षा-5 के दौरान सर्वर में खराबी, अभ्यर्थियों का हंगामा
जयपुर में एम्स की सामान्य भर्ती परीक्षा-5 के दौरान सर्वर में खराबी, अभ्यर्थियों का हंगामाफेसबुक-इंस्टाग्राम पर पोर्न एप दिखाकर साइबर ठगी:हैकर्स डेटा चुराकर बैंक खाते खाली कर रहे, गृह मंत्रालय ने 7 एप्स से बचने को कहा
सोशल मीडिया पर विज्ञापनों के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने का एक नया पैटर्न सामने आया है। गृह मंत्रालय की साइबर विंग नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) ने एक एडवाइजरी जारी की है। जांच एजेंसी ने पाया है कि जालसाज फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोर्न एप्स के विज्ञापन चलाकर लोगों के बैंक खाते खाली कर रहे हैं। स्मार्टफोन यूजर्स को निशाना बनाने वाले इस फ्रॉड को लेकर सरकार ने अलर्ट रहने को कहा है। गृह मंत्रालय ने 7 संदिग्ध एप से दूर रहने को कहा गृह मंत्रालय की विंग ने कुछ संदिग्ध एप्स के नामों का खुलासा किया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव हैं। सरकार ने मुख्य रूप से इन नामों और इनके जैसे अन्य वैरिएंट्स से बचने की सलाह दी है। पोर्न एप्स के नाम पर APK फाइल डाउनलोड करा रहे ठग NCTAU की रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर अपराधी फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का सहारा ले रहे हैं। यहां वे एडल्ट या पोर्नोग्राफिक कंटेंट का झांसा देने वाले विज्ञापन चलाते हैं। जब यूजर इन विज्ञापनों पर क्लिक करता है, तो उसे एक बाहरी वेबसाइट पर पहुंचा दिया जाता है। इस वेबसाइट पर जाने के बाद यूजर के सामने एक पॉप-अप आता है, जिसमें उसे एक APK फाइल यानी एप डाउनलोड करने के लिए उकसाया जाता है। एक्सेसिबिलिटी परमिशन से हैकर्स ऐसे करते हैं खेल फोन में एप शुरू करने की जल्दी में लोग अक्सर बिना सोचे-समझे सभी परमिशन को Allow (मंजूरी) कर देते हैं। ये खतरनाक ऐप्स विशेष रूप से आपके फोन की 'एक्सेसिबिलिटी परमिशन' का गलत इस्तेमाल करते हैं। एक बार यह मंजूरी मिलते ही ऐप को आपके फोन का रिमोट कंट्रोल मिल जाता है। इसके बाद वह बैकग्राउंड में आपकी बिना मर्जी के दूसरे वायरस वाले ऐप्स डाउनलोड कर लेता है और आपके पूरे स्मार्टफोन को पूरी तरह अपने कब्जे में ले लेता है। डिवाइस हैक कर सीधे बैंक खातों पर निशाना स्मार्टफोन का कंट्रोल मिलते ही हैकर्स आपके बैंकिंग पासवर्ड, डिटेल्स और OTP आसानी से चुरा लेते हैं। इसके बाद वे चुपके से आपके बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर कर लेते हैं। चूंकि यह सारा खेल फोन के बैकग्राउंड में चलता रहता है, इसलिए आपको तब तक कुछ पता नहीं चलता जब तक कि मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज न आ जाए। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… रियलमी का नया 4G स्मार्टफोन C100i भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड बॉडी, 2 मीटर से गिरने पर भी नहीं टूटेगा, कीमत ₹14,999 चायनीज टेक कंपनी रियलमी ने आज भारत में अपना नया 4G बजट स्मार्टफोन रियलमी C100i लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे ₹15,000 से कम के बजट सेगमेंट में पेश किया है। फोन में सबसे खास इसकी 6500mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड मजबूत बॉडी है। कंपनी का दावा है कि फोन 2 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी नहीं टूटेगा। इसके अलावा फोन में नेक्स्ट Ai फीचर्स और गूगल जेमिनी के लिए एक समर्पित बटन भी दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24










