प्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट:5 की मौत, 15 फंसे; 7 घर गिरे; लोग चारपाई में घायलों को लेकर भागे
यूपी में सोमवार को प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इससे 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हैं। करीब 15 लोग अंदर फंसे हैं। पुलिस के मुताबिक विस्फोट से पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई। 50 मीटर के दायरे में आसपास के 5 से 7 मकान भी टूट गए हैं। पुलिस और एयरफोर्स की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। हादसा दोपहर साढ़े 12 बजे कौशांबी जिले के मोहम्मदपुर गांव में हुआ। यह गांव प्रयागराज बॉर्डर पर है। यहां से मनौरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन डेढ़ किमी है। हादसे के वक्त फैक्ट्री में 25 मजदूर काम कर रहे थे। आसपास के घरों के कुछ लोग भी घायल हुए हैं। धमाके की आवाज 2 किमी दूर तक सुनाई दी। कुछ ही देर में धुएं का गुबार चारों तरफ छा गया। विस्फोट के बाद पटाखों के चलते लगातार धमाके होते रहे। हादसे के बाद ग्रामीण झुलसे लोगों को चारपाई पर ले जाते दिखे। फैक्ट्री मालिक का नाम आदिल है। हादसे की तस्वीरें देखिए- पटाखा फैक्ट्री से विस्फोट से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Redmi 17 5G आ रहा भारत, ग्लोबल मॉडल से भी बड़ी मिलेगी बैटरी, जानें लॉन्च डेट और फीचर्स
Redmi 17 5G भारत में 3 सितंबर को लॉन्च होगा. फोन में 7,900mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा मिलेंगे. भारतीय मॉडल की बैटरी ग्लोबल वेरिएंट से बड़ी होगी.
The post Redmi 17 5G आ रहा भारत, ग्लोबल मॉडल से भी बड़ी मिलेगी बैटरी, जानें लॉन्च डेट और फीचर्स appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









