Responsive Scrollable Menu

फेसबुक-इंस्टाग्राम पर पोर्न एप दिखाकर साइबर ठगी:हैकर्स डेटा चुराकर बैंक खाते खाली कर रहे, गृह मंत्रालय ने 7 एप्स से बचने को कहा

सोशल मीडिया पर विज्ञापनों के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने का एक नया पैटर्न सामने आया है। गृह मंत्रालय की साइबर विंग नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) ने एक एडवाइजरी जारी की है। जांच एजेंसी ने पाया है कि जालसाज फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोर्न एप्स के विज्ञापन चलाकर लोगों के बैंक खाते खाली कर रहे हैं। स्मार्टफोन यूजर्स को निशाना बनाने वाले इस फ्रॉड को लेकर सरकार ने अलर्ट रहने को कहा है। गृह मंत्रालय ने 7 संदिग्ध एप से दूर रहने को कहा गृह मंत्रालय की विंग ने कुछ संदिग्ध एप्स के नामों का खुलासा किया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव हैं। सरकार ने मुख्य रूप से इन नामों और इनके जैसे अन्य वैरिएंट्स से बचने की सलाह दी है। पोर्न एप्स के नाम पर APK फाइल डाउनलोड करा रहे ठग NCTAU की रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर अपराधी फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का सहारा ले रहे हैं। यहां वे एडल्ट या पोर्नोग्राफिक कंटेंट का झांसा देने वाले विज्ञापन चलाते हैं। जब यूजर इन विज्ञापनों पर क्लिक करता है, तो उसे एक बाहरी वेबसाइट पर पहुंचा दिया जाता है। इस वेबसाइट पर जाने के बाद यूजर के सामने एक पॉप-अप आता है, जिसमें उसे एक APK फाइल यानी एप डाउनलोड करने के लिए उकसाया जाता है।

Continue reading on the app

बिहटा में सोन नदी किनारे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बदमाश को लगी गोली; थानेदार समेत पुलिसकर्मी घायल

बिहटा में सोन नदी किनारे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बदमाश को लगी गोली; थानेदार समेत पुलिसकर्मी घायल

Continue reading on the app

  Sports

Duleep Trophy: मुकेश ने छुए शमी के पैर… दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बरपाया कहर, मिलकर चटकाए 12 विकेट

Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार की जोड़ी ने ईस्ट जोन के लिए कमाल की गेंदबाजी की. ये जोड़ी इस मुकाबले में 12 विकेट चटकाने में कामयाब रही. Tue, 01 Sep 2026 13:19:51 +0530

  Videos
See all

Varanasi News: मेटा का चश्मा पहनकर काशी विश्वनाथ गर्भगृह में पहुंचा युवक |Kashi Vishwanath |Security #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T08:45:13+00:00

LIVE: RJD Leader Tejashwi Yadav की Press Conference | Reservation| BJP | RSS | Barh Hooch tragedy #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T08:43:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers