Responsive Scrollable Menu

Akhilesh Yadav Press Conference LIVE: SIR पर अखिलेश यादव का बड़ा खुलासा! | SIR | UP News | BJP

Akhilesh Yadav Press Conference LIVE: SIR पर अखिलेश यादव का बड़ा खुलासा! | SIR | UP News | BJP #akhileshyadav #pressconference #sir #upnews #bjp SIR पर अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, देखिए लाइव... news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, sco summit 2026, nepal flash floods, rss chief mohan bhagwat newyork event, sir draft voter list delhi, umar khalid bail plea, ankit baliyan murder case, AIMPLB sharia campaign, dusu elections 2026, modi putin meeting, H1N1 cases

Continue reading on the app

वाइब्रेंट गुजरात 2027 से निवेश और रोजगार को मिलेगा नया प्रोत्साहन, विनिर्माण और नई तकनीकों के दम पर विकास की नई उड़ान की तैयारी: इंडस्ट्री लीडर्स

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। जनवरी 2027 में आयोजित होने वाले वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027 की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। इसी क्रम में नई दिल्ली में आयोजित कर्टेन रेजर कार्यक्रम के दौरान उद्योग जगत के कई प्रमुख प्रतिनिधियों ने गुजरात को देश के सबसे आकर्षक निवेश गंतव्यों में से एक बताया। उद्योगपतियों का कहना है कि राज्य की उद्योग-अनुकूल नीतियां, तेज निर्णय प्रक्रिया और मजबूत बुनियादी ढांचा इसे निवेशकों की पहली पसंद बना रहे हैं।

एसोचैम के अध्यक्ष निर्मल कुमार मिंडा ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि वाइब्रेंट गुजरात केवल एक निवेश सम्मेलन नहीं, बल्कि एक ऐसा आर्थिक महोत्सव है जिसने पिछले डेढ़ दशक में देश और दुनिया के निवेशकों को गुजरात से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत की थी और तब से यह लगातार विस्तार और सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंच रहा है।

मिंडा ने कहा, कर्टेन रेजर कार्यक्रम में एक हजार से अधिक उद्योग प्रतिनिधियों और निवेशकों को आमंत्रित किया गया है। जो कंपनियां गुजरात में निवेश बढ़ाना चाहती हैं या नए प्रोजेक्ट स्थापित करने की योजना बना रही हैं, उनके लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने आगे कहा कि धोलेरा में सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे उभरते क्षेत्रों में निवेश बढ़ रहा है, जबकि साणंद में मारुति के नए ऑटोमोबाइल संयंत्र जैसी परियोजनाएं पूरे औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेंगी।

उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) भारत के विनिर्माण क्षेत्र की रीढ़ की हड्डी हैं और बड़े निवेशों के साथ इन इकाइयों को भी विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। मिंडा ने गुजरात सरकार की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और तेज निर्णय लेने की क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि राज्य निवेशकों के लिए सकारात्मक और आशावादी माहौल प्रदान कर रहा है।

वहीं, डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के चेयरमैन एवं सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर अजय एस. श्रीराम ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि वाइब्रेंट गुजरात ने वर्षों से राज्य को वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि आज हर राज्य निवेश आकर्षित करने की प्रतिस्पर्धा में है, ऐसे में गुजरात अपनी नीतियों और औद्योगिक माहौल के कारण अलग पहचान बनाए हुए है।

उन्होंने कहा, उनकी कंपनी पिछले तीन दशकों से गुजरात में काम कर रही है। शुरुआत में स्थापित 100 टन क्षमता वाली कास्टिक सोडा इकाई आज बढ़कर 2,250 टन क्षमता तक पहुंच चुकी है। कंपनी ने राज्य में कई मूल्यवर्धित व्यवसाय विकसित किए हैं और आगे भी विस्तार की बड़ी योजनाएं हैं।

अजय श्रीराम ने आगे कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में कंपनी ने गुजरात में लगभग 5,000 करोड़ रुपए का निवेश किया है। अब अगले चार से पांच वर्षों के दौरान सहयोगी कंपनियों और भागीदारों के साथ मिलकर 8,000 से 10,000 करोड़ रुपए तक अतिरिक्त निवेश करने की योजना पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन और आर्थिक विकास किसी भी देश की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इसी सोच के साथ कंपनी गुजरात में अपने कारोबार का विस्तार जारी रखेगी।

इसके अलावा, टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) संजय बंगा ने आईएएनएस से कहा कि टाटा पावर का गुजरात के साथ लंबे समय से मजबूत संबंध रहा है और कंपनी लगातार वाइब्रेंट गुजरात जैसे आयोजनों का हिस्सा रही है।

उन्होंने बताया कि गुजरात में कंपनी की 4,000 मेगावाट क्षमता वाली मुंद्रा परियोजना राज्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके अलावा टाटा पावर के पास राज्य में लगभग 700 मेगावाट की सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाएं भी हैं।

संजय बंगा ने आगे आईएएनएस से कहा कि गुजरात सरकार ने हाल ही में कंपनी को 3 गीगावाट अतिरिक्त नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए भूमि आवंटित की है। उन्होंने राज्य सरकार के सहयोग और उद्योग समर्थक नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान आने वाली चुनौतियों का समाधान तेजी से किया जाता है, जिससे निवेशकों का विश्वास मजबूत होता है।

उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी ने गुजरात में एक संभावित जगह की पहचान की है, जहां तकनीकी और वाणिज्यिक व्यवहार्यता का अध्ययन किया जा रहा है। यदि सभी परीक्षण सफल रहते हैं, तो टाटा पावर गुजरात सरकार के सहयोग से राज्य में और निवेश करेगी तथा परमाणु ऊर्जा परियोजना पर भी काम आगे बढ़ाएगी।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

1280 किलोमीटर साईकिल चलाकर सूर्यकुमार से मिलने पहुंचा फैन, SKY ने दिया खास गिफ्ट

क्रिकेट के प्रति फैंस की दीवानगी के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे, लेकिन सूर्यकुमार यादव के इस फैन ने जो किया, वह वाकई खास है. उत्तर प्रदेश से एक फैन अपने पसंदीदा क्रिकेटर और भारत को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव से मिलने के लिए साइकिल से मुंबई पहुंच गया. उसने करीब 1,280 किलोमीटर का सफर तय किया और आखिरकार अपने पसंदीदा स्टार से मुलाकात का सपना पूरा कर लिया. सूर्या ने भी फैन को निराश नहीं किया और उसे खास गिफ्ट देकर इस मुलाकात को और यादगार बना दिया. Tue, 1 Sep 2026 00:07:53 +0530

  Videos
See all

Iran के राष्ट्रपति से मिले PM Modi | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T22:10:04+00:00

News Ki Pathshala | SCO में PM Modi की Global Diplomacy का दम.. भारत ने दुनिया को क्या संदेश दिया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T22:10:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers