Responsive Scrollable Menu

Nepal Floods: सैलाब में सब बह गया, पर ये एक घर टिका रहा, जानिए क्या है इसका 'मजबूत' राज

Nepal Flash Flood: नेपाल में आई भयानक बाढ़ में जहां कई घर ताश के पत्तों की तरह ढह गए, वहीं एक हरा घर मजबूती से खड़ा रहा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह कोई चमत्कार नहीं, बल्कि इसकी मजबूत RCC बनावट, घर की लोकेशन और पानी के बहाव की दिशा इसके बचने की मुख्य वजहें हैं।

Continue reading on the app

Women's Asia Cup: Thailand के खिलाफ जीत के बाद भी Shafali Verma ने बल्लेबाजी पर उठाए सवाल

 भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने कहा कि थाईलैंड की कमजोर टीम के खिलाफ महिला एशिया कप के पहले मैच में 94 रन की आसान जीत के बावजूद टीम की बल्लेबाजी इकाई को टर्न लेती पिचों पर अपनी कमियों का आकलन करना होगा। शेफाली ने 36 गेंदों में 64 रन बनाकर भारत को अच्छी शुरुआत दी। उनकी पारी में आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे। लेकिन भारत के मध्य क्रम के बल्लेबाज नहीं चल पाए। एक विकेट पर 91 रन के बाद उसका स्कोर जल्द ही छह विकेट पर 127 रन हो गया और आखिर में उसने नौ विकेट पर 159 रन बनाए।

थाईलैंड की टीम इसके जवाब में 65 रन पर आउट हो गई। शेफाली ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘हम इस पर गौर करेंगे कि बल्लेबाजी में हमसे कहां गलतियां हो रही हैं और हम कहां सुधार कर सकते हैं। आज का मैच खत्म हो गया है और हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। वापस जाने पर हम इस पर विचार विमर्श करेंगे कि हम क्या सुधार कर सकते हैं और टीम के लिए और क्या योगदान दे सकते हैं।’’

हरमनप्रीत कौर (05 रन), भारती फुलमाली (14 गेंदों पर 13 रन), ऋचा घोष (00) और दीप्ति शर्मा (05) ने थाईलैंड के अनुभवहीन गेंदबाजों के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन किया। शेफाली ने कहा कि भारत को पता था कि पिच से कुछ टर्न मिलेगा और पारी आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजों को बेहतर ढंग से तालमेल बिठाने की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि हम सभी जानते हैं कि यहां की पिच टर्न लेगी। हम यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं और हम इस पिच के बारे में जानते थे।’’ शेफाली ने कहा कि नई गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘नई गेंद बल्ले पर बहुत अच्छी तरह से आ रही थी। गेंद पुरानी होने के बाद गेंद टर्न लेने लगती है।’’ शेफाली ने कहा, ‘‘दो साल पहले विश्व कप के लिए हम यहां आए थे, इसलिए मुझे यहां की परिस्थितियों का पता है और मैं तैयार थी। स्वदेश में मैं इस तरह की पिच पर खेलने का अभ्यास कर रही थी।

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: ऐसे ही करते रहे तो कभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए क्यों?

Central Zone vs East Zone, Duleep Trophy 2026: सेंट्रल जोन के खिलाफ पहली पारी में शतक चूकने के बाद दूसरी पारी में वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक चूक गए. Tue, 01 Sep 2026 15:57:38 +0530

  Videos
See all

मोदी ने कहा, 'युद्ध खत्म करें पुतिन' [Modi said, "Putin, end the war"] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T10:42:25+00:00

Milk Price Hike Live | 9 रुपये मेहेंगा हुआ दूध | Breaking News | Maharashtra Milk Price | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T10:43:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers