Responsive Scrollable Menu

Toxic Box Office Collection: विकेंड पर छाई यश की 'टॉक्सिक, KGF 2 और एनिमल जैसी बड़ी फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 5: रॉकिंग स्टार यश (Yash) की ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के बाद से फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई थी और तब से ही फैंस उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे थे. ऐसे में टॉक्सिक की रिलीज से पहले इसका काफी बज देखने को मिला और लोगों को फिल्म से काफी उम्मीदें थी. लेकिन ये  एक्शन थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई. हालांकि इसने भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, विकेंड पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ डाले हैं. चलिए जानते हैं, पांचवे दिन का कलेक्शन.

टॉक्सिक ने की थी 100 करोड़ की ओपनिंग

‘टॉक्सिक’ बेशक सिनेमाघरों में रिलीज से पहले छाई हुई थी और एडवांस बुकिंस में इस फिल्म ने करोड़ों की कमाई की. फिल्म का काफी बज बना था और ऐसे में इसने ओपनिंग डे पर भारत में 101.10 करोड़ रुपये से खाता खोला ता. लेकिन फिर  इसकी घटती रफ्तार इस बात का सबूत है कि इस फिल्म का क्रेज लोगों को सिर से उतर सा गया. दूसरे दिन इसकी  कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली थी और फिल्म ने 36.40 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिर तीसरे दिन  26.60 करोड़ और चौथे दिन फिल्म ने  24.50 करोड़ की कमाई की थी.

‘टॉक्सिक’ ने 5वें दिन कितनी की कमाई?

वहीं, अब टॉक्सिक के पांचवे दिन की कमाई सामने आ गई है. जिस तरह से लग रहा था कि विकेंड पर ये फिल्म धमाल मचाएगी, तो ऐसा नहीं हो पाया और संडे को भी फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज हुई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले संडे को भारत में 23 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ इस फिल्म की 5 दिनों की टोटल कमाई अब 214.10 करोड़ रुपये हो गई है. जिस तरह से फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है, ऐसे में इसका अब अपना बजट निकालना भी मुश्किल लग रहा है.

ये भी पढ़ें- Toxic Box Office Collection: 'टॉक्सिक' ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 4 दिनों में 250 करोड़ के पार कलेक्शन

इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

यश की फिल्म टॉक्सिक को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन रॉकिंग स्टार की फैन फॉलोइंग की वजह से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है और यही वजह है कि इसने विकेंड पर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ डाले और भारतीय बॉक्स पर 6ठी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म बन गई. इसने केजीएफ चैप्टर 2-193.99, एनिमल- 201.76 करोड़, स्त्री 2- 204.00 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया और टॉप ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्मों में शामिल हो गई है. 

टॉप ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्में

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के  मुताबिक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टॉप ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज - 443.00 करोड़ है. दूसरे नंबर पर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 –द रूल - 291.00 करोड़, तीसरे पर शाहरुख खान की जवान- 286.16 करोड़, चौथे पर फिर से किंग खान की पठान- 280.75 करोड़ है, पांचवे पर स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे (इंग्लिश) -257.60 करोड़ और अब छठे पर टॉक्सिक-214.10 करोड़ ने जगह बना ली है.

‘टॉक्सिक’ के बारे में

गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की गई ‘टॉक्सिक’ एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है. यश इसमें डबल रोल निभा रहे हैं और ये एक मल्टीस्टार फिल्म है. इसमें यश के अलावा नयनतारा (Nayanthara) कियारा आडवाणी (Kiara Advani), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), तारा सुतारिया (Tara Sutaria), , रुक्मिणी वसंत (Rukimini Vasanat) जैसी एक्ट्रेस अहम रोल में हैं. वहीं, अक्षय ओबेरॉय (Akshay Oberoi) और सुदेव नायर (Sudesh Nayar) जैसे सितारें भी फिल्म का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें- हरियाणवी सिंगर बालियान के हत्यारों का एनकाउंटर, शामली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 शूटर ढेर

Continue reading on the app

Toxic Worldwide BO: 2 करोड़ पर आई यश की ‘टॉक्सिक’ की वर्ल्डवाइड कमाई, 300 करोड़ से इतना दूर

Toxic Worldwide Box office Collection: यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक की वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी तेजी से गिरावट आई है। पहले दिन फिल्म ने 20 करोड़ रुपए के साथ शुरुआत की थी। अब ये कलेक्शन नीचे पहुंच गया है। जानिए अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन।

Continue reading on the app

  Sports

गिलक्रिस्ट-धोनी या पोंटिंग नहीं, ये है टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला कप्तान

unbreakable cricket records: साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ ने टेस्ट में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है. वह कप्तान के रूप में इस फॉर्मेट में 8000 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते क्रिकेटर भी बने हुए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर के बल्लेबाज ने 7000 रन का आंकड़ा भी नहीं छुआ है. टॉप-5 लिस्ट में एमएस धोनी का नाम शामिल नहीं है. Mon, 31 Aug 2026 09:01:01 +0530

  Videos
See all

सुबह-सुबह मुठभेड़ में मारे गए Ankit Baliyan के हत्यारे #aajtak #ankitbaliyan #ankitbaliyanmurdercase #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T05:13:40+00:00

कौन थे Ankit Baliyan को मारने वाले दोनों शूटर्स ? #aajtak #ankitbaliyan #ankitbaliyanmurdercase #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T05:15:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers