Responsive Scrollable Menu

इंडिया टीम के कैप्टन को हिमाचल में मान्यता नहीं:स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने शब्द के सर्टिफिकेट ठुकराए; नेशनल वैलिड, इंटरनेशनल नहीं, चर्चा में अजीब नियम

हिमाचल में खेल प्रतिभाओं को लेकर स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट का एक अजीब नियम चर्चा में है। वॉलीबॉल में नेशनल स्तर के सर्टिफिकेट को सरकारी नौकरी के लिए मान्यता दी जा रही है, जबकि इंटरनेशनल स्तर के सर्टिफिकेट को मान्य नहीं माना जा रहा। यानी जिस खिलाड़ी ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेला, उसके इंटरनेशनल सर्टिफिकेट की खेल विभाग की नजर में कोई मान्यता नहीं है। इस नियम को लेकर खेल विभाग की कार्यप्रणाली और स्पोर्ट्स पॉलिसी पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, हिमाचल के बिलासपुर जिला के 17 वर्षीय होनहार वॉलीबॉल खिलाड़ी शब्द गौतम ने छोटी उम्र में ही देश के लिए चार इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं। चीन में तीन दिन पहले संपन्न अंडर-17 वर्ल्ड चैंपियनशिप में वह भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर खेलकर लौटे हैं। फिर भी हिमाचल के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की नजरों में वर्ल्ड चैंपियनशिप का सर्टिफिकेट सरकारी नौकरी के लिए मान्य नहीं है। खेल विभाग को डॉक्यूमेंट जमा कराने आए थे पेरेंट्स मायूस लौटे शब्द गौतम के पेरेंट्स दो दिन पहले शिमला स्थित खेल विभाग के दफ्तर पहुंचे और अपने बेटे को भविष्य में सरकारी नौकरी में 3 फीसदी खेल कोटे का लाभ दिलाने के लिए खेल विभाग में दस्तावेज जमा कराने लगे। मगर इस दौरान उन्हें कह दिया गया कि स्कूल गेम्स में इंटरनेशनल चैंपियनशिप का सर्टिफिकेट मान्य नहीं है। 4 इंटरनेशनल, एक बार इंडिया की कप्तानी शब्द गौतम महज 17 साल की उम्र में ही चार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। शब्द गौतम हिमाचल के इकलौते ऐसे वॉलीबॉल प्लेयर हैं, जिन्होंने इतनी छोटी उम्र में चार इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने के साथ एक बार भारतीय टीम की कप्तानी भी की है। मगर हिमाचल के खेल विभाग की नजरों में उनके इंटरनेशनल सर्टिफिकेट को मान्यता प्राप्त नहीं है। सरकारी नौकरी में 3% खेल कोटे के लिए जमा करने थे दस्तावेज हिमाचल में स्पोर्ट्स कोटे से तीन फीसदी सरकारी नौकरी का प्रावधान है। इसी के लिए शब्द के पेरेंट्स दस्तावेज जमा कराने पहुंचे थे। इस दौरान खेल विभाग के जवाब से परिजन हैरान हो गए। खेल मंत्री बोले- पॉलिसी में यही प्रावधान वहीं, हिमाचल के खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने बताया कि हमारी पॉलिसी में ओलंपिक, एशियन गेम्स और पैरालंपिक ही कवर हैं। फिर भी इस मामले में जो संभव होगा, वो करेंगे। पहले एजुकेशन खेल विभाग ने एडमिशन देने से किया था इनकार शब्द गौतम वहीं युवा वॉलीबॉल खिलाड़ी हैं, जिन्हें राज्य के एजुकेशन और स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने साल 2023 में अपने हॉस्टल में हाइट कम बताकर एडमिशन देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद शब्द के पेरेंट्स पंजाब के संगरूर स्थित साई हॉस्टल पहुंचे। यहां शब्द का ट्रायल लिया गया और उनके शानदार खेल को देखते हुए सिलेक्टर ने उनका चयन कर लिया। संगरूर हॉस्टल ने 2 साल तक शब्द गौतम को तराशा। अब वह भारत के बेस्ट लिबरो (रक्षात्मक खिलाड़ी) और कप्तान बन गए हैं। अंडर-16 एशियन वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में शब्द गौतम बेस्ट लिबरो चुने जा चुके है।

Continue reading on the app

BCCI ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर टीमों से राय मांगी:10 फ्रेंचाइजियों के जवाबों से तय होगा, IPL 2027 में नियम बदलेगा या नहीं

बीसीसीआई ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजियों से औपचारिक रूप से राय मांगी है। यह कदम आईपीएल 2026 में बल्ले और गेंद के बीच संतुलन को लेकर फिर शुरू हुई बहस के बाद उठाया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले सीजन से पहले नियम पर नई राय मांगी है। कुछ महीने पहले बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि आईपीएल 2026 के बाद इस विवादित नियम की समीक्षा की जाएगी। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेंचाइजियों को सोमवार, 31 अगस्त तक अपनी राय देने को कहा गया है। यह क्रिकेट संचालन से जुड़े कई मुद्दों पर मांगी गई राय का हिस्सा है। बीसीसीआई ने कई मुद्दों पर मांगी राय बीसीसीआई ने पीएमओए, अंपायरिंग, प्रैक्टिस सेशन और खेलने की शर्तों पर भी टीमों से सुझाव मांगे हैं। हालांकि, इम्पैक्ट प्लेयर नियम इस पूरी प्रक्रिया का सबसे अहम मुद्दा बना हुआ है। आईपीएल 2026 में 200 से ज्यादा रन के स्कोर में काफी बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद हाल के सीजन में चर्चा का विषय रहे इस नियम को लेकर बल्ले और गेंद के संतुलन पर बहस फिर तेज हो गई। बीसीसीआई ने अपने कम्युनिके में कहा, “आईपीएल 2026 की कप्तानों की बैठक में चर्चा के दौरान यह तय हुआ था कि टूर्नामेंट खत्म होने पर क्रिकेट संचालन से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर सभी फ्रेंचाइजियों से राय ली जाएगी।” बोर्ड ने पहले संकेत दिया था कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम एक और सीजन जारी रहने की उम्मीद है। पिछली बैठक में कई कप्तानों ने इस नियम का विरोध किया था। सैकिया के बयान के बाद औपचारिक प्रक्रिया बीसीसीआई की ताजा पहल इस साल की शुरुआत में सैकिया के दिए बयान के बाद उठाया गया औपचारिक कदम है। उन्होंने कहा था कि अगर फ्रेंचाइजियां चिंता जताती हैं, तो बोर्ड नियम पर फिर विचार करने के लिए ज्यादा तैयार होगा। इम्पैक्ट प्लेयर नियम की आलोचना रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत कई प्रमुख भारतीय क्रिकेटरों ने भी की है। उन्होंने गेंदबाजों की भूमिका और टी20 क्रिकेट के संतुलन पर इसके असर पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, सैकिया ने मई में इस नियम का बचाव किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में अलग-अलग तरह के नतीजों का हवाला देते हुए कहा था, “कुछ कम स्कोर वाले मैच भी हुए हैं। सभी प्रशंसक मैचों का आनंद ले रहे हैं। गेंदबाजों को भी अच्छी विकेट मिल रही हैं।” उन्होंने कहा था, “सब कुछ हो रहा है; यह एक पैकेज में पूरा गुलदस्ता है।” 31 अगस्त तक देनी होगी संयुक्त राय ताजा राय लेने की प्रक्रिया से बीसीसीआई को एक और पूरे सीजन के बाद फ्रेंचाइजियों के रुख की ज्यादा साफ तस्वीर मिल सकती है। बोर्ड ने टीमों से कहा है कि वे इन मुद्दों पर अपने-अपने क्रिकेट संचालन विभागों के साथ चर्चा करें। इसके बाद 31 अगस्त तक संयुक्त राय जमा करनी होगी। बीसीसीआई इन जवाबों को एक साथ रखकर फैसला करेगा कि आईपीएल 2027 से पहले किसी बदलाव की जरूरत है या नहीं। फिलहाल इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू है, लेकिन फ्रेंचाइजियों की राय तय कर सकती है कि यह नियम अगले आईपीएल में बिना बदलाव जारी रहेगा या नहीं।

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup: बड़े उलटफेर से बच गया पाकिस्तान, थाईलैंड के खिलाफ गिरते-पड़ते जीता एशिया कप मैच

pakistan women vs thailand women: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप की शुरुआत जीत से की है. हालांकि, थाईलैंड जैसे छोटी टीम के खिलाफ उसे अपने पहले मुकाबले में उसे जीत के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा. मुनीबा अली ने अर्धशतक जड़कर पाकिस्तान को लाज बचाई वरना थाईलैंड की टीम बड़ा उलटफेर करने की तरफ बढ़ चुकी थी. Wed, 2 Sep 2026 00:06:21 +0530

  Videos
See all

Nepal Tragedy | नेपाल त्रासदी के बीच फिर मंडराया दहशत का साया!Rescue Operation | India Help #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T20:00:22+00:00

Rapidly expanding Flock AI surveillance network facing growing US backlash. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T20:12:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers