Responsive Scrollable Menu

Pradhan Mantri Mudra Yojana: कम ब्याज और बिना गारंटी के 20 लाख तक का लोन दे रही मोदी सरकार, जानें कौन कर सकता है आवेदन?

Pradhan Mantri Mudra Yojana: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना मोदी सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है। इसके तहत छोटे कारोबारियों को आसान शर्तों पर ऋण दिया जाता है। सरकार ने मुद्रा योजना को चार कैटेगरी में बांटा है। जिसमें पात्र लाभार्थियों को अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए 10 लाख से 20 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है।

Continue reading on the app

EPFO का अभियान: 17 साल से पीएफ से बाहर कर्मचारियों को मिलेगा मौका, जानें कब तक करा सकते रजिस्ट्रेशन

ईपीएफओ ने उन कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए इम्प्लॉई एनरॉलमेंट कैंपेन 2026 शुरू किया है, जो पात्र होने के बावजूद अब तक ईपीएफ से नहीं जुड़े हैं। संस्थानों को पुराने रिकॉर्ड दुरुस्त करने और ऐसे कर्मचारियों का पंजीकरण कराने का विशेष मौका दिया गया है।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार, यह योजना 29 जून 2026 से लागू है और 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। इसके तहत 1 अप्रैल 2009 से 31 मार्च 2026 के बीच EPF कवरेज से बाहर रहे पात्र कर्मचारियों को योजना में शामिल किया जा सकता है।

इस अभियान का मकसद कर्मचारियों को भविष्य निधि (PF), पेंशन और बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं से जोड़ना है। साथ ही, कंपनियों को पुराने रिकॉर्ड और अनुपालन से जुड़ी कमियों को स्वेच्छा से ठीक करने का रास्ता दिया गया है।

किन कर्मचारियों को ईपीएफ के अभियान का मिलेगा लाभ?
योजना के तहत नियोक्ता उन कर्मचारियों की घोषणा कर सकते हैं, जो तय अवधि के दौरान EPF कवरेज से बाहर रह गए थे। इसके लिए कर्मचारी का घोषणा की तारीख पर जीवित होना और उसी संस्थान में सक्रिय रूप से काम करना जरूरी है।

EPFO ने संस्थानों को सलाह दी है कि वे अपने कर्मचारियों और वेतन से जुड़े पुराने रिकॉर्ड की जांच करें। इससे पात्र कर्मचारियों की पहचान की जा सकेगी और उनका पंजीकरण समय पर कराया जा सकेगा।

पुराने बकाये में मिलेगी राहत
अभियान में पुराने अनुपालन से जुड़ी कुछ राहत भी दी गई है। अगर पहले कर्मचारी के वेतन से उसका हिस्सा काटा ही नहीं गया था तो तय शर्तों के तहत कर्मचारी के हिस्से की राशि माफ की जा सकती है। इससे पुराने मामलों को नियमित करने में संस्थानों पर पड़ने वाला बोझ कम होगा।

पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी
EPFO ने इस अभियान की पूरी प्रक्रिया डिजिटल रखी है। संस्थानों को पंजीकरण और भुगतान से जुड़ी सभी औपचारिकताएं तय ऑनलाइन पोर्टल के जरिए पूरी करनी होंगी।

हर घोषित कर्मचारी के लिए उमंग ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन से UAN बनाना होगा। इसके बाद संस्थान को सामान्य इलेक्ट्रॉनिक चालान-कम-रेसिप्ट-रिटर्न (ECR) प्रणाली के जरिए जरूरी अंशदान जमा करना होगा।

EPFO चला रहा जागरूकता अभियान
EPFO ने नियोक्ताओं, कर्मचारियों, ठेकेदारों और उद्योग से जुड़े अन्य लोगों को योजना की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। केंद्र और राज्य सरकारों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और अन्य संबंधित संस्थाओं के साथ मिलकर इसकी जानकारी ज्यादा से ज्यादा प्रतिष्ठानों तक पहुंचाई जा रही है।

EPFO ने संस्थानों से कहा है कि वे 31 अक्टूबर 2026 की अंतिम तारीख से पहले सभी घोषणाएं और जरूरी भुगतान पूरा कर लें।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

116 और नाबाद 51 रन से ठोका दावा, टेस्ट टीम में जगह मिली तो किस नंबर पर खेलेंगे तिलक वर्मा?

Tilak Varma Duleep Trophy: तिलक वर्मा ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल की दोनों पारियों में जिस समझदारी का परिचय दिया, उसने कम से कम चयनकर्ताओं को ये संदेश तो जरूर दे दिया है कि वह सिर्फ टी-20 के बल्लेबाज नहीं हैं. दबाव में लंबी पारी खेलले में माहिर हैं और जरूरत के मुताबिक रन बनाने की उनकी क्षमता भारतीय टेस्ट टीम के काम आएगी. Thu, 3 Sep 2026 08:03:39 +0530

  Videos
See all

Delhi Weapons Smuggling: हथियारों की सप्लाई, 2 बड़े तस्कर अरेस्ट | MP News | Police Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T02:13:38+00:00

UP News: युवाओं के लिए योगी ने 'पिटारा' खोल दिया! | UPCOS | CM Yogi | Hindi News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T02:12:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers