हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में UP पुलिस और STF का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में ढेर हुए दो मुख्य आरोपी
इसे भी पढ़ें: Dhurandhar के डकैत से 'असुर गुरु' बने Akshaye Khanna, Prasanth Varma की Mahakali में दिखेगा रौद्र अवतार
इसे भी पढ़ें: Actor Chandrachud Singh ने Aligarh में दर्ज कराई FIR, रिश्तेदारों पर लगा Property Dispute में धोखाधड़ी का आरोप
UP News: कासगंज में पिकअप और ट्रक की भिड़ंत, अस्थि विसर्जन जा रहे एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
कासगंज जिले में सोमवार तड़के तीर्थयात्रियों को ले जा रहे एक वाहन की लोडर ट्रक से आमने-सामने से हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों समेत 23 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब चार बजे कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग पर मोहनपुरा गांव के पास हुआ।
राजस्थान के करौली जिले के एक ही परिवार के करीब 26 लोग पिकअप वाहन से सोरोंजी में अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे। टक्कर में पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में आठ पुरुष, आठ महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: प्रयागराज के अरैल में अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, 7 घायल
उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से छह गंभीर घायलों को अलीगढ़ के एक उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। कासगंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने कहा, परिवार अस्थि विसर्जन के लिए करौली से सोरोंजी जा रहा था।
इसे भी पढ़ें: JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में झारखंड सीआईडी ने गिरिडीह से एक और आरोपी को पकड़ा
पिकअप में 26 लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई। करीब आधा दर्जन गंभीर घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया है। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









