मौसम के बदलाव से मेरठ में बढ़ा वायरल फीवर: डॉक्टर से जानिए बचाव के टिप्स
आजकल वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ गया है. मेरठ में लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार के अनुसार मरीज आमतौर पर 4 से 5 दिनों में ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ लोगों को ठीक होने में एक हफ्ते का समय लग जाता है. इस बुखार में मांसपेशियों में तेज दर्द, कमजोरी और थकान महसूस होती है. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरसी गुप्ता ने सलाह दी है कि बुखार, जुकाम या शरीर में दर्द के लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर को दिखाकर दवा लें. संक्रमण से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल करें और घर में बीमार व्यक्ति का तौलिया या कपड़े अलग रखें. थोड़ी सी सावधानी बरतकर और साफ-सफाई रखकर आप इस मौसम में खुद को और अपने परिवार को वायरल बीमारियों से सुरक्षित रख सकते हैं. इस वीडियो में आप इस बीमारी से कैसे बच सकते हैं, ये दिखिए विस्तार से..
पेड़ में बांधकर जिंदा जलाया… इन्फ्लुएंसर मनजीत की मौत पर कई सवाल? जिंदा रहते नहीं लिया बयान, दो महीने बाद भी पुलिस खाली हाथ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







