Responsive Scrollable Menu

वित्त मंत्री सीतारमण ने भारत को वैश्विक विनिर्माण और नवाचार केंद्र के रूप में विकसित करने पर दिया जोर

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी 3एम से भारत में अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी), उन्नत विनिर्माण और स्थानीय आपूर्ति शृंखला विकास में निवेश बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से प्रौद्योगिकी, नवाचार और वैश्विक विनिर्माण के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है और वैश्विक कंपनियों के लिए यहां व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने यह बात अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के एशविल में आयोजित जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक के दौरान 3एम के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विलियम ब्राउन के साथ हुई बैठक में कही। यह मुलाकात बैठक के इतर आयोजित विभिन्न द्विपक्षीय कार्यक्रमों का हिस्सा थी।

दोनों पक्षों के बीच हुई चर्चा का मुख्य विषय भारत में 3एम की भागीदारी को और मजबूत बनाना था। बैठक में इस बात पर विचार किया गया कि भारत अब केवल एक बड़े उपभोक्ता बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्नत विनिर्माण, प्रौद्योगिकी विकास और नवाचार-आधारित उत्पादन का वैश्विक मंच बनता जा रहा है।

मंत्रालय ने बताया कि बैठक के दौरान डेटा सुरक्षा, तकनीकी विकास तथा भारतीय प्रतिभा को घरेलू औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र में अधिक प्रभावी ढंग से शामिल करने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत के पास कुशल मानव संसाधन, मजबूत विनिर्माण क्षमता और तेजी से विकसित हो रहा औद्योगिक ढांचा है, जिसका लाभ उठाकर 3एम अपने अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास कार्यक्रमों का विस्तार कर सकती है।

निर्मला सीतारमण ने 3एम से स्थानीयकरण बढ़ाने, अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों का विस्तार करने और नई प्रौद्योगिकियों के विकास में अधिक निवेश करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारत में विकसित नवाचार केवल घरेलू बाजार की जरूरतों को पूरा करने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र और वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं को भी मजबूत कर सकते हैं।

उन्होंने कंपनी से उन्नत विनिर्माण क्षमताओं, स्थानीय आपूर्ति शृंखला नेटवर्क और आरएंडडी केंद्रों में निवेश बढ़ाने की अपील की। वित्त मंत्री का कहना था कि भारत की बढ़ती औद्योगिक क्षमता और विशाल प्रतिभा आधार वैश्विक कंपनियों को दीर्घकालिक प्रतिस्पर्धात्मक लाभ प्रदान कर सकता है।

वहीं 3एम के चेयरमैन एवं सीईओ विलियम ब्राउन ने भारत में उपलब्ध विशाल प्रतिभा संसाधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत में प्रौद्योगिकी विकास और स्थानीय बाजार दोनों के क्षेत्र में पर्याप्त अवसर मौजूद हैं। ब्राउन ने भारत सरकार द्वारा आर्थिक और संरचनात्मक सुधारों के माध्यम से उद्योगों को दिए जा रहे समर्थन की भी प्रशंसा की।

वित्त मंत्री ने 3एम द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था में जताए गए विश्वास का स्वागत किया और कंपनी की भारत में मौजूदगी को और विस्तार देने के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार वैश्विक कंपनियों के लिए एक अनुकूल और प्रतिस्पर्धी कारोबारी वातावरण तैयार करने के लिए लगातार सुधारों पर काम कर रही है।

गौरतलब है कि निर्मला सीतारमण अगले दो दिनों तक एशविल में जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक तथा उससे जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। इससे पहले वह दक्षिण कैरोलिना के ग्रीनविल-स्पार्टनबर्ग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचीं, जहां अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने उनका स्वागत किया।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Gold Price Fall: महीने के आखिरी दिन लुढ़के सोने के दाम, जानें क्या है चांदी के ताजा भाव

Gold Price Fall: सोना-चांदी दोनों ही धातुएं बरसों से लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही हैं. पहले जहां इनका इस्तेमाल लेने देन में किया जाता था वहीं समय के साथ आभूषणों और निवेश के तौर पर भी इन धातुओं का इस्तेमाल बढ़ गया. मौजूदा वक्त में सोना और चांदी दोनों ही मेटल लोगों के लिए निवेश की पहली पसंद बन चुके हैं. यही कारण है कि इनकी कीमतों में हो रहे उतार चढ़ाव पर भी सबकी नजरें बनी रहती हैं.

बीते कुछ वक्त में गोल्ड और सिल्वर के दामों में काफी बदलाव देखने को मिला है. दोनों ही मेटल अपने-अपने ऑल टाइम हाई को क्रॉस कर नया रिकॉर्ड बना चुके हैं. हालांकि अब बीते कुछ दिनों में इनमें गिरावट दर्ज की गई है. आइए जानते हैं त्योहारी मौसम में फिलहाल सोना औऱ चांदी क्या ताजा भाव क्या हैं?

31 अगस्त को सोने की कीमतों में गिरावट

गोल़्ड रेट की बात करें तो 31 अगस्त यानी महीने के आखिरी दिन सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई. जी हां जिन लोगों की रुचि इस वक्त सोना खरीदने में उन्हें सोमवार यानी हफ्ते के पहले दिन सोना बीते दिन के मुकाबले सस्ता खरीदने का मौका मिलेगा. 31 अगस्त को 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 156770 रुपए दर्ज की गई है. जो बीते दिन के मुकाबले 1470 रुपए कम है. 

वहीं अगर आप 22 कैरेट गोल्ड खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि सोमवार 31 अगस्त को इसकी कीमत 143700 रुपए है. इसमें भी 1350 रुपए की कमी दर्ज की गई है. वहीं अगर आप इससे भी कम कैरेट का गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो 18 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम यानी 1 तोला खरीदने के लिए आपको अपनी जेब से 117850 रुपए खर्च करना होंगे. 18 कैरेट गोल्ड में बीते दिन के मुकाबले 830 रुपए की कमी देखने को मिली है. 

आपके शहर में गोल्ड की कीमत

गोल्ड की कीमतें शहरों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं. चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बैंगलूरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट 1 ग्राम सोने की कीमत 15677 रुपए दर्ज की गई है. जबकि दिल्ली में यही सोना आपको 15692 रुपए में मिलेगा. वहीं गुजरात के बड़ौदा और अहमदाबाद शहर की बात करें तो यहां पर ये कीमत 15682 रुपए है. 

क्या है चांदी का ताजा भाव

दूसरी आकर्षक धातु यानी चांदी की बात की जाए तो इसमें भी बीते कुछ वक्त में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई थी. यहां तक की इसका ऑल टाइम हाई 420000 से भी ऊपर निकल गया था. हालांकि अब इनकी कीमतों में काफी गिराटव दर्ज की जा चुकी है. लेकिन बीते दिन के मुकाबले कीमतों की तुलना की जाए तो चांदी के रेट में कोई बढ़ोतरी और गिरावट दर्ज नहीं की गई है. यानी इसके रेट 31 अगस्त सोमवार को स्थिर बने हुए हैं. आप भी अगर चांदी खरीदना चाहते हैं तो इसे 255000 रुपए प्रति किलोग्राम खरीद सकते हैं. 

यह भी पढ़ें - सोने-चांदी पर फिर मंडराया मंदी का साया: हफ्ते भर में सोने में 3.79% तो चांदी में 4% की बड़ी गिरावट

 

डिस्क्लेमर: यह खबर केवल जानकारी देने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है. सोना-चांदी या किसी भी प्रकार के निवेश से जुड़ा फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें. बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है और कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है. इस लेख में दी गई जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी निवेश के लिए News Nation या लेखक जिम्मेदार नहीं होंगे. निवेश करने से पहले अपने स्तर पर पूरी जांच-पड़ताल करना जरूरी है.

 

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, दलीप ट्रॉफी में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

Vaibhav Suryavanshi Duldeep Trophy Record: 15 साल और 157 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाकर वैभव सूर्यवंशी अब दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी ठोकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. ईस्ट जोन की उपकप्तानी करते हुए सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने ये कीर्तिमान स्थापित किया. Mon, 31 Aug 2026 11:22:36 +0530

  Videos
See all

Delhi Gangrape News LIVE: Sleeper Bus में 16 साल की लड़की से गैंगरेप, 47km तक दरिंदगी | Noida #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T06:14:20+00:00

जयपुर में महिलाओं संग CM भजनलाल ने सुनी ‘मन की बात’, PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश | Rajasthan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T06:15:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers