Responsive Scrollable Menu

क्यों होती है किडनी फेल? डॉक्टर ने बताए मुख्य कारण, जानिए कब पड़ती है ट्रांसप्लांट की जरूरत

Why Kidney Fails: एम्स के नेफ्रोलॉजी प्रोफेसर डॉ. संदीप महाजन बता रहे हैं किडनी फेल होने का क्या कारण हैं. साथ ही, जानिए भारत में किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर कौन सी चुनौतियां हैं.

The post क्यों होती है किडनी फेल? डॉक्टर ने बताए मुख्य कारण, जानिए कब पड़ती है ट्रांसप्लांट की जरूरत appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

मोहन भागवत बोले- 'भारत ने ताकत से नहीं, सेवा से बनाई विश्वगुरु की पहचान'; ‘वसुधैव कुटुंबकम’ पर दिया जोर

Mohan bhagwat: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भारत की सभ्यतागत सोच और दुनिया के प्रति उसके नजरिए को लेकर बड़ा बयान दिया है. कनाडा के टोरंटो में आयोजित ‘हिंदू विश्व बंधु- मित्रता में दुनिया को गले लगाओ’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की पहचान किसी पर प्रभुत्व स्थापित करने वाली महाशक्ति के तौर पर नहीं रही है. भारत ने मानवता की सेवा और दूसरों की मदद के जरिए विश्वगुरु के रूप में अपनी पहचान बनाई है.

मोहन भागवत ने कहा कि भारत के सभ्यतागत मूल्यों में सभी के प्रति मित्रता, जरूरतमंदों को शरण देना और विविधताओं का सम्मान करना शामिल है. उनके मुताबिक, भारत ने अपनी शक्ति का इस्तेमाल दूसरे देशों पर कब्जा करने के लिए नहीं, बल्कि ज्ञान और मानव कल्याण के लिए किया.

‘भारत ने दुनिया पर राज नहीं किया, ज्ञान बांटा’

आरएसएस प्रमुख ने भारत के प्राचीन इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय लोग अलग-अलग क्षेत्रों तक पहुंचे, लेकिन उनका उद्देश्य किसी देश को जीतना नहीं था. उन्होंने कहा कि भारतीयों ने अपनी यात्राओं के दौरान ज्ञान, खगोल विज्ञान, आयुर्वेद और सभ्यतागत विचारों को दूसरे समाजों तक पहुंचाया. उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता का मूल विचार दूसरों पर वर्चस्व स्थापित करने के बजाय मानवता के साथ जुड़ने का रहा है. भागवत के मुताबिक, यही सोच भारत को विश्वगुरु बनाने वाली प्रमुख वजहों में से एक है.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: मोदी-पुतिन की मुलाकात आज, S-400 से एनर्जी तक कई बड़े मुद्दों पर होगी बात

Continue reading on the app

  Sports

US Open 2026: पहले ही दौर में बाहर होने पर फफक-फफक कर रो पड़े नोवाक जोकोविच, चकनाचूर हुआ 25वें ग्रैंड स्लैम का सपना

US Open 2026: टेनिस जगत के दिग्गजों में शुमार नोवाक जोकोविच के लिए यूएस ओपन 2026 का आगाज बेहद दर्दनाक रहा। टूर्नामेंट के पहले ही दौर में मिली चौंकाने वाली हार के बाद स्टार खिलाड़ी का दिल टूट गया और वे मैच के दौरान ही मैदान पर फूट-फूटकर रो पड़े। 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच को इस मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाड़ी मारियानो नवाने के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

पांच सेट तक चला कड़ा मुकाबला
यह मुकाबला बेहद रोमांचक और थका देने वाला रहा जो पांच सेटों तक खींचा। मैच की शुरुआत में जोकोविच को शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्होंने पहला सेट गंवा दिया। हालांकि, इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और लगातार दूसरा तथा तीसरा सेट अपने नाम कर लिया। इस जबरदस्त कमबैक ने उनके फैंस की उम्मीदों को एक बार फिर से जगा दिया था।

मारियानो नवाने का बड़ा उलटफेर
चौथे सेट में मारियानो नवाने ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए शानदार वापसी की। इसके बाद उन्होंने निर्णायक सेट यानी पांचवें सेट में पूरी तरह से दबदबा बनाते हुए जोकोविच को चौंका दिया। जोकोविच इस आक्रामक खेल का कोई माकूल जवाब नहीं ढूंढ सके और नवाने ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए सर्बियाई दिग्गज को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

आंसुओं में डूबा 25वें ग्रैंड स्लैम का सपना
मैच के तुरंत बाद का माहौल बेहद भावुक कर देने वाला था। फ्लशिंग मीडोज में हार की हकीकत सामने आते ही जोकोविच अपने आंसू रोक नहीं पाए। इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में गिने जाने वाले जोकोविच के लिए यह शुरुआती दौर की विदाई किसी बड़े झटके से कम नहीं है। रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में जुटे नोवाक जोकोविच के लिए यह हार एक बेहद दर्दनाक और निराशाजनक अध्याय साबित हुई है।

Mon, 31 Aug 2026 13:39:01 +0530

  Videos
See all

UP T20 League: लखनऊ फाल्कन्स की शानदार जीत, गाेरखपुर लायंस काे 24 रनाें से दी मात | Cricket | Sports #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T08:45:31+00:00

World News | XI Jinping News | Vladmir Putin News:SCO Summit में बनेगी नई Geopolitical तस्वीर | Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T08:45:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers