Responsive Scrollable Menu

यूएई की वायुसेना ने अपने जलक्षेत्र के ऊपर ईरानी ड्रोन को मार गिराया

संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। यह घटना ऐसे समय हुई है जब एक महीने में पहली बार इस सप्ताहांत में अमेरिका और ईरान के बीच फिर से गोलीबारी हुई।

रक्षा मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि ईरान की ओर से संयुक्त अरब अमीरात के जलक्षेत्र की तरफ आते हुए एक ईरानी ड्रोन का पता चला, जिसे ‘‘निष्क्रिय कर दिया गया’’। ईरान की ओर से तत्काल इस घटना की जिम्मेदारी लेने का कोई दावा नहीं किया गया और न ही किसी तरह के नुकसान की खबर है। यह घटना उस समय हुई जब अमेरिकी बलों ने रविवार को ईरान के एक द्वीप पर मौजूद रॉकेट लॉन्चरों पर हमला किया।

इससे छह महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध में जारी संघर्षविराम जैसी स्थिति खत्म हो गई और फिर से लड़ाई शुरू हो गई। इसके जवाब में ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं, जिन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया।

Continue reading on the app

नेपाल में भीषण बाढ़ का कहर, मृतकों का आंकड़ा 903 पहुंचा और 4247 लोग अब भी लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 903 हो गई, जबकि 4,247 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) के अनुसार, अब तक चितवन से 272, नवलपरासी पूर्व से 207, नवलपरासी पश्चिम से 151 और गोरखा जिलों से 62 शव बरामद किए गए हैं।

इसी तरह नुवाकोट से 95, धादिंग से 55, तनहूं से 37 और रसुवा से 24 शव बरामद हुए हैं। आपदा प्राधिकरण ने बताया कि लापता लोगों में 99 सुरक्षाकर्मी और 591 विदेशी नागरिक शामिल हैं। माना जा रहा है कि नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के ढहने या हिमस्खलन के कारण अचानक बाढ़ आ गई।

इसने 26 अगस्त को उत्तरी और मध्य नेपाल के शहरों तथा गांवों में भारी तबाही मचाई। हिमालयी सीमा क्षेत्र से दक्षिण की ओर बहने वाली भोटेकोशी नदी बाढ़ का पानी अपने साथ नीचे की ओर ले गई, जिससे घर, वाहन, सड़कें और पुल बह गए तथा पनबिजली परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा। चीनी मीडिया की खबरों के अनुसार, इस आपदा में चीन की ओर भी 16 लोगों की मौत हुई है, जबकि तिब्बत में करीब 550 लोग अब भी लापता हैं।

बाढ़ में भोटेकोशी कॉरिडोर भी बह गया, जो चीन के साथ नेपाल का मुख्य जमीनी व्यापार मार्ग है। इसके अलावा दोनों देशों को जोड़ने वाला रसुवागढ़ी सीमा पार मार्ग भी क्षतिग्रस्त हुआ है। एनडीआरआरएमए ने रविवार को जारी एक बयान में चेतावनी दी कि भोटेकोशी नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया है।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से करीब 9,500 लोगों को बचाया जा चुका था। इनमें स्थानीय लोगों के साथ भारत, अमेरिका, चीन, रूस, ब्रिटेन, स्पेन, बेल्जियम, जर्मनी, इटली, माल्टा, तुर्किये, स्विट्जरलैंड और पुर्तगाल समेत कई देशों के पर्यटक भी शामिल हैं। नेपाल के अस्पतालों में लापता परिजनों की तलाश में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और अब मृतकों की पहचान करने पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।

अस्पतालों की दीवारों के बाहर तस्वीरें चस्पा की गई हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें ध्यान से देखकर अपने लापता परिजनों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जिन पीड़ितों की पहचान नहीं हो सकी उन्हें ‘‘मानक और स्वीकृत प्रोटोकॉल’’ के तहत दफना दिया गया है। इन पीड़ितों में लंबे समय तक पानी में रहने के कारण पहचान से परे हो चुके, अंग-विच्छेदित या सड़ चुके शव भी शामिल हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि डीएनए विश्लेषण में विशेषज्ञता रखने वाले भारत के 18 सदस्यीय फॉरेंसिक विशेषज्ञों का एक दल नेपाल पहुंच गया है और दोनों देशों के बीच समन्वय जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

BCCI से सकारात्मक बातचीत के बाद BCB को India Tour की उम्मीद, क्या इंतजार होगा खत्म!

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को उम्मीद है कि भारत 2026-27 सीज़न के दौरान छह मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा। इस प्रस्तावित दौरे में तीन वनडे और तीन टी20 मैच शामिल हैं और इसे शुरू में अगस्त 2025 के लिए तय किया गया था। बाद में इसे सितंबर 2026 के लिए टाल दिया गया था, लेकिन इस साल की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और BCB के बीच मतभेद के कारण इसे फिर से स्थगित कर दिया गया।
 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका से बाहर न शिफ्ट हो महिला Champions Trophy, ICC को मनाने के लिए बोर्ड उठाएगा सुधारात्मक कदम


सोमवार को BCB अध्यक्ष तमीम इक़बाल ने कहा कि दोनों बोर्ड अभी इस दौरे को दोबारा शेड्यूल में शामिल करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। क्रिकइन्फो के अनुसार, उन्होंने कहा कि मैं बस इतना ही कह सकता हूँ कि दोनों क्रिकेट बोर्ड बातचीत कर रहे हैं। यह बातचीत सकारात्मक रही है और मुझे उम्मीद है कि ऐसा होगा। क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, BCB को BCCI से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और अब इस दौरे के अगले साल की शुरुआत में होने की संभावना है।

इससे पहले, गुरुवार को BCCI के एक सूत्र ने ANI को बताया कि BCB अगले साल की शुरुआत में इसके लिए समय (विंडो) तलाश रहा है, क्योंकि सितंबर में होने वाला मूल शेड्यूल अब अनिश्चित है। BCCI सूत्र ने ANI को बताया कि भारत-बांग्लादेश सीरीज़ के जनवरी में होने की संभावना है। सरकार के साथ बातचीत अभी भी चल रही है, जबकि BCB अब अगले साल की शुरुआत में इसके लिए समय तलाश रहा है।
 

इसे भी पढ़ें: Women's Asia Cup: Thailand के खिलाफ जीत के बाद भी Shafali Verma ने बल्लेबाजी पर उठाए सवाल


मूल रूप से भारत को अगस्त 2025 में बांग्लादेश का दौरा करना था, लेकिन बाद में इस सीरीज़ को सितंबर 2026 तक टाल दिया गया। BCB ने इस साल जनवरी में घोषणा की थी कि भारत ढाका और चट्टोग्राम में तीन वनडे और तीन T20I मैच खेलेगा। हालांकि, BCCI ने अभी तक इस दौरे के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Mon, 31 Aug 2026 16:45:00 +0530

  Videos
See all

India-Nepal दोस्ती की मिसाल, जवान पहुंचे मदद को | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T11:45:54+00:00

Indian Army: China की नई टेंशन, भारत का 'सुदर्शन चक्र' S-400 | Russia | Major Gaurav Arya | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T11:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers