Responsive Scrollable Menu

राहुल गांधी को पीएम पद का समर्थन न देने पर इस्तीफा देंगे तमिलनाडु के दोनों कांग्रेस मंत्री

तमिलनाडु के मंत्री एस. राजेश कुमार ने कहा है कि यदि गठबंधन सहयोगी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) पार्टी 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने का समर्थन नहीं करती है तो कांग्रेस के दोनों मंत्री राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देंगे। कुमार ने साथ ही दावा किया कि राहुल गांधी ही भारत के अगले प्रधानमंत्री होंगे। सत्तारूढ़ टीवीके के मंत्रियों, विधायकों और सदस्यों की ओर से मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को अगले लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की बढ़ती मांग के बीच राजेश कुमार ने कहा कि अगर गठबंधन सहयोगी इस मुद्दे पर कांग्रेस के रुख का समर्थन नहीं करती है, तो वह और उनके सहयोगी पी. विश्वनाथन (उच्च शिक्षा मंत्री) अपने पदों से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।

कांग्रेस ने मई में विजय के नेतृत्व वाली टीवीके को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने का फैसला किया था। इसके बाद कांग्रेस को राज्य मंत्रिमंडल में जगह दी गई थी। राजेश कुमार की नाराजगी रविवार को कन्याकुमारी में एक कार्यक्रम में सामने आई।

उनके बयान से संकेत मिलता है कि कांग्रेस अपने रुख से कोई समझौता करने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि, विश्वनाथन से तत्काल इस बारे में प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। कुमार के बयान से कांग्रेस और टीवीके के बीच संबंधों में दरार पैदा होने की आशंका जताई जा रही है।

Continue reading on the app

राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार न मानने पर टीवीके सरकार छोड़ेंगे कांग्रेस मंत्री: राजेश कुमार

तमिलनाडु के मंत्री एस. राजेश कुमार ने कहा कि अगर गठबंधन सहयोगी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने 2029 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के कांग्रेस के रुख का समर्थन नहीं किया, तो कांग्रेस के दोनों मंत्री राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देंगे। नागरकोइल (तमिलनाडु), 31 अगस्त तमिलनाडु के मंत्री एस. राजेश कुमार ने कहा है कि यदि गठबंधन सहयोगी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) पार्टी 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने का समर्थन नहीं करती है तो कांग्रेस के दोनों मंत्री राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देंगे। साथ ही उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ही भारत के अगले प्रधानमंत्री होंगे।

सत्तारूढ़ टीवीके के मंत्रियों, विधायकों और सदस्यों की ओर से मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को अगले लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की बढ़ती मांग के बीच राजेश कुमार ने कहा कि अगर गठबंधन सहयोगी इस मुद्दे पर कांग्रेस के रुख का समर्थन नहीं करती है, तो वह और उनके सहयोगी पी. विश्वनाथन (उच्च शिक्षा मंत्री) अपने पदों से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। मई में कांग्रेस ने विजय के नेतृत्व वाली टीवीके को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने का फैसला किया था। इसके बाद कांग्रेस को राज्य मंत्रिमंडल में जगह दी गई थी।

रविवार को कन्याकुमारी में एक कार्यक्रम में राजेश कुमार की नाराजगी सामने आई। उनके बयान से संकेत मिलता है कि कांग्रेस अपने रुख से कोई समझौता करने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि, विश्वनाथन से तत्काल इस बारे में प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

कुमार के बयान से कांग्रेस और टीवीके के बीच संबंधों में दरार पैदा होने की आशंका जताई जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

सूर्यकुमार यादव की टीम में होगी वापसी, बन सकते हैं कप्तान, जल्द हो सकता है ऐलान

suryakumar yadav mumbai white ball captaincy: मुंबई क्रिकेट संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा, 'सफेद गेंद की कप्तानी के लिए हमारे पास श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव, दोनों विकल्प हैं, लेकिन यह उनकी उपलब्धता पर निर्भर करेगा.' अय्यर ने इससे पहले भारतीय टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव से संभाली है. Tue, 1 Sep 2026 23:00:12 +0530

  Videos
See all

'He is living in the past' - Kemi Badenoch on Burnham's plans. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T18:33:55+00:00

Tupac: Music’s biggest murder mystery… SOLVED | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T18:41:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers