Responsive Scrollable Menu

जनता दर्शन में पहुंचे जरूरतमंद, सीएम योगी ने दिया इलाज में पूरी आर्थिक मदद का भरोसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में अपनी बीमार बहन के इलाज की गुहार लेकर पहुंचे एक व्यक्ति को मदद का आश्वासन देते हुए सोमवार को कहा कि धन की कमी के कारण किसी का इलाज नहीं रुकेगा। एक बयान के मुताबिक यहां मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में पहुंचे अयोध्या निवासी श्याम सोनकर ने मुख्यमंत्री के समक्ष गुहार लगाई कि उनकी बहन बबिता कुछ दिनों से अयोध्या में भर्ती थीं लेकिन बाद में चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। सोनकर ने कहा कि परिवार के अत्यंत गरीब होने के कारण इलाज में परेशानी आ रही है जिस पर मुख्यमंत्री ने अपने आवास से तत्काल पीड़िता को एंबुलेंस से गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान भिजवाया।

मुख्यमंत्री का निर्देश मिलने के बाद चिकित्सकों की देख-रेख में मरीज का इलाज प्रारंभ हो गया। मुख्यमंत्री ने पीड़िता के परिजनों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। ‘जनता दर्शन’ में कई अन्य लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे, मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी।

इसे भी पढ़ें: आजादी की लड़ाई का श्रेय किसी एक दल या व्यक्ति को नहीं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि इलाज पर होने वाले अनुमानित खर्च के संबंध में फाइल तैयार कर सरकार को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने आश्वस्त किया, ‘‘धन की कमी के कारण किसी का इलाज नहीं रुकेगा।

Continue reading on the app

Nepal में बाढ़ और भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए Sikkim से रवाना हुआ 35 सदस्यीय विशेष दल

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सोमवार को ‘सिक्किम फॉर नेपाल’ राहत अभियान को रवाना किया। इसके तहत करीब 35 सदस्यीय दल बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित नेपाल के इलाकों में आवश्यक राहत सामग्री और चिकित्सा सहायता पहुंचाएगा। तमांग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नेपाल और उसके लोगों की मदद करने तथा उनके साथ अपनी हार्दिक एकजुटता व्यक्त करने के एक विनम्र प्रयास के तहत सिक्किम इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को आवश्यक राहत सामग्री और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए आगे आया है।’’ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) द्वारा आयोजित इस राहत अभियान के तहत दवाइयां, भोजन और अन्य आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी।

इसके अलावा प्रभावित समुदायों को चिकित्सा एवं बचाव सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। दल में चिकित्सा कर्मी, बचावकर्मी और स्वयंसेवक शामिल हैं, जिन्हें विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए भेजा गया है। तमांग ने कहा कि उन्होंने ‘सिक्किम फॉर नेपाल’ के बैनर तले एसकेएम के विशेष दल को रवाना किया।

इसे भी पढ़ें: नेपाल में बाढ़ के फर्जी वीडियो पर कार्रवाई, 72 सोशल मीडिया यूजर को हटाने का निर्देश

उन्होंने इस पहल को क्षेत्र के लोगों के बीच साझा ‘‘करुणा, मानवता और भाईचारे की भावना’’ का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘विपत्ति के समय हमें एकजुट होकर जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए।’’ उन्होंने आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों और प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नेपाल के लोग जब पुनर्वास और पुनर्निर्माण की कठिन प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं, तब सिक्किम के लोगों की प्रार्थनाएं और संवेदनाएं उनके साथ हैं।

Continue reading on the app

  Sports

आज रात वैभव सूर्यवंशी को नींद नहीं आएगी, अकेले ठोके 92 रन, फिर भी सिर्फ 53 रन में ढह गए आखिरी पांच विकेट

East Zone vs Central Zone Duleep Trophy: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 92 रन की आक्रामक पारी खेलकर लाल गेंद के क्रिकेट में अपनी काबिलियत का प्रदर्शन किया, लेकिन दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के दूसरे दिन सोमवार को ईस्ट जोन की टीम सेंट्रल जोन पर पहली पारी की बढ़त हासिल करने में नाकाम रही. Mon, 31 Aug 2026 19:53:00 +0530

  Videos
See all

Sara Arjun Tendulkar की साथ में Gym एंट्री! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T14:43:59+00:00

Tej Pratap की तारीफ में अक्षरा ने क्या कह दिया? | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T14:43:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers