दिल्ली- स्कूल में नर्सरी की बच्ची का यौन शोषण:चॉकलेट का लालच देकर गलत तरीके से छुआ, पीड़ित ने मां से कहा- ये 'बैड अंकल'
दिल्ली के बवाना इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में तीन साल की नर्सरी छात्रा के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में स्कूल में काम करने वाले कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया और कई बार उसे गलत तरीके से छुआ। बच्ची की मां ने उसके व्यवहार में बदलाव देखा तो उससे इस बारे में पूछा। बच्ची ने मां को स्कूल में आने वाले एक ‘बैड अंकल’ के बारे में बताया। बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता सकी, इसलिए उसके माता-पिता ने स्कूल प्रशासन को जानकारी दी। CCTV और फोटो दिखाने पर आरोपी की पहचान 24 अगस्त को स्कूल प्रशासन ने बच्ची को कई लोगों की तस्वीरें और CCTV फुटेज दिखाए। बच्ची ने इनमें आरोपी कैब ड्राइवर की पहचान की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की गई। पुलिस ने इसके बाद आरोपी को स्कूल परिसर से गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले आठ महीने से स्कूल में कैब ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था। सीढ़ियों के नीचे ले जाकर करता था गलत हरकत पुलिस अधिकारी ने बताया, CCTV फुटेज में आरोपी स्कूल परिसर में जेब में चॉकलेट रखकर घूमता दिख रहा है। आरोप है कि जब बच्ची वॉशरूम गई, तब वह उसके पीछे गया। उसने बच्ची को चॉकलेट दी और सीढ़ियों के नीचे ले जाकर उसके साथ गलत हरकत की। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, फोन में आरोपी के कई छोटे बच्चों को चॉकलेट देते हुए वीडियो मिले हैं। पुलिस अब इन वीडियो में दिख रहे दूसरे बच्चों की पहचान करने में जुटी है, ताकि उन्हें जरूरी काउंसलिंग दी जा सके। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 6 साल की बच्ची से रेप-हत्या करने वाला एनकाउंटर में ढेर: नोएडा में बोरी में भरकर लाश फेंकी ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस आरोपी को हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कराने ले गई थी। वहां उसने छिपाई गई पिस्टल से पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। इसी दौरान पुलिस ने गोली चलाई, तो वह घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
अफगानिस्तान में सूखे की मार, तालिबान शासन में पानी के लिए तरस रहे किसान
तालिबान के शासन में अफगानिस्तान के किसान भीषण सूखे की मार झेल रहे हैं. बारिश की कमी और पुरानी सिंचाई व्यवस्था के कारण पानी का भारी संकट पैदा हो गया है, जिससे लाखों किसान भुखमरी की ओर बढ़ रहे हैं.
The post अफगानिस्तान में सूखे की मार, तालिबान शासन में पानी के लिए तरस रहे किसान appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









