Responsive Scrollable Menu

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर डंपर से टकराई कार, भाई-बहन की मौत और दो घायल

टिहरी गढ़वाल जिले में सोमवार को ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर डंपर और कार की टक्कर में भाई-बहन की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब सवा सात बजे मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में मालागूंठी के पास हुआ जब ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही कार की विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से भिड़ंत हो गई।

थाना प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार लोग वाहन के अंदर फंस गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची। बचावकर्मियों ने गैस कटर की मदद से कार को काटकर चारों लोगों को बाहर निकाला और उन्हें ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

चौहान ने बताया कि उपचार के दौरान श्रीनगर निवासी ऋषभ (22) और उनकी बहन रक्षा सेमवाल (24) ने दम तोड़ दिया। कीर्तिनगर निवासी सुहानी (20) और श्रीनगर निवासी ईशानी (20) की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि रक्षा सेमवाल कीर्तिनगर स्थित अस्पताल में लैब तकनीशियन के पद पर कार्यरत थीं, जबकि ऋषभ सिंचाई विभाग में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत थे।

उनके पिता भी सिंचाई विभाग में प्रशासनिक अधिकारी हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue reading on the app

मुंबई में Indian Navy में शामिल हुआ INS Nipun, एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन बोले- रणनीतिक बदलाव के दौर में हैं हम

पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है, जिसमें समुद्री क्षेत्र तेजी से प्रतिस्पर्धी होता जा रहा है। एडमिरल स्वामीनाथन ने गहरे समुद्र में जाने में सक्षम पोत ‘आईएनएस निपुण’ को मुंबई में भारतीय नौसेना में शामिल किए जाने के बाद कहा कि खतरों को लेकर धारणा लगातार बदल रही है और वे नयी चुनौतियों और जटिलताओं के रूप में सामने आ रही हैं। यह जहाज समुद्र में 300 मीटर की गहराई तक जाने की क्षमता रखता है।

इसे भी पढ़ें: समुद्र में 300 मीटर गहराई तक जाकर पनडुब्बियों को राहत देगा Indian Navy का INS Nipun

इसमें पनडुब्बियों को तुरंत राहत प्रदान करने की भी क्षमता है। इसके अलावा इसे आपदा राहत और मानवीय सहायता अभियानों के लिए भी तैनात किया जा सकता है। एडमिरल स्वामीनाथन ने कहा, ‘‘आज हम महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं; समुद्री क्षेत्र लगातार अधिक प्रतिस्पर्धी और चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

ZIM vs NAM: 195 रन बनाकर भी किसी तरह जीता जिम्बाब्वे, नामीबिया ने फुला दीं सांसें; आखिरी ओवर में कई बार पलटा मैच

zimbabwe vs namibia t20i highlights: 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया ने 19 ओवर में 180 रन बना लिए थे. आखिरी ओवर में नामीबिया को जीत के लिए चार विकेट रहते हुए 16 रन की दरकार थी. ब्रैड इवांस ने इस ओवर में चार विकेट लेकर जिम्बाब्वे को जीत दिलाई. नामीबिया के बल्लेबाज 10 रन ही जोड़ सके. Mon, 31 Aug 2026 23:06:41 +0530

  Videos
See all

Iran के राष्ट्रपति से मिले PM Modi | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T22:10:04+00:00

Casual Look में Raveena Tandon का जलवा! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T22:00:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers