Responsive Scrollable Menu

PPF में ₹1.5 लाख का एकमुश्त निवेश या मासिक किस्त:5 अप्रैल से पहले एक साथ पैसा जमा करने पर मिलेगा ₹1.2 लाख का फायदा

PPF सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाले सबसे पसंदीदा निवेशों में से एक है। यदि आपके पास हर साल PPF में ₹1.5 लाख निवेश कर सकते हैं, तो क्या इस बात से फर्क पड़ता है कि आप पूरा पैसा अप्रैल की शुरुआत में एकमुश्त जमा करते हैं या हर महीने किस्तों में? जवाब है- हां, निवेश के समय से आपके फाइनल कॉर्पस यानी कुल फंड पर बड़ा असर पड़ता है। अभी PPF पर सरकार 7.1% सालाना की दर से ब्याज दे रही है, जिसकी गणना सालाना आधार पर कंपाउंड यानी चक्रवृद्धि होती है। हालांकि, ब्याज की मासिक गणना एक विशेष नियम के तहत होती है, जिसे समझना हर निवेशक के लिए जरूरी है। PPF में ब्याज की गणना कैसे होती है? PPF नियमों के अनुसार, महीने का ब्याज उस रकम पर मिलता है जो महीने की 5 तारीख से लेकर महीने के आखिरी दिन के बीच खाते में सबसे कम रही हो। इसका मतलब यह है कि यदि आप किसी भी महीने की 5 तारीख के बाद पैसा जमा करते हैं, तो उस महीने के लिए आपको उस जमा राशि पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा। इसलिए, पूरे वित्त वर्ष का अधिकतम लाभ उठाने के लिए अप्रैल महीने की 5 तारीख से पहले निवेश करना सबसे अहम माना जाता है। अप्रैल में एक साथ बनाम मासिक किस्त: 15 साल में कितना अंतर? यदि कोई निवेशक 15 साल की मैच्योरिटी अवधि तक हर साल ₹1.5 लाख का अधिकतम निवेश करता है, तो दोनों तरीकों में निवेश की गई कुल मूल राशि ₹22.5 लाख ही होगी। लेकिन ब्याज के कारण कुल फंड में अंतर आ जाएगा: इस तरह, केवल अप्रैल की 5 तारीख से पहले पूरा पैसा जमा कर देने से 15 साल में आपको लगभग ₹1.20 लाख अधिक रिटर्न मिलता है। PPF में अप्रैल में एक साथ बनाम मासिक किस्त का गणित नोट: ये टेबल एक मोटे अनुमान के हिसाब से दी गई है क्योंकि PPF पर मिलने वाले ब्याज की समीक्षा हर 3 महीने में होती है। महीने की 5 तारीख क्यों है सबसे महत्वपूर्ण? अगर आप एकमुश्त पैसा जमा न करके हर महीने ₹12,500 जमा कर रहे हैं, तब भी आपको इस तारीख का ध्यान रखना जरूरी है। यदि आप किसी महीने 6 तारीख को पैसा ट्रांसफर करते हैं, तो उस पैसे पर उस महीने का ब्याज नहीं मिलेगा। वह राशि अगले महीने की 5 तारीख के बाद ही ब्याज गणना में शामिल होगी। इसलिए मासिक किस्त वाले निवेशकों को भी हमेशा महीने की 1 से 4 तारीख के बीच पैसा जमा कर देना चाहिए। PPF स्कीम के मुख्य नियम कौन खोल सकता है PPF अकाउंट? कोई भी व्यक्ति किसी पोस्ट ऑफिस या बैंक में अपने नाम पर यह अकाउंट खोल सकता है। इसके अलावा नाबालिग की तरफ से किसी और व्यक्ति द्वारा भी से खाता खोला जा सकता है।

Continue reading on the app

यूपी पुलिस ने बुलंदशहर में इनामी बदमाश को मुठभेड़ में दबोचा

बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. ₹25 हजार का इनामी बदमाश चेतन पैर में गोली लगने से घायल हुआ. पुलिस ने बाइक, पिस्तौल और कारतूस बरामद किए.

Continue reading on the app

  Sports

'हनुमान अंश' देखकर भावुक हुए वीरेंद्र सहवाग: नीम करोली बाबा को लेकर बोले- 'ऐसे संत कभी-कभार ही जन्म लेते हैं'

Virender Sehwag watches Hanuman Ansh: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। फिल्म को लेकर सहवाग काफी भावुक नजर आए और उन्होंने इसे नीम करोली बाबा को समर्पित एक खूबसूरत श्रद्धांजलि बताया। उन्होंने दर्शकों से भी फिल्म देखने की अपील की है।

रिलीज के करीब एक महीने बाद ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म ने भारत में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और दर्शकों से इसे पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है।

10 साल पहले नीम करोली बाबा से जुड़ा सहवाग का परिचय

वीरेंद्र सहवाग ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो जारी कर कहा- "कुछ अनुभव और कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता... आप उनके बारे में कितना भी बता लें, वह कम ही लगता है। मेरे कुछ बहुत करीबी दोस्त नीम करौली बाबा के भक्त हैं। लगभग 10 साल पहले, मेरे एक दोस्त ने मुझे उनके बारे में बताया था। तब से मैं उनके बारे में सुनता और पढ़ता आ रहा हूँ। महाराज जी के प्रति मेरा गहरा लगाव रहा है - उनके व्यक्तित्व, उनकी भक्ति और उनके आशीर्वाद ने लोगों की ज़िंदगी बदल दी है। इससे पता चलता है कि वे कैसे थे - एक ऐसे व्यक्ति जो इंसान को उसके असली स्वरूप से मिला सकते थे।"

 

‘बाबा की जिंदगी को एक फिल्म में समेटना आसान नहीं’
फिल्म देखने के बाद सहवाग ने माना कि नीम करोली बाबा जैसे व्यक्तित्व की पूरी जिंदगी को एक फिल्म में दिखाना संभव नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की फिल्म की कहानी और प्रस्तुति की तारीफ की।

सहवाग के मुताबिक, फिल्म बेहद खूबसूरती से बनाई गई है और इसकी कहानी भी प्रभावशाली है। उन्होंने इसे बाबा के प्रति एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि बताया।

उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में ऐसे संत बहुत कम मौकों पर जन्म लेते हैं। किसी ऐसे व्यक्तित्व को पूरी तरह समझ पाना मुश्किल है, लेकिन उनकी जिंदगी की एक झलक भी इंसान को बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर सकती है।

‘अगर बाबा के बारे में जानते हैं तो फिल्म जरूर देखें’
सहवाग ने दर्शकों से ‘हनुमान अंश’ देखने की अपील करते हुए कहा कि जो लोग नीम करोली बाबा के बारे में पहले से जानते हैं, उन्हें फिल्म जरूर देखनी चाहिए। वहीं, जिन लोगों ने उनके बारे में पहले कभी नहीं सुना, उनके लिए भी यह फिल्म देखने लायक है।

कमजोर शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर पकड़
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस यात्रा भी काफी दिलचस्प रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन कथित तौर पर करीब 10 लाख रुपये की कमाई की थी। शुरुआत धीमी रही, लेकिन दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के चलते फिल्म ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ ली।

करीब 2 करोड़ रुपये के कथित बजट में बनी इस फिल्म ने 24 दिनों के भीतर भारत में 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। इसके बाद फिल्म 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही।

Thu, 03 Sep 2026 16:27:38 +0530

  Videos
See all

UP Politics: Mayawati ने Akash Anand को यूपी में नहीं दी जिम्मेदारी, बताया अपरिपक्व | UP Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T11:13:52+00:00

AAJTAK 2 LIVE | FLOOD IN INDIA| पहाड़ों पर बारिश का कहर, भारी बारिश का अलर्ट! | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T11:14:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers