Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 31 August 2026: आज कजरी तीज पर 6 राशियों की किसमत चमकेगी, गण्ड योग के प्रभाव से होगी तरक्की, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 August 2026: आज यानी 31 अगस्त 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. इसके बाद चतुर्थी तिथि भी लगेगा. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज सभी 12 राशियों के लिए खास दिन होगा. आज सुहाग के पावन दिन पर ग्रह-नक्षत्रों का भी खास संयोग बन रहा है. कजरी तीज या कजली तीज के दिन चंद्रमा मीन राशि में मध्य रात्रि तक रहेंगे. इसके बाद मेष राशि में प्रवेश करेंगे. नक्षत्रों की बात करें तो आज पूरे दिन रेवती नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. मीन राशि में आज चंद्रमा-शनि का विष दोष बन रहा है. चलिए अब जानते हैं आज का राशिफल.

पढ़ें आज का राशिफल 31 अगस्त 2026 (Today Horoscope 31 August 2026)

1.मेष राशि 

मेष राशि के लोगों का आज गृह निर्माण का योग बन रहा है. आज आपका समय सर्वोत्तम चल रहा है. आज नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है. आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और नए व्यापार का योग बन रहा है. आज भूमि और भवन का लाभ मिलेगा. आज यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें
उपाय- हनुमान जी की आराधना करें
ऊं घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जप करें 
शुभ अंक- 3
लक रंग- केसरिया
लक मीटर- 9

2.वृषभ राशि

आज वृषभ राशि के जातकों को अपनी आय से अधिक खर्च होगा. आज इन लोगों का अकारण मन चिंतित रहेगा. आज मानसिक उद्विग्नता बनी रहेगी और पराक्रम से धन लाभ होगा. परिवार में धार्मिक कार्य हो सकता है और नए व्यापार करने का योग बन रहा है.

सावधानी- लक्ष्य पर ध्यान दें, विवादों से बचें
उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
असहाय को भोजन कराएं
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- डार्क नीला
लक मीटर- 8

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज अपनी स्पष्टवादिता पर नियंत्रण रखें. रोग और शत्रु परास्त होंगे और समस्याओं का समाधान होगा. आर्थिक लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है. आज नए व्यापार से लाभ मिलेगा. आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें.

सावधानी- खान-पान पर नियंत्रण करें
उपाय- बहन को हरे रंग का वस्त्र उपहार दें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाइट हरा
लक मीटर- 7

4.कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की आज विद्या में वृद्धि होगी. आज इन्हें धन लाभ का योग बन रहा है. आज रोजी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. शत्रु पर विजय प्राप्त होगी और कार्य के विस्तार की योजना बनेगी. प्रॉपर्टी से लाभ होगा.

सावधानी- तनाव से दूर रहें
उपाय- गरीब की मदद करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- September 2026 Vrat Tyohar List: जन्माष्टमी, गणेशोत्सव और हरतालिका तीज, यहां देखें सितंबर में पड़ने वाले सभी पर्व और त्योहारों की लिस्ट

5.सिंह राशि

आज सिंह राशि के लोगों की आय-व्यय में संतुलन रखने की जरूरत है. आज आत्मबल में वृद्धि होगी. आय के साधनों में इजाफा होगा और कार्य में मन लगाना श्रेयस्कर रहेगा. पराक्रम से लाभ मिलेगा.

सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएं
उपाय- दाल भरी पूड़ी गौशाला में दान करें 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल 
लक मीटर- 6

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज आय के साधनों में वृद्धि होगी. आज इन्हें विद्या से लाभ होगा और मान-सम्मान का लाभ मिलेगा. आज परिवार में शुभ कार्य होंगे. आज जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. साथ ही आज इन्हें संतान सुख मिलने का योग बन रहा है. 

सावधानी--अपनी योजनाएं गुप्त रखें
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
हरा वस्त्र, दाल का दान करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हल्का आसमानी
लक मीटर- 8

7.तुला राशि 

तुला राशि के जातकों को आज लाभ के अवसर मिलेंगे. आज इनके सुख में वृद्धि होगी तथा गृह निर्माण का योग बन रहा है. आज स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है और माली हालत में सुधार होगा.

सावधानी-आय - आय-व्यय पर नियंत्रण रखें
उपाय- मोती या सफेद वस्त्र का दान करें
जरूरतमंदों को भोजन कराएं
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 8

8.वृश्चिक राशि

आज वृश्चिक राशि के लोगों का आय से अधिक व्यय का योग बन रहा है. आज इन्हें दूर देश की यात्रा होगी. आज क्रोध पर नियंत्रण रखें और अपने दिल की नहीं दिमाग की बात सुनें. गृह निर्माण का योग बन रहा है. आज इन्हें रुका हुआ धन प्राप्त होगा. संतान से मन प्रसन्न रहेगा.

सावधानी-- लेन देन में सावधानी बरतें
उपाय- हनुमान जी को चोला चढ़ाएं
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 7

9.धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज के दिन कई साधन से धन लाभ होगा. आज इन्हें चोट चपेट से बचने चाहिए. आज विवाद नहीं मध्यम मार्ग अपनाएं. आज आप लोगों को रुका हुआ धन मिलेगा. इन्हें स्वास्थ्य में सावधानी बरतने की जरूरत है. आज अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं.

सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएं, विवाद से बचें 
उपाय- पीला वस्त्र दान करें 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- बैंगनी
लक मीटर- 6

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन अपने आलस्य का परित्याग करना चाहिए. आज इन्हें वाद-विवादों से बचे रहने की जरूरत है. आज भूमि भवन खरीद सकते हैं और संतान से लाभ हो सकता है. यात्रा और तीर्थाटन से लाभ होगा. आज इन लोगों को रुका हुआ धन मिलेगा. कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे.

सावधानी- मुकदमे से बचें
क्रोध में कोई कार्य न करें 
उपाय- काला तिल दान करें 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को राज सत्ता से लाभ होगा. आज आत्मबल में वृद्धि होगी और नई नौकरी का योग बन रहा है. आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आज इन्हें परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. इन लोगों को नए व्यापार के अवसर मिलेंगे.

सावधानी- साझेदारी में व्यापार करने से बचें
हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें
उपाय- काली गाय को चारा खिलाएं 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8

12.मीन राशि 

मीन राशि के लोगों को आज के दिन यात्रा से लाभ होगा. आज भाग्य में वृद्धि का योग बन रहा है. संतान सुख मिल सकता है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज अपनों का साथ मिलेगा.

सावधानी - छोटी छोटी बात से परेशान न हों
उपाय- पीला वस्त्र सुहागन को दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 9

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2026: 4 या 5 सितंबर... जन्माष्टमी कब है? नोट करें सही तिथि व पूजा का शुभ मुहूर्त

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 31 August 2026: आज है कजरी तीज, जानें 31 अगस्त का पंचांग, शुभ मुहूर्त व राहुकाल

Aaj Ka Panchang 31 August 2026: आज यानी 31 अगस्त 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, तृतीया तिथि का समापन सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर होगा और फिर चतुर्थी तिथि का प्रारंभ होगा. ऐसे में आज चतुर्थी तिथि का भी संयोग बन रहा है. आज रेवती नक्षत्र और अश्विनी नक्षत्र सक्रिय रहेगा. इसके अलावा, आज गण्ड योग और वृद्धि योग का संयोग रहेगा. आज दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा. चलिए जानते हैं संपूर्ण पंचांग.

पढ़ें आज का पंचांग 31 अगस्त 2026 (Today Panchang 31 August 2026)

  • तारीख- 31 अगस्त 2026
  • वार- सोमवार
  • तिथि- भाद्रपद कृष्ण तृतीया तिथि सुबह 08 बजकर 51 मिनट तक उसके बाद चतुर्थी तिथि होगी
  • नक्षत्र- रेवती नक्षत्र सुबह 03 बजकर 23 मिनट तक उसके बाद अश्विनी नक्षत्र होगा
  • सूर्योदय- सुबह 5:58 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 6:44 बजे 
  • योग- गण्ड योग और वृद्धि योग
  • करण- विष्टि, बव और बालव करण
  • चंद्रमा- मीन राशि
  • शुभ मुहूर्त- 11:55 से दोपहर 12:46 तक
  • राहुकाल- 7:34 से सुबह 9:09 तक
  • दिशा शूल- पूर्व दिशा
  • दिशा शूल उपाय- घर से दर्पण देखकर निकलें

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2026: 4 या 5 सितंबर... जन्माष्टमी कब है? नोट करें सही तिथि व पूजा का शुभ मुहूर्त

आज का महामंत्र

ऊं नमो भगवते रुद्राय नमः

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर मीन राशि में सुबह 03 बजकर 23 मिनट तक उसके बाद मेष राशि में होगा.

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

  • सूर्योदय- आज सुबह 06.02 पर हुआ है.
  • सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 38 मिनट पर होगा.
  • चंद्रोदय- 31 अगस्त शाम 08.36 बजे पर होगा.
  • चंद्र अस्त- 01 सितंबर को सुबह 09.48 मिनट पर होगा.

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:26 मिनट से सुबह 05:11 मिनट तक

अमृत काल- सुबह 01:01 मिनट से सुबह 02:36 मिनट तक (1 सितंबर)

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:55 मिनट से दोपहर 12:46 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 07 बजकर 30 मिनट से सुबह 09 बजे तक

यम गण्डक- सुबह 10:53 बजे से दोपहर 12:27 मिनट तक रहेगा

गुलिक काल- दोपहर 02:00 बजे से दोपहर 03:34 मिनट तक रहेगा

आज का दुर्मुहूर्त- दोपहर 12:52 मिनट से दोपहर 01:42 मिनट तक और दोपहर 03:22 मिनट से शाम 04:12 मिनट तक

व्रत

संकष्टी हेरंब गणेश चतुर्थी व्रत, कजरी तीज

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- September 2026 Vrat Tyohar List: जन्माष्टमी, गणेशोत्सव और हरतालिका तीज, यहां देखें सितंबर में पड़ने वाले सभी पर्व और त्योहारों की लिस्ट

Continue reading on the app

  Sports

ओलंपिक में शामिल हैं कौन-कौन से खेल, जिनके खिलाड़ियों को नहीं मिलती स्पोर्ट्स कोटे से नौकरी

Sports Quota Game List : केंद्र सरकार के स्पोर्ट्स कोटे में कुल 65 खेल हैं. जिसमें से अधिकतर ओलंपिक में शामिल हैं. कुछ गेम ऐसे भी हैं, जो ओपंलिक में खेले जाते हैं, लेकिन केंद्र सरकार के स्पोर्ट्स कोटे के अंतर्गत इनके खिलाड़ियों को जॉब नहीं मिलती. Mon, 31 Aug 2026 15:28:28 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand में शुद्धिकरण विवाद पर वार-पलटवार जारी, क्या बोले BJP सांसद अनिल बलूनी?|Rahul Gandhi FIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T10:16:36+00:00

PM Modi ने Tashkent दौरे का वीडियो शेयर किया, छात्रों ने हिंदी में सुनाई PM की कविता | Uzbekistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T10:14:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers