Responsive Scrollable Menu

Personal Loan: इन 5 वजहों से रिजेक्ट हो सकता आपका पर्सनल लोन, जानें बैंक क्या देखते हैं?

पर्सनल लोन लेना आसान लगता है, क्योंकि इसके लिए आमतौर पर कोई संपत्ति गिरवी नहीं रखनी पड़ती। लेकिन यही वजह है कि बैंक और NBFC इसे ज्यादा जोखिम वाला लोन मानते हैं। इसलिए लोन मंजूर करने से पहले वे आपकी कमाई, नौकरी, पुराने कर्ज और क्रेडिट हिस्ट्री जैसी कई चीजें देखते हैं।

जानिए किन वजहों से आपका पर्सनल लोन आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।

क्रेडिट हिस्ट्री खराब होना
लोन आवेदन खारिज होने की सबसे बड़ी वजहों में खराब क्रेडिट हिस्ट्री शामिल है। अगर आपने पहले EMI या क्रेडिट कार्ड का भुगतान समय पर नहीं किया है, खाते में बकाया रहा है या भुगतान में बार-बार देरी हुई है तो बैंक को आपकी भुगतान क्षमता पर शक हो सकता है। आवेदन करने से पहले अपनी क्रेडिट रिपोर्ट जांचें और उसमें किसी बकाया या गलती को ठीक करा लें।

कम आय या ज्यादा EMI
अच्छा क्रेडिट स्कोर होने के बावजूद लोन मिलना तय नहीं है। बैंक यह भी देखता है कि आपकी आमदनी कितनी है और पहले से कितनी EMI चल रही हैं। अगर आपकी कमाई का बड़ा हिस्सा मौजूदा कर्ज चुकाने में जा रहा है तो बैंक को लग सकता है कि नई EMI आपके बजट पर ज्यादा बोझ डालेगी। ऐसे में लोन आवेदन खारिज हो सकता है।

नौकरी या कमाई में स्थिरता न होना
पर्सनल लोन में कोई संपत्ति गिरवी नहीं होती, इसलिए बैंक यह भरोसा चाहता है कि आपकी कमाई लगातार आती रहेगी। बार-बार नौकरी बदलना, कम समय का नौकरी रिकॉर्ड या आय का अस्थिर स्रोत आवेदन पर असर डाल सकता है। स्वरोजगार करने वालों से बैंक आमदनी की स्थिरता साबित करने के लिए अतिरिक्त वित्तीय दस्तावेज भी मांग सकता है।

कम समय में कई लोन के लिए आवेदन
अगर आप थोड़े समय में कई लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं तो यह भी परेशानी बन सकता है। हर आवेदन पर क्रेडिट जांच हो सकती है और कम समय में कई जांच आपके क्रेडिट प्रोफाइल पर असर डाल सकती हैं। इसलिए एक आवेदन खारिज होने के बाद तुरंत कई दूसरे बैंकों में आवेदन करने से बचें।

दस्तावेजों में गड़बड़ी
कई बार आर्थिक स्थिति ठीक होने के बावजूद दस्तावेजों की वजह से लोन अटक जाता है। आय के दस्तावेज अधूरे होना, सैलरी की जानकारी में अंतर, पुरानी नौकरी की जानकारी या व्यक्तिगत विवरण में गलती से सत्यापन में समस्या आ सकती है। आवेदन से पहले पहचान, आय, नौकरी और बैंक खाते की जानकारी एक जैसी और सही रखें।

लोन रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें?
लोन खारिज होने के बाद तुरंत दूसरे बैंक में आवेदन न करें। पहले बैंक से आवेदन खारिज होने की वजह पूछें। RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार, लोन आवेदन ठुकराने पर ग्राहक को मुख्य कारण बताया जाना चाहिए। इसके बाद अपनी क्रेडिट रिपोर्ट जांचें, संभव हो तो मौजूदा कर्ज कम करें और गलत जानकारी ठीक कराएं। लोन रिजेक्ट होना हमेशा स्थायी समस्या नहीं है। जरूरी है कि अगला आवेदन करने से पहले असली कमी को दूर किया जाए।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

Horoscope September 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा भविष्य, Career और Health को लेकर बड़ी ज्योतिषीय भविष्यवाणी

सितंबर का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस दौरान कई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। इस अवधि में आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पारिवारिक जीवन पर अलग-अलग रुप में देखने को मिल सकता है।
महीने की शुरुआत में 2 सितंबर को शुक्र के तुला राशि में प्रवेश होंगे। फिर 7 सितंबर को बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि 18 सितंबर को मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। महीने के आखिर में 26 सितंबर को बुध तुला राशि में गोचर करेंगे।
शनि देव मीन राशि में वक्री रहेंगे, बल्कि राहु-कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित रहेंगे। आइए आपको बताते हैं सितंबर का महीना 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि
सितंबर के महीने की शुरुआत में मेष राशि के जातकों के साथ सौभाग्य पूरी तरह से रहने वाला है। मनचाहे कार्य पूरे होंगे, रुके हुए काम पूरे होंगे। सितंबर महीने के पहले दो सप्ताह में करियर-करोबार की दृष्टि अनुकूल रहने वाली है। घर और बाहर भरपूर सुख, सहयोग और समर्थन मिलेगा। घर-परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहने वाला है। छात्र आलस्य त्याग कर पढ़ाई पर ध्यान दें। मन भटक सकता है। किसी बात को लेकर अपनों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका रहने वाली है। छोटी-मोटी यात्राओं पर जा सकते हैं। महीने की तीसरे हफ्ते हेल्थ का ध्यान जरुर रखें, जरा भी लापरवाही न दिखाएं। महीने के आखिरी सप्ताह तक एक बार फिर चीजें पटरी पर लौटती हुई नजर आएंगी और आप करियर-करोबार आदि में अपना बेस्ट देने का समय है, सफलता जरुर प्राप्त होगी।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा लाल पुष्प अर्पित करके करें तथा कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

वृषभ राशि
इस महीने में वृषभ राशि के जातकों को शुरुआत में अपने कामकाज में खूब सावधानी बरतनी है। मध्य महीने अपने शत्रुओं से दूर रहे हैं, रिस्क लेने से बचें। इस अवधि में नियमों का उल्लंघन न करें और रिश्तों में मर्यादा बनाए रखें। प्रेम प्रसंग हो या फिर दांपत्य संबंध भावनाओं की कद्र करें। इस दौरान धन और समय का सदुपयोग करें, वरना परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं। मध्य महीने में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। विनम्रता रहे तभी आपके काम बनेंगे। इस बात ध्यान रखें कि यह वह समय है, जब आप अपनी चीजों को पटरी पर ला सकते हैं और सफल हो सकते हैं।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री कृष्ण की विधि-विधान से पूजा एवं श्री कृष्णाष्टकम् का पाठ करें।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों का  सितंबर महीना बेहद ही शुभ और फायदेमंद रहने वाला है। इस समय भाग्य पूरी तरह से आपके साथ रहेगा। करियर और बिजनेस में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। कारोबार के चलते यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आत्मीय लोगों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का मौका प्राप्त होगा। नौकरी करने वालों को प्रोमोशन मिल सकता है। माह के मध्य में  भूलकर भी कोई गलत निर्णय न लें। अचानक खर्चें बढ़ सकते हैं या फिर आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में माह की शुरुआत से ही अपने धन का प्रबंधन करके चलें। संतान या किसी से मतभेद या वाद-विवाद हो सकता है। करियर को लेकर जरा-भी लापरवाही न करें। निवेश करने से पहले किसी शुभ चिंतक का सलाह जरुर लें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की को दूर्वा या फिर शमीपत्र अर्पित करके पूजा तथा गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना मिश्रित रहने वाला है। बिजनेस में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। लंबे समय से रुक हुए कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय में मनचाही प्रगति और लाभ मिलेगा। माह के मध्य में आपको विरोधी एक्टिव हो सकते हैं। सोचे हुए आपके कार्य पूरे होंगे। भाग्य उदय होगा और चीजें पटरी पर आएंगी। बिजनेस में मनचाह लाभ प्राप्त होगा। भूमि-भवन और वाहन आदि के क्रय का सपना पूरा हो सकता है। बिजेनस को लेकर लापरवाही न करें। महीने के तीसरे सप्ताह में किसी वाद-विवाद से बचें।

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।

सिंह राशि

सितंबर का महीना सिंह राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। करियर को लेकर परेशनियों का सामना करना पड़ सकता है। महीने की शुरुआत ठीक रहेगी। करियर-कारोबार से संबंधित यात्राएं सुखद एवं सफल रहने वाली है। वाणी औप व्यवहार को बेहतर बनाना काफी जरुरी है। सेहत बिगड़ सकती है और आपके रिश्तों में अनबन हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से वाद-विवाद हो सकती है। इस अवधि में खर्चें हो सकते हैं। कठिनाईयों से थोड़ी बहुत शांति मिल जाएगी। इस समय आपको बुद्धि और विवेक से काम लेना है।

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को अर्घ्य देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि

सितंबर का महीना कन्या राशि के जातकों के लिए कभी गम तो कभी खुशी वाला होगा। कामों में अचड़न आएगी। महीने की शुरुआत में आपके संबंध सत्ता-सरकार से संबंधित लोगों के साथ बनेंगे। प्रभावी और आत्मीय व्यक्तियों की मदद से आप अपने अटके कार्यों को आसानी से कर पाएंगे। माह के पूर्वार्ध का समय में आर्थिक स्थिति शुभ रहेगी। रुका हुआ धन की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस अवधि में वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा चोट आदि लगने की आशंका रहेगी। भूमि-भवन के लेकर विवादों को कोर्ट नहीं आपस में बातचीत करके सुलझाएं।  वैसे छात्रों के लिए यह महीना अच्छे रहने वाला है।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

तुला राशि

इस राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना संयम बनाएं रखें। इस दौरान आपको ज्यादा फलों की प्राप्ति की संभावना नहीं करनी चाहिए। लेकिन जीवन में किसी भी क्षेत्र में सफलता और लाभ प्राप्त होंगे। महीने की शुरुआत में कामकाज से संबंधित मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। नौकरी करने वालों को अपने सहकर्मियों के साथ मित्रवत व्यवहार बना रहेगा।  किसी से बिना वजह के उलझे नहीं। सत्ता-सरकार से जुड़े मामले को सुलझाते समय विनम्रता से पेश आएं, वरना बात बिगड़ सकती है। धन का अधिक लेने-देने करने से बचें। तुला राशि के जातकों को माह के उत्तरार्ध में अपने रिश्ते-नातों को बेहतर बनाएं।

 उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सितंबर का महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस महीने में आपको छोटे-मोटे कार्यों को भी करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार कर रहे हैं, तो आपको इस महीने में उसके साथ तालमेल बिठाने की काफी जरुरत है। धन के लेन-देन और कागजी काम में खूब सावधानी बरतनी होगी। महीने की शुरुआत में अचानक से कुछ लोगों को बड़े खर्च आ सकते हैं। छात्रों का पढ़ाई में मन कल लगेगा। नौकरी करने वालों को लंबी छुट्टी के चलते यात्रा करना पड़ सकता है। महीने के मध्य तक स्थितियां अनुकूल रहने वाली है। इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी योजना में धन या फिर किसी को दिया गया उधार वापस हो सकता है। इस समय किसी से वाद-विवाद भी हो सकता है। वहीं मौसमी आपके शारीरिक कष्ट का कारण बनेगी। प्रेम संबंध हो या दांपत्य जीवन रिश्ते के प्रति ईमानदार रहे।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में हनुमानाष्टक का पाठ करें।

धनु राशि

सितंबर में यह महीना सुख और सौभाग्य के लिए बेहद खास माना जाएगा। इस दौरान अच्छे अवसर प्रदान होंगे। महीने की शुरुआत में कोई शुभ समाचार मिल जाएगा। इस दौरान अटके कार्य गति पकड़ेंगे, जिससे आप खुश नजर आएंगे। हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए वर्कप्लेस पर अनुकूलता रहने वाली है। वर्कप्लेस पर कोई मुख्य जिम्मेदारियां भी दी जा सकती है। धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होने वाले हैं। आप पर पिता की विशेष स्नेह रहने वाला है। लंबी यात्राओं पर घूमने जा सकते हैं। यात्रा करते समय सेहत का जरुर ध्यान रखें। वहीं, इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा चोट आदि लगने की आशंका रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा केसर का तिलक लगाकर करें तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सितंबर की शुरुआत शुभ और लाभप्रद रहेगी। नौकरी-व्यवसाय में सफलता और पूर्व निवेश से लाभ के योग हैं, लेकिन धन के लेनदेन व निवेश में सावधानी बरतें। बड़े फैसले लेने से पहले शुभचिंतकों की सलाह लें। छात्रों को माह के पूर्वार्द्ध में सफलता मिल सकती है। मध्य से उत्तरार्ध तक कामकाज में सावधानी रखें, वरिष्ठों की सलाह मानें और नकारात्मकता से बचें। इस दौरान सेहत और रिश्तों को लेकर भी सतर्क रहें तथा अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए सितंबर का महीना मिश्रित फलदायी रहेगा। माह की शुरुआत में भाग्य का साथ मिलेगा और नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी राहत मिल सकती है। दूसरे सप्ताह में वाणी पर संयम रखें और विवाद से बचें। व्यापारियों को मंदी और जोखिम भरे निवेश से सावधान रहना होगा। मध्य माह में सफलता के लिए मेहनत जरूरी रहेगी और गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। उत्तरार्ध में परिस्थितियां फिर अनुकूल होंगी, प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त मिलेगी, सरकारी निर्णय से लाभ और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।
 उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
 
मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीने में मिलाजुला रहने वाला है। इस महीने में आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होने वाले है। रिश्तों में मधुरता आने वाली है। अपने आचरण को मर्यादापूर्ण रखें और उनकी भावनाओं की कद्र करें। प्रेम और दांपत्य संबंध को मजबूत करने के लिए अपने साथी प्रति ईमानदार रहे। महीने की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी और छोटी दूरी की यात्रा संभव रहेगी। यात्रा के दौरान सामान और सेहत का ख्याल रखें। बिजनेस की डील करने से पहले और रोजगार को लेकर अहम फैसले किसी शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। 

इस महीने के मध्य में काफी उतार-चढ़ाव रहने वाला है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन कम मिलेगा। लाइव लाइफ और मैरिड लाइफ में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। अपने विवेक और व्यवहार से चीजों पटरी पर लाने की कोशिश करने पर सफल होंगे। महीने के अंत में भाग्य आपके पक्ष में होगा। छात्रों के लिए यह समय अच्छे रहने वाला है। 

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को अर्घ्य देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।

Continue reading on the app

  Sports

ब्रैडमैन को पहले टेस्ट के बाद कर दिया था ड्रॉप, शुरुआत की वो धुंध, जिसने 'द डॉन' की चमक को छुपा दिया

don bradman debut story: डॉन ब्रैडमैन के करियर का अंत ओवल के मैदान पर एक भावुक 'शून्य' (0) के साथ हुआ था, उसकी शुरुआत भी उतनी ही अजीब और संघर्षपूर्ण थी. साल 1928 में जब इस 20 साल के दुबले-पतले लड़के ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया की बैगी ग्रीन कैप पहनी, तो किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतिहास को हमेशा के लिए बदलने जा रहा है. उनके डेब्यू मैच की नाकामी इस बात का सबूत है कि महानता रातों-रात नहीं मिलती, बल्कि वह असफलताओं की भट्टी में तपकर निखरती है Thu, 3 Sep 2026 13:20:39 +0530

  Videos
See all

Jalandhar Fire: पंजाब में गद्दे की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, उठा धुएं का गुबार | Punjab | Shocking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T08:15:21+00:00

Prayagraj Flood Update: गंगा-यमुना में दोबारा से आया उफान, बघाड़ा से बेली तक बढ़ा बाढ़ का Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T08:17:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers