Responsive Scrollable Menu

MP के सतना में 1 सितंबर तक स्कूल बंद:बिहार में 8 घर गंगा में समाए, हिमाचल में अब तक 103 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश में भारी बारिश के बाद कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। सतना जिले के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर है। इसके चलते सतना में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। यूपी के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी की बाढ़ से घरों में 5-5 फीट तक कीचड़ भर गया है। रविवार को गोबरिया गांव में करीब 4 घंटे पीपल के पेड़ पर बैठे रहे 12 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार के कोसी बैराज और गंडक बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं भागलपुर में गंगा में कटाव की वजह से सबौर में 8 घर गंगा में समा गए। हिमाचल में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। अधिकारियों के मुताबिक, 30 जून को मानसून शुरू होने के बाद से अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 103 लोगों की मौत हो चुकी है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

Continue reading on the app

26वां SCO समिट आज से, PM मोदी किर्गिस्तान पहुंचे:पुतिन और जिनपिंग से एक साल में दूसरी बार मुलाकात करेंगे

26वां SCO समिट 31 अगस्त से 1 सितंबर को बिशकेक में होगा। इस समिट की मेजबानी किर्गिस्तान करेगा और अध्यक्षता सादिर जापारोव करेंगे। यह SCO के 25 साल पूरे होने पर आयोजित सम्मेलन है। इस बार की थीम है- सतत शांति, विकास और समृद्धि के लिए साथ मिलकर आगे बढ़ना। इस समिट में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, ईरान समेत 10 सदस्य देशों के नेता शामिल होंगे। PM मोदी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मोदी रविवार शाम को ही उज्बेकिस्तान की 2 दिन की यात्रा पूरी करने के बाद शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान रवाना हो गए थे। 2017 में भारत और पाकिस्तान पूर्ण सदस्य बने। फिर 2023 में ईरान और 2024 में बेलारूस इसमें शामिल हुए। समिट के दौरान मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात करेंगे। मोदी बिश्केक में होने वाले 6वें वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे। 4 पॉइंट में जानें भारत के लिए SCO समिट अहम क्यों… शंघाई को-ऑपरेशन समिट (SCO) क्या है… शंघाई को-ऑपरेशन समिट की स्थापना 15 जून 2001 को चीन के शंघाई शहर में हुई थी।शुरुआत में इसके 6 सदस्य देश थे- चीन, रूस, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान। आज SCO दुनिया के सबसे बड़े क्षेत्रीय संगठनों में शामिल है, जिसमें 10 पूर्ण सदस्य देश हैं।इसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षा, आतंकवाद का विरोध, आर्थिक सहयोग, संपर्क और सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाना है। अगले साल पाकिस्तान को मिल सकती है मेजबानी यह SCO के 25 साल पूरे होने पर आयोजित ऐतिहासिक सम्मेलन है। यूरेशिया की सुरक्षा, व्यापार और रणनीतिक संतुलन के लिहाज से यह साल का सबसे महत्वपूर्ण बहुपक्षीय सम्मेलन माना जा रहा है। समिट के बाद किर्गिस्तान की अध्यक्षता समाप्त होगी और 2026–27 की अध्यक्षता पाकिस्तान को सौंपे जाने की उम्मीद है। 2027 का SCO शिखर सम्मेलन पाकिस्तान में प्रस्तावित है। 2025 तियानजिन डिक्लरेशन में पहलगाम हमले की निंदा हुई थी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद का तियानजिन घोषणा-पत्र में कहा गया था- “सदस्य देशों ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने मृतकों और घायलों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे हमलों के दोषियों, आयोजकों और प्रायोजकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।” --------------------------------- पीएम मोदी के उज्बेकिस्तान दौरे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान: यह उन्हें मिला 36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान उज्बेकिस्तान के दौरे पर गए पीएम मोदी को रविवार को राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने अपने देश के सर्वोच्च राज्य सम्मान 'ओली दाराजली दोस्लिक' से सम्मानित किया। उज्बेक भाषा के इस शब्द का मतलब है- उच्च स्तरीय मित्रता। यह पीएम मोदी को मिला 36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। रविवार रात पीएम उज्बेकिस्तान से रवाना हो किर्गिस्तान पहुंच चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से बाल-बाल चूके वैभव सूर्यवंशी, आठ रन और बना लेते तो रच देते इतिहास

Vaibhav Suryavanshi Record: फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने जब शतक बनाया था, तब उनकी उम्र 15 साल और 230 दिन थी. अब वैभव सूर्यवंशी 15 साल और 157 दिन की उम्र में शतक बनाकर उनका ये रिकॉर्ड तोड़ सकते थे, लेकिन दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ वह सोमवार को 81 गेंद में 92 रन के स्कोर पर आउट हो गए. Mon, 31 Aug 2026 12:54:55 +0530

  Videos
See all

Ankit Baliyan Murder Case Updates: अंकित हत्याकांड से पहले का वीडियो आया सामने | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T07:45:31+00:00

Delhi News: 7वीं की छात्रा की मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा, स्कूल पर पिटाई का आरोप | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T07:43:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers