Responsive Scrollable Menu

निकाय चुनाव जीतने के लिए केवल परिसीमन पर निर्भर है भाजपा: टीकाराम जूली

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रविवार को आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनावी गणित और परिसीमन पर ध्यान देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार के पास शहरी विकास को लेकर कोई स्पष्ट रूपरेखा नहीं है। जूली ने दावा किया कि राज्य सरकार के खिलाफ जनता की नाराजगी से भाजपा में बेचैनी है और वह अपनी चुनावी संभावनाएं बेहतर करने के लिए परिसीमन पर निर्भर है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा चुनावी गणित और परिसीमन के नक्शे बनाने में माहिर है, लेकिन जब राज्य के विकास की रूपरेखा तैयार करने की बात आती है तो यह सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर भाजपा यह मानती है कि केवल परिसीमन के जरिए वह निकाय चुनाव जीत सकती है तो यह उसकी भूल होगी। जूली ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के पास शहरी विकास को लेकर कोई स्पष्ट दृष्टिकोण नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल में शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए गए थे और कोविड-19 महामारी की चुनौतियों के बावजूद विकास कार्य जारी रहे।

जूली ने आरोप लगाया, “मौजूदा सरकार के कार्यकाल में शहरी बुनियादी ढांचा बदहाल हो गया है।” उन्होंने जयपुर की सड़कों पर गड्ढों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘जब राज्य की राजधानी में सड़कों की यह स्थिति है तो छोटे शहरों और कस्बों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।’’ जूली ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पतालों में दवाओं और उपचार से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं जबकि सरकारी विद्यालय खराब बुनियादी ढांचे समेत कई समस्याओं से जूझ रहे हैं।

Continue reading on the app

हिरोशिमा में गिरे परमाणु बम से भी ज्यादा थी नेपाल बाढ़ की ऊर्जा, हिल गई थी धरती

नेपाल में आई बाढ़ की ऊर्जा हिरोशिमा में गिराए गए एटम बम से भी ज्यादा थी। यह दावा काठमांडू के त्रिभुवन विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर डिजास्टर स्टडीज के डायरेक्टर बसंत राज अधिकारी ने किया है।

Continue reading on the app

  Sports

खराब प्रिंटर की वजह मैच हारी टीम, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

क्रिकेट के मैदान पर कई बार कुछ ऐसी अजीब घटनाएं होती है, जिस पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है. ऐसा ही कुछ नॉर्थ आयरलैंड में एक क्लब क्रिकेट मैच में देखने को मिला जब मेजबान टीम को खराब प्रिंटर के कारण हार का सामना करना पड़ा. क्रिकेट इतिहास शायद ऐसी ये पहली घटना है जब किसी प्रिंटर के कारण कोई टीम मैच हारी हो. Mon, 31 Aug 2026 10:22:21 +0530

  Videos
See all

UP Police ने लिया Ankit Baliyan की मौत का बदला #aajtak #shorts #ankitbaliyan #ankitbaliyanmurdercase #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T05:12:42+00:00

कौन थे Ankit Baliyan को मारने वाले दोनों शूटर्स ? #aajtak #ankitbaliyan #ankitbaliyanmurdercase #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T05:15:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers