Responsive Scrollable Menu

IMD Weather Alert Today: यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा व पश्चिम बंगाल के तटों पर बने चक्रवाती परिसंचरण और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सक्रिय मौसमी सिस्टम के कारण देश के बड़े हिस्से में मानसूनी गतिविधियां बढ़ गई हैं।

मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

​दिल्ली-NCR में 1 सितंबर से करवट लेगा मौसम

राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 31 अगस्त को बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहने का अनुमान है।

वहीं, 1 सितंबर से मानसूनी हवाएं और अधिक सक्रिय होंगी, जिससे दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है।

​यूपी और बिहार का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश: लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और अयोध्या समेत 20 से अधिक जिलों में मध्यम से भारी बारिश और बिजली गिरने (वज्रपात) का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार: पटना, गया, सारण, गोपालगंज, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और सुपौल में मूसलाधार बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। IMD ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे न जाने की सलाह दी है।

​पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, उत्तरकाशी और हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 31 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान अत्यंत भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

Continue reading on the app

Agra Crime News: पूर्व पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी के साथ पति ने किया कांड, होटल रूम में बुलाकर कर दी खौफनाक हरकत, जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक पूर्व पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी की उसके पति ने हत्या करने की कोशिश की है।

Continue reading on the app

  Sports

नोवाक जोकोविच उलटफेर के शिकार, US Open के पहले ही राउंड से बाहर, 20 साल बाद मिली ऐसी हार

US ओपन के पहले ही राउंड में नोवाक जोकोविच को हार का सामना करना पड़ा है. उन्हें वर्ल्ड के 49वें नंबर के खिलाड़ी 4 घंटे 36 मिनट तक चले मुकाबले में हराया. Mon, 31 Aug 2026 12:40:08 +0530

  Videos
See all

Ankit Baliyan Murder Case Updates: अंकित हत्याकांड से पहले का वीडियो आया सामने | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T07:45:31+00:00

Delhi News: 7वीं की छात्रा की मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा, स्कूल पर पिटाई का आरोप | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T07:43:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers