Responsive Scrollable Menu

पकौड़ी बनाने के बाद बच गया है बेसन का घोल? फेंकने के बजाय बनाएं कुरकुरा चीला, मिनटों में तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता

Besan Chilla Recipe: पकौड़ी बनाने के बाद बचे हुए बेसन के घोल को फेंकने के बजाय उससे स्वादिष्ट चीला बनाया जा सकता है. बैटर में प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और अपनी पसंद की सब्जियां मिलाकर इसका स्वाद बढ़ाया जा सकता है. चीले को पतला फैलाकर मीडियम आंच पर सेंकने से उसके किनारे ज्यादा कुरकुरे बन सकते हैं. इसे हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ नाश्ते में सर्व किया जा सकता है. इस तरीके से बचे हुए बैटर का इस्तेमाल भी हो जाता है और सुबह नाश्ता बनाने का समय भी बच सकता है. बैटर में खराब गंध, बदला हुआ रंग या कोई दूसरा असामान्य बदलाव दिखाई दे तो उसका इस्तेमाल न करें.

Continue reading on the app

साइप्रस में बड़ा हादसा, शिप पलटने से अब तक 8 लोगों की मौत, 270 यात्री थे सवार

Cyprus Accident: साइप्रस में बड़ा हादसा हो गया. उत्तरी साइप्रस के काइरेनिया तट के पास रविवार को एक नौका अचानक हादसे का शिकार हो गई. नौका में चालक दल के 8 सदस्यों समेत कुल 267 लोग सवार थे. हादसे के बाद 241 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं.

अधिकारियों के मुताबिक, नौका दोपहर करीब 12:30 बजे काइरेनिया बंदरगाह से तुर्की के तासुचु बंदरगाह के लिए रवाना हुई थी. कुछ ही देर बाद उसमें अचानक पानी भरने लगा और वह पलट गई. बचे लोगों ने बताया कि नौका का अगला हिस्सा तेज टक्कर के बाद टूट गया, जिसके कारण पानी अंदर घुस गया. हादसे के बाद कई लोग पलटी हुई नौका के ढांचे को पकड़कर अपनी जान बचाते नजर आए. घटना के बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है और अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है. 

नौका हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है. हादसे के कई घंटे बाद भी मृतकों और लापता लोगों के परिजन अस्पतालों और काइरेनिया बंदरगाह के बाहर अपने अपनों की जानकारी मिलने का इंतजार करते रहे. तुर्की साइप्रस के नेता तुफान एरहुरमान ने हादसे पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

सामने आई रोंगटे हिला देने वाली वीडियो

वीडियो में हादसे के बाद पलटी हुई नौका के ऊपर लाल लाइफ जैकेट पहने कई लोग बैठे और खड़े नजर आए. उन्हें सुरक्षित किनारे तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों ने तटरक्षक बल और आसपास मौजूद निजी नावों से मदद मांगी. हादसे में बचे एफे मल्टीसी ने CNN Türk को बताया कि नौका काफी तेज हिल रही थी और बार-बार पानी से ऊपर उठकर नीचे गिर रही थी. उनके मुताबिक, कुछ मिनट बाद नौका अचानक हवा में उछली और जोर से नीचे गिरी. इसके बाद उसके आगे के बाएं हिस्से में दरार आ गई और तेजी से पानी अंदर भरने लगा.

 

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया में नहीं हुआ डेब्यू, अब इंग्लैंड में जाकर खेलेंगे आकिब नबी, श्रीलंका दौरे पर स्क्वाड में थे शामिल

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी तीन मैच के लिए काउंटी चैंपियनशिप में खेलेंगे. आकिब का सरे के साथ करार हुआ है. हाल ही में आकिब श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम में शामिल किए गए थे. उन्हें जसप्रीत बुमराह की जगह मौका मिला था, लेकिन उनका डेब्यू नहीं हो पाया था. ऐसे में अब आकिब भारतीय टीम में डेब्यू से पहले काउंटी में धूम मचाएंगे. Mon, 31 Aug 2026 08:18:35 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Kargil में फटा बादल, आई Flash Flood, मलबे और पत्थरों से पटे नाले | Ladakh | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T04:41:32+00:00

Mohan Bhagwat Latest News: 'हिंदू जागेगा तो दुनिया जागेगी', Canada में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T04:42:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers