Responsive Scrollable Menu

राजस्थान के सिरोही में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

राजस्थान के सिरोही जिले के रेवदर क्षेत्र में कांडला हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं.

Continue reading on the app

दिल्ली छोड़ो, पहले पंजाब में रोककर दिखाओ, नशे की बिक्री के आरोपों पर BJP का AAP पर पलटवार

BJP ने कहा कि दिल्ली में नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर AAP विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों का राजनीतिक जवाब देने के बजाय हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup: Thailand के खिलाफ जीत के बाद भी Shafali Verma ने बल्लेबाजी पर उठाए सवाल

 भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने कहा कि थाईलैंड की कमजोर टीम के खिलाफ महिला एशिया कप के पहले मैच में 94 रन की आसान जीत के बावजूद टीम की बल्लेबाजी इकाई को टर्न लेती पिचों पर अपनी कमियों का आकलन करना होगा। शेफाली ने 36 गेंदों में 64 रन बनाकर भारत को अच्छी शुरुआत दी। उनकी पारी में आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे। लेकिन भारत के मध्य क्रम के बल्लेबाज नहीं चल पाए। एक विकेट पर 91 रन के बाद उसका स्कोर जल्द ही छह विकेट पर 127 रन हो गया और आखिर में उसने नौ विकेट पर 159 रन बनाए।

थाईलैंड की टीम इसके जवाब में 65 रन पर आउट हो गई। शेफाली ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘हम इस पर गौर करेंगे कि बल्लेबाजी में हमसे कहां गलतियां हो रही हैं और हम कहां सुधार कर सकते हैं। आज का मैच खत्म हो गया है और हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। वापस जाने पर हम इस पर विचार विमर्श करेंगे कि हम क्या सुधार कर सकते हैं और टीम के लिए और क्या योगदान दे सकते हैं।’’

हरमनप्रीत कौर (05 रन), भारती फुलमाली (14 गेंदों पर 13 रन), ऋचा घोष (00) और दीप्ति शर्मा (05) ने थाईलैंड के अनुभवहीन गेंदबाजों के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन किया। शेफाली ने कहा कि भारत को पता था कि पिच से कुछ टर्न मिलेगा और पारी आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजों को बेहतर ढंग से तालमेल बिठाने की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि हम सभी जानते हैं कि यहां की पिच टर्न लेगी। हम यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं और हम इस पिच के बारे में जानते थे।’’ शेफाली ने कहा कि नई गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘नई गेंद बल्ले पर बहुत अच्छी तरह से आ रही थी। गेंद पुरानी होने के बाद गेंद टर्न लेने लगती है।’’ शेफाली ने कहा, ‘‘दो साल पहले विश्व कप के लिए हम यहां आए थे, इसलिए मुझे यहां की परिस्थितियों का पता है और मैं तैयार थी। स्वदेश में मैं इस तरह की पिच पर खेलने का अभ्यास कर रही थी।

Mon, 31 Aug 2026 14:13:00 +0530

  Videos
See all

World News | XI Jinping News | Vladmir Putin News:SCO Summit में बनेगी नई Geopolitical तस्वीर | Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T08:45:32+00:00

Delhi Jama Masjid MCD Action : दिल्ली जामा मस्जिद के पास हो गया ये तगड़ा एक्शन! Hindi News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T08:45:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers