Responsive Scrollable Menu

Nepal में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 734, शवों की पहचान के लिए शुरू हुआ DNA टेस्ट

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारत की 19 सदस्यीय विशेष फॉरेंसिक टीम ने रविवार को काठमांडू में मृतकों के अवशेषों की पहचान के लिए डीएनए नमूनों के विश्लेषण में मदद की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी साझा की।

उन्होंने पोस्ट के साथ जारी एक बयान में कहा, आज चीन से नेपाल सुरक्षित पहुंचने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या 403 (स्थानीय सरकारी सूत्रों के अनुसार) है। उन्होंने बयान में कहा कि 500 भारतीय नागरिक अब भी चीन की ओर हैं और वे सुरक्षित हैं। मध्य नेपाल में आई भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 734 हो गई जबकि करीब 2,500 लोग अब भी लापता हैं।

इसे भी पढ़ें: Grand Canyon Flash Flood | 30 मिनट की बारिश बनी आफत! अचानक आई भीषण बाढ़ से 15 सैलानी लापता, 60 से अधिक का रेस्क्यू

जायसवाल ने कहा, नेपाल में भारत के राजदूत ने फॉरेंसिक टीम से मुलाकात की और सदस्यों को जानकारी दी। इसके बाद टीम ने काठमांडू स्थित नेपाल पुलिस की केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और त्रिभुवन विश्वविद्यालय अस्पताल के फॉरेंसिक विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की।

Continue reading on the app

वाल्मीकि समाज की शिकायत पर Rahul Gandhi के खिलाफ हल्द्वानी में FIR दर्ज

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कथित ‘शुद्धिकरण’ के मामले को लेकर की गयी विवादित टिप्पणी के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हल्द्वानी के जवाहर नगर निवासी अमित कुमार की शिकायत पर कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वाल्मीकि समुदाय से ताल्लुक रखने वाले अमित कुमार ‘श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास’ से जुड़े हुए हैं। पुलिस के अनुसार, शिकायत में राहुल गांधी को आरोपी बनाया गया है। अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने इस विवाद को लेकर अपनी टिप्पणी में यज्ञ कार्यक्रम को जातिगत रंग दिया और इससे जुड़े लोगों को ‘छुआछूत मानने वाला’ तथा ‘दलित विरोधी’ बताने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें: Congress के पास नहीं कोई मुद्दा! CM Dhami का राहुल गांधी पर वार: शुद्धिकरण को लेकर सियासत बंद करो

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की टिप्पणी से वाल्मीकि समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। कुमार ने कहा कि कार्यक्रम में अनुसूचित जाति सहित विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए थे और इसका कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे या किसी व्यक्ति विशेष से कोई संबंध नहीं था। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और इनमें अलग-अलग समूहों के बीच वैमनस्य बढ़ाने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से किए गए जानबूझकर कृत्यों से संबंधित प्रावधान शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi की मांग: Haldwani शुद्धिकरण मामले में PM Modi दर्ज कराएं SC ST Act के तहत FIR

पुलिस के मुताबिक, इसके अलावा प्राथमिकी में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं। इससे पहले कुमार ने शिकायत के साथ पुलिस को संबंधित प्रेस वार्ता की वीडियो रिकॉर्डिंग, सोशल मीडिया पोस्ट और आठ व 11 अगस्त के कार्यक्रमों के फोटो-वीडियो पर संज्ञान लेने तथा संबंधित लोगों के बयान दर्ज करने का अनुरोध किया था। शिकायत की प्रतियां नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और अन्य अधिकारियों के साथ ही राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को भी भेजी गई थी।

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आठ अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की जनसभा के बाद 11 अगस्त को कुछ लोगों ने वहां कथित तौर पर ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ किया था, जिसे लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया था। कांग्रेस जहां मामले को भाजपा की दलित विरोधी सोच बता रही है, वहीं भाजपा ने यह कहते हुए इसका बचाव किया कि खरगे की जनसभा की दौरान गंदगी हुई और ऐसे नारे लगे जो धार्मिक स्थान पर नहीं लगने चाहिए थे।

Continue reading on the app

  Sports

ZIM vs NAM: 195 रन बनाकर भी किसी तरह जीता जिम्बाब्वे, नामीबिया ने फुला दीं सांसें; आखिरी ओवर में कई बार पलटा मैच

zimbabwe vs namibia t20i highlights: 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया ने 19 ओवर में 180 रन बना लिए थे. आखिरी ओवर में नामीबिया को जीत के लिए चार विकेट रहते हुए 16 रन की दरकार थी. ब्रैड इवांस ने इस ओवर में चार विकेट लेकर जिम्बाब्वे को जीत दिलाई. नामीबिया के बल्लेबाज 10 रन ही जोड़ सके. Mon, 31 Aug 2026 23:06:41 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood | नेपाल तबाही में मां ने बच्चों को ऐसे बचाया #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T18:35:56+00:00

Delhi की Sleeper Bus में 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T18:36:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers