Responsive Scrollable Menu

अगले साल इंसानों से ज्यादा समझदार हो जाएगा AI:मस्क बोले- डिजिटल काम चुटकियों में करेगा, इंटरनेट और हैकिंग के लिए बनेगा बड़ा खतरा

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क का कहना है कि AI बहुत तेजी से इंसानों जैसी समझ हासिल कर रहा है। अगले साल के अंत तक यह कंप्यूटर और इंटरनेट से जुड़े कामों में इंसानों से भी आगे निकल जाएगा। मस्क ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का जवाब देते हुए यह बात कही। डिजिटल काम चुटकियों में करेगा, लेकिन इंसानों की जगह नहीं ले पाएगा मस्क ने साफ किया कि AI की यह सुपरह्यूमन क्षमता अभी सिर्फ डिजिटल दुनिया तक ही सीमित रहेगी। फैक्ट्री में उत्पादन या घर बनाने जैसे जमीनी कामों में AI फिलहाल इंसानों की जगह नहीं ले सकता। इसलिए लोगों को 'द मैट्रिक्स' फिल्म जैसी रोबोट्स की दुनिया की चिंता अभी करने की जरूरत नहीं है। 10 साल पहले गूगल के लैरी पेज ने हैकिंग की चेतावनी दी थी मस्क ने 10 साल पहले गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज के साथ हुई बातचीत का भी जिक्र किया। मस्क ने बताया कि लैरी पेज ने तब उनसे कहा था कि एक दिन AI कंप्यूटर हैकिंग के मामले में इंसानों से बहुत आगे निकल जाएगा। AI खुद ही कंप्यूटर की कमियों को ढूंढकर उन्हें हैक कर सकेगा। मस्क की यह टिप्पणी वर्सेल के CEO गुइलेर्मो रोश की उस पोस्ट के बाद आई, जिसमें उन्होंने इंटरनेट की सुरक्षा पर AI के बढ़ते खतरों के बारे में चेतावनी दी थी। रोश ने हाल ही में कहा था कि इंटरनेट के इस नए दौर में AI एजेंट्स खुद ही सिस्टम की कमियों को खोजकर उन्हें हैक कर सकते हैं। ओपन AI, एंथ्रोपिक और मेटा के AI मॉडल हो चुके हैं बेकाबू हाल के दिनों में AI सिस्टम के बेकाबू होने या खुद फैसले लेने के कई मामले सामने आए हैं। पिछले महीने ओपनAI ने खुलासा किया था कि उसके AI मॉडल्स ने एक इवैल्यूएशन टेस्ट के दौरान अमेरिकी कंपनी हगिंग फेस के सिस्टम को हैक कर लिया था। ओपनAI की सुरक्षा रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 1,200 AI एजेंट्स ने आपस में बातचीत करने के लिए एक इंटरनल सर्विस का इस्तेमाल किया और 70,000 से ज्यादा मैसेज व फाइलें शेयर कीं। इसके बाद इनमें से 700 AI एजेंट्स ने हगिंग फेस को टारगेट किया। सिर्फ ओपनAI ही नहीं, बल्कि एंथ्रोपिक और मेटा ने भी हाल ही में अपने AI मॉडल्स के बेकाबू होने की घटनाओं की जानकारी दी है।

Continue reading on the app

25 साल पहले आई ‘लज्जा’ ने दिखाई थी खोखले समाज की सच्चाई, 7 सितारों से सजी फिल्म ने बयां किया था औरतों के दर्द

फिल्म 'लज्जा' ने 25 साल पूरे किए. जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर क्लिप शेयर कर जश्न मनाया. यह फिल्म नारी सशक्तिकरण का मजबूत संदेश देती है. इसमें मनीषा कोइराला (वैदेही) माधुरी दीक्षित (जानकी) रेखा (रामदुलारी) महिमा चौधरी (मैथिली) अजय देवगन (राजू) अनिल कपूर (बुल्ला) जैकी श्रॉफ (रघु) समेत कई कलाकार शामिल थे.

Continue reading on the app

  Sports

1280 किलोमीटर साईकिल चलाकर सूर्यकुमार से मिलने पहुंचा फैन, SKY ने दिया खास गिफ्ट

क्रिकेट के प्रति फैंस की दीवानगी के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे, लेकिन सूर्यकुमार यादव के इस फैन ने जो किया, वह वाकई खास है. उत्तर प्रदेश से एक फैन अपने पसंदीदा क्रिकेटर और भारत को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव से मिलने के लिए साइकिल से मुंबई पहुंच गया. उसने करीब 1,280 किलोमीटर का सफर तय किया और आखिरकार अपने पसंदीदा स्टार से मुलाकात का सपना पूरा कर लिया. सूर्या ने भी फैन को निराश नहीं किया और उसे खास गिफ्ट देकर इस मुलाकात को और यादगार बना दिया. Tue, 1 Sep 2026 00:07:53 +0530

  Videos
See all

Viral Video | जहाज से टकराया क्रेन का बूम, फिर लगी आग! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T21:10:38+00:00

Pooja Pal on Akhilesh Yadav: आज अपराधियों को सजा मिल रही, Ankit Murder | Encounter | UP Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T21:30:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers