Responsive Scrollable Menu

Maruti Suzuki का Mega Capex Plan: FY31 तक 77,500 करोड़ रुपये निवेश करेगी कंपनी

 मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने सोमवार को कहा कि कंपनी ने क्षमता विस्तार, नए मॉडल और अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) समेत अन्य जरूरतों के लिए वित्त वर्ष 2030-31 तक पांच साल के लिए पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) बढ़ाकर 77,500 करोड़ रुपये कर दिया है। देश की प्रमुख कार विनिर्माता कंपनी की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों के सवालों का जवाब देते हुए ताकेउची ने आश्वासन दिया कि वर्ष 2008 से बनी सभी कार ई-20 ईंधन के अनुकूल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ वित्त वर्ष 2026-27 के लिए हमने एक साल में पूंजीगत व्यय करीब 40 प्रतिशत बढ़ाकर 14,000 करोड़ रुपये करने की योजना बनाई है, जो पिछले साल करीब 10,000 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष 2030-31 तक पूंजीगत व्यय 77,500 करोड़ रुपये करने की योजना है।’’ ताकेउची ने इस निवेश के इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, ‘‘ पूंजीगत व्यय का इस्तेमाल क्षमता विस्तार, नए मॉडल के विकास, अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी), संयंत्र संबंधी सुधारों, विपणन तथा बिक्री बुनियादी ढांचे, कार्बन उत्सर्जन कम करने से जुड़े उपायों और लॉजिस्टिक्स आदि के लिए किया जाएगा।’’

मारुति सुजुकी इंडिया की मूल कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष तोशिहिरो सुजुकी ने भारत में कंपनी का कारोबार मजबूत करने के लिए अगले पांच से छह साल में 70,000 करोड़ रुपये निवेश करने की पिछले साल घोषणा की थी।

इस बीच, ई-20 ईंधन की अनुकूलता से जुड़े एक अन्य सवाल पर ताकेउची ने कहा, ‘‘ मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे सभी मौजूदा वाहन ई20 ईंधन के अनुकूल हैं। वास्तव में, हमने 2008 से ही एथनॉल के इस्तेमाल की अनुकूलता में सुधार किया है। इसलिए 2008 से हमारे सभी वाहन ई20 ईंधन के अनुकूल हैं।’’ ई-20 पेट्रोल वह ईंधन है जिसमें 80 प्रतिशत सामान्य पेट्रोल और 20 प्रतिशत एथनॉल का मिश्रण होता है।

Continue reading on the app

घर का खाना खाने के बाद भी बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल, इन वजहों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। कोलेस्ट्रॉल का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में सबसे पहले बाहर का खाना, बर्गर, पिज्जा, समोसा और ज्यादा तेल वाली चीजें आती हैं। यही वजह है कि बहुत से लोग मानते हैं कि अगर वे घर का खाना खा रहे हैं तो उनका कोलेस्ट्रॉल कभी नहीं बढ़ सकता। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। घर का बना खाना सेहत के लिए अच्छा हो सकता है, लेकिन खाने के साथ-साथ हमारी रोज की आदतें भी शरीर पर असर डालती हैं। कई बार अच्छी डाइट लेने के बाद भी रिपोर्ट में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा आ सकता है। इसकी वजह ज्यादा वजन, कम चलना-फिरना या खाने में कुछ चीजों की ज्यादा मात्रा हो सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

सूर्यकुमार यादव की टीम में होगी वापसी, बन सकते हैं कप्तान, जल्द हो सकता है ऐलान

suryakumar yadav mumbai white ball captaincy: मुंबई क्रिकेट संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा, 'सफेद गेंद की कप्तानी के लिए हमारे पास श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव, दोनों विकल्प हैं, लेकिन यह उनकी उपलब्धता पर निर्भर करेगा.' अय्यर ने इससे पहले भारतीय टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव से संभाली है. Tue, 1 Sep 2026 23:00:12 +0530

  Videos
See all

'He is living in the past' - Kemi Badenoch on Burnham's plans. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T18:33:55+00:00

Tupac: Music’s biggest murder mystery… SOLVED | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T18:41:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers