Responsive Scrollable Menu

CBI ने वाप्कोस के पूर्व डिप्टी चीफ इंजीनियर पंकज दुबे पर दर्ज किया नया केस

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत मामले में पहले से जांच का सामना कर रहे ‘वाप्कोस’ के पूर्व उप मुख्य अभियंता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने एक कारोबारी से जुड़ी कंपनियों से होटल में ठहरने और हवाई टिकट जैसी सुविधाएं हासिल कीं। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि उक्त कारोबारी की कंपनी ने सरकारी परामर्श संस्था के माध्यम से जल जीवन मिशन (जेजेएम) की 10 परियोजनाएं हासिल की थीं।

सीबीआई ने जल एवं विद्युत परामर्श सेवा लिमिटेड (वाप्कोस) के पूर्व उप मुख्य अभियंता और परियोजना प्रबंधक पंकज दुबे के खिलाफ एक नयी प्राथमिकी दर्ज की है। वाप्कोस केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली सार्वजनिक क्षेत्र की अभियांत्रिकी परामर्श संस्था है। सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में कारोबारी जिगर देसाई, शील रायदोट और दो कंपनियों—रायदोट इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड तथा उत्कर्ष सॉफ्टवेयर सर्विसेज—को भी आरोपी बनाया है।

अधिकारियों ने बताया कि इन पर कथित तौर पर लोक सेवक को रिश्वत देने की आपराधिक साजिश में शामिल होने का आरोप है। आरोपियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं हो सकी। दुबे पहले से ही रिश्वत के एक अलग मामले में जांच के दायरे में थे।

इस मामले में उन्हें 21 फरवरी को लखनऊ स्थित एकाना एंटरप्राइजेज के मालिक से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। नयी प्राथमिकी के अनुसार, सीबीआई ने इस मामले में 20 अप्रैल को आरोपपत्र दाखिल किया था। नयी प्राथमिकी में दुबे के देसाई से जुड़ी संस्थाओं के साथ हुए कथित लेन-देन पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

सीबीआई के अनुसार, आरोपी के 18 मई 2020 से 23 जुलाई 2025 तक सोलन में तैनात रहने के दौरान देसाई की कंपनी ने वाप्कोस के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में जल जीवन मिशन (जेजेएम) की 10 परियोजनाएं हासिल की थीं।

Continue reading on the app

Kajari Teej wishes: कजरी तीज विशेज, मेहंदी, चूड़ी और सुहाग के साथ भेजें ये प्यारे संदेश

Kajari Teej Wishes Messages in Hindi: कजरी तीज पर दोस्तों, परिवार और पति को भेजें प्यार भरी शुभकामनाएं, खूबसूरत शायरी और मैसेज, यहां पढ़ें विशेज की पूरी लिस्ट।

Continue reading on the app

  Sports

ओलंपिक में शामिल हैं कौन-कौन से खेल, जिनके खिलाड़ियों को नहीं मिलती स्पोर्ट्स कोटे से नौकरी

Sports Quota Game List : केंद्र सरकार के स्पोर्ट्स कोटे में कुल 65 खेल हैं. जिसमें से अधिकतर ओलंपिक में शामिल हैं. कुछ गेम ऐसे भी हैं, जो ओपंलिक में खेले जाते हैं, लेकिन केंद्र सरकार के स्पोर्ट्स कोटे के अंतर्गत इनके खिलाड़ियों को जॉब नहीं मिलती. Mon, 31 Aug 2026 15:28:28 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand में शुद्धिकरण विवाद पर वार-पलटवार जारी, क्या बोले BJP सांसद अनिल बलूनी?|Rahul Gandhi FIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T10:16:36+00:00

Iran America War Update: ईरान ने उड़ाए अमेरिकी F 35 Fighter Jet! | Trump | Hormuz | IRGC | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T10:15:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers