Responsive Scrollable Menu

सिंगर अंकित हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर:यूपी पुलिस की कार्रवाई, हरियाणा भाग रहे थे; 20 राउंड गोलीबारी, 2 आरोपी फरार

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटरों सुमित और मोहित को यूपी पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया। शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शूटर बाइक से शामली से सोनीपत (हरियाणा) की तरफ भाग रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें घेर लिया। पकड़े जाने के डर से उन्होंने फायरिंग की। जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। दोनों तरफ से करीब 20 राउंड गोलियां चलीं। इसमें बदमाश सुमित (24) और मोहित (22) को गोली लग गई। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुमित और मोहित सोनीपत के रहने वाले थे। दोनों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम था। सुमित पर 1 और मोहित पर 15 मुकदमे दर्ज थे। दोनों ने अपने दो साथियों के साथ सिंगर की हत्या की थी। दो आरोपी सत्यम और आर्यन अभी फरार हैं। 26 अगस्त की शाम 32 साल के सिंगर अंकित बालियान शामली में जिम करके निकले, तभी हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और 18 राउंड फायरिंग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंकित को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एनकाउंटर से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए- अंकित के पिता बोले- अभी आधा इंसाफ, बाकियों को भी मारें अंकित के पिता सतबीर ने दैनिक भास्कर से कहा, 'अभी आधा इंसाफ मिला। अब उम्मीद है कि पूरा इंसाफ मिल जाएगा। पहले भी थी, लेकिन धीरे-धीरे वो डगमगा रही थी। बाकियों को और मारो, तभी हमें तसल्ली होगी। अब पुलिस और योगीजी पर हमारा विश्वास बढ़ गया है। 5-6 दिन हो गए थे, आज कार्रवाई नहीं होती तो विश्वास टूट जाता। आधा इंसाफ अभी बाकी है।' दोनों बदमाश के एनकाउंटर से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….

Continue reading on the app

'टॉक्सिक' ने बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड, टॉप ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्मों में इन बिग बजट मूवीज को चटाई धूल

जानते हैं कि 'टॉक्सिक' ने रिलीज के 5वें दिन कितना कलेक्शन किया है, साथ ही टॉप ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्मों में किस नंबर पर है।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, दलीप ट्रॉफी में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

Vaibhav Suryavanshi Duldeep Trophy Record: 15 साल और 157 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाकर वैभव सूर्यवंशी अब दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी ठोकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. ईस्ट जोन की उपकप्तानी करते हुए सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने ये कीर्तिमान स्थापित किया. Mon, 31 Aug 2026 11:22:36 +0530

  Videos
See all

जयपुर में महिलाओं संग CM भजनलाल ने सुनी ‘मन की बात’, PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश | Rajasthan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T06:15:58+00:00

Delhi Gangrape News LIVE: Sleeper Bus में 16 साल की लड़की से गैंगरेप, 47km तक दरिंदगी | Noida #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T06:14:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers