घर के डेकोरेशन से लेकर हेल्थ फिटनेस तक...कमाल है मालाबार पालक, जानिए इसके कमाल फायदे
Malabar Spinach Benefits: मालाबार पालक यानी पोई का साग आम पालक से बिल्कुल अलग होता है और अपनी बेलदार बनावट के कारण घर की खूबसूरती भी बढ़ाता है. इसकी मोटी हरी पत्तियों को सब्जी, साग, दाल और पकौड़ों में इस्तेमाल किया जाता है. खास बात यह है कि इसे गमले से लेकर घर की बालकनी तक आसानी से उगाया जा सकता है. पोषक तत्वों से भरपूर यह साग रोजमर्रा की डाइट में शामिल करने के साथ घर की हरियाली बढ़ाने का भी आसान तरीका है.
Daayra Trailer: नाबालिग अपराध, एनकाउंटर और इंसाफ की जंग... पुलिस ऑफिसर करीना कपूर लेंगी पृथ्वीराज सुकुमारन से टक्कर
Daayra Trailer: बॉलीवुड डीवा करीना कपूर खान ने एक बार फिर क्राइम-थ्रिलर जॉनर में कदम रखा है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दायरा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में करीना कपूर के साथ साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आते हैं जो दोनों ही पुलिस अधिकारियों की भूमिका में हैं, लेकिन एक संवेदनशील मामले की जांच के दौरान उनकी सोच और इंसाफ को लेकर नजरिया पूरी तरह अलग हो जाता है।
करीना और पृथ्वीराज बने पुलिस अफसर
फिल्म में करीना कपूर खान DCP अजूनी कोहली के किरदार में दिखाई देंगी, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन DCP रमन कुमार की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में दोनों अधिकारियों को एक पुलिस एनकाउंटर से जुड़े मामले पर अलग-अलग रुख अपनाते देखा जा सकता है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, दोनों के बीच सिर्फ केस को लेकर ही नहीं, बल्कि कानून और ड्यूटी को समझने के तरीके को लेकर भी मतभेद गहराने लगते हैं।
लापता लड़की की तलाश से खुलेंगे कई राज
कहानी उस वक्त और पेचीदा हो जाती है, जब एक परिवार अपनी लापता बेटी को खोजने के लिए पुलिस के पास पहुंचता है। जांच के दौरान पुलिस को एक ऐसे आरोपी के बारे में जानकारी मिलती है, जो कथित तौर पर करीब दो साल से उसी रास्ते और इलाके में सक्रिय था। इसके बाद मामला सिर्फ एक गुमशुदगी की जांच तक सीमित नहीं रहता, बल्कि कई गंभीर सवालों को जन्म देता है।
सपोर्टिंग कास्ट भी है दमदार
फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा जितेंद्र जोशी, क्षिति जोग, कंवलजीत सिंह, संदीप कुलकर्णी और तृप्ति खामकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
इस दिन होगी रिलीज: ‘दायरा’ को जंगली पिचर्स और पेन स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। 'दायरा' फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi










