JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में झारखंड सीआईडी ने गिरिडीह से एक और आरोपी को पकड़ा
झारखंड पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने एक भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस गिरफ्तारी के साथ ही झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा 2024 में आयोजित झारखंड स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में सीआईडी ने 18 अगस्त से अब तक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
सीआईडी ने रविवार रात जारी एक बयान में कहा, ‘‘जेएसएससी-सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा के संबंध में गिरिडीह जिले के बेंगाबाद निवासी समीर कुमार को गिरफ्तार किया गया है।’’ एजेंसी ने 2024 में आयोजित जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में सफल रहे चार अभ्यर्थियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। राज्य की जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सीआईडी ने जांच के सिलसिले में 22 जुलाई को मुख्य आरोपी अभय तिवारी को गिरफ्तार किया था।
वह उस समय गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट में प्रखंड आपूर्ति अधिकारी के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले, झारखंड सरकार ने परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद कई भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी।
इनमें 21 और 22 सितंबर 2024 को आयोजित जेएसएससी-सीजीएल-2023 परीक्षा भी शामिल थी। हालांकि, नौकरी खोने को लेकर आशंकित सफल अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई के दौरान झारखंड उच्च न्यायालय ने जेएसएससी-सीजीएल-2023 समेत कुछ परीक्षाओं को रद्द करने के सरकार के फैसले पर रोक लगा दी थी। झारखंड सीआईडी का एक विशेष जांच दल (एसआईटी) जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहा है।
Mecca जाने की इच्छा और इस्लाम को श्रेष्ठ बताने वाले मंत्री पर भड़की BJP, लगाया सनातन के अपमान का आरोप
कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी ने रविवार को इस्लाम को दूसरे धर्मों से श्रेष्ठ बताते हुए कहा कि वह मक्का जाना चाहते हैं, लेकिन गैर-मुस्लिम होने के कारण वहां नहीं जा सकते। मंत्री ने यह बयान कोप्पल जिले के कुकनूर में मुस्लिम समुदाय के सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिया। रायरेड्डी के बयान पर भाजपा नेता आर. अशोक ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि मंत्री ने यह कहकर सनातन धर्म को नीचा दिखाया है कि इस्लाम दूसरे धर्मों से श्रेष्ठ है। इससे पहले रायरेड्डी ने कहा, मैं कहना चाहता हूं कि इस्लाम दूसरे धर्मों की तुलना में श्रेष्ठ धर्म है... मंत्री ने कहा कि उन्होंने कुरान और दूसरे धर्मों तथा उनके इतिहास का अध्ययन करने की कोशिश की है। बाद में उन्होंने कहा कि इस्लाम बहुत अनुशासित, विज्ञान आधारित और सबसे मानवतावादी धर्म है।
इसे भी पढ़ें: कर्नाटक की Gruha Lakshmi Scheme में बड़ा बदलाव, 1.24 करोड़ लाभार्थियों का होगा Face Recognition सत्यापन
मंत्री ने कहा, इसके बारे में पढ़ें, समझें और कट्टरपंथी या जातिवादी न बनें...। हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। हमें सभी धर्मों में अच्छी बातों को जानना चाहिए, क्योंकि धर्म मानव कल्याण के लिए होते हैं।
हमें अच्छा करने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा, इस्लाम एक अच्छा धर्म है। मैं यहां बहुत खुशी से बोल रहा हूं।
इसे भी पढ़ें: कर्नाटक: राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मंत्री बी नागेंद्र का इस्तीफा स्वीकारा
मैं मक्का जाने के बारे में बहुत सोचता हूं, लेकिन नहीं जा सकता क्योंकि वहां जाने के लिए इस्लाम धर्म अपनाना पड़ेगा। यह इस्लाम धर्म की परंपरा है। उन्होंने कहा, इस्लाम एक अच्छा धर्म है, इसमें अच्छी शिक्षाएं हैं।
आपको केवल मस्जिद जाने के बजाय इन शिक्षाओं का पालन करना चाहिए। रायरेड्डी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने मांग की कि मंत्री को अपना बयान वापस लेकर राज्य के सभी हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर वह ऐसा नहीं करते तो मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को उन्हें मंत्रिमंडल से हटाकर अपनी प्रतिबद्धता दिखानी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: KPSC भर्ती गड़बड़ी मामले में CID ने IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को हिरासत में लिया
अशोक ने कहा, मुख्यमंत्री शिवकुमार, क्या आपकी कांग्रेस सरकार की हिंदू विरोधी सोच का कोई अंत नहीं है? आप मंदिरों में जाते हैं और कैमरों के सामने भक्ति दिखाते हैं, लेकिन जब आपके अपने मंत्रिमंडल के मंत्री सनातन हिंदू धर्म और मंदिरों के खिलाफ अपमानजनक बयान देते हैं तो आप चुप क्यों रहते हैं? उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी के अहंकारपूर्वक बयान को सुनना चाहिए।
उन्होंने कहा, इस्लाम दूसरे धर्मों से श्रेष्ठ है, ऐसा कहकर उन्होंने सनातन धर्म को कमतर दिखाया है। अशोक ने सवाल किया कि क्या यही कांग्रेस पार्टी का सभी धर्मों के लिए समान सम्मान का विचार है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









