Responsive Scrollable Menu

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 389 रन का टारगेट दिया:अब्बास ने वीनू मांकड़ का 74 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; बाबर 6 रन पर आउट

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को लॉर्ड्स टेस्ट में 389 रन का टारगेट दिया। रविवार को दूसरे टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड दूसरी पारी में 208 रन पर ऑलआउट हुआ। जवाब में पाकिस्तान 27.1 ओवर में 3 विकेट पर 102 रन बनाए हैं। दिन की शुरुआत इंग्लैंड ने 177/7 के स्कोर से की। मोहम्मद अब्बास ने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए। पहली पारी में भी उन्होंने 4 विकेट लिए थे। पाकिस्तान के कप्तान दूसरी पारी में 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पहली पारी में 8 रन बनाए थे। अब्बास ने तोड़ा वीनू मांकड़ का रिकॉर्ड 36 साल 173 दिन की उम्र में 5 विकेट लेने वाले मोहम्मद अब्बास लॉर्ड्स में टेस्ट की एक पारी में ऐसा करने वाले सबसे उम्रदराज एशियाई गेंदबाज बन गए। उन्होंने भारत के पूर्व क्रिकेटर वीनू मांकड़ का 74 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। मांकड़ ने 1952 में 35 साल 71 दिन की उम्र में लॉर्ड्स में 5 विकेट लिए थे। अब्बास ने 36 साल 173 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। अब्बास 10 विकेट के आंकड़े तक भी पहुंच सकते थे, लेकिन जोश टंग को बाबर आजम ने मिड-ऑफ से सीधे थ्रो पर रन आउट कर दिया। इस तरह अब्बास का मैच में 9 विकेट पर 130 रन का प्रदर्शन रहा। लॉर्ड्स में पाकिस्तान की ओर से यह दूसरा सबसे अच्छा गेंदबाजी प्रदर्शन है। यासिर शाह ने 2016 में 10/141 का प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड की दूसरी पारी में लॉरेंस की फिफ्टी इंग्लैंड की दूसरी पारी में डैन लॉरेंस ने 54 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। उनके अलावा जेमी स्मिथ ने 7, हैरी ब्रूक ने 34, एमिलियो गे ने 31 और जोश टंग ने नाबाद 12 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से अब्बास के अलावा खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली ने 2-2 विकेट लिए। अली उस्मान को एक विकेट मिला। पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब 389 रन का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। 7 रन पर टीम ने पहला विकेट गंवाया। अजान अवैस 6 रन बनाकर ओली रॉबिन्सन का शिकार हुए। इसके बाद अब्दुल्ला शफीक भी बिना खाता खोले बोल्ड हो गए। इसके बाद बाबर आजम भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। जोफ्रा आर्चर ने शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर बाबर पुल खेलने के प्रयास में अपना संतुलन खो बैठे। गेंद उनके बल्ले-हेलमेट के पास से उछलकर जॉर्डन कॉक्स के हाथों में चली गई। बाबर 8 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हुए। इससे पाकिस्तान का स्कोर 14 रन पर 3 विकेट हो गया। शकील और मसूद ने संभाली पारी 14/3 के बाद सऊद शकील और कप्तान शान मसूद ने पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 80 से ज्यादा रन की साझेदारी की। लंच तक पाकिस्तान 53/3 पर था। शकील ने 54 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इंग्लैंड में उनका पहला टेस्ट अर्धशतक और टेस्ट करियर का 11वां अर्धशतक था। वह एशिया के बाहर सिर्फ दूसरी बार 50+ स्कोर तक पहुंचे। बारिश से खेल रुकने तक शकील 63 और शान मसूद 24 रन बनाकर क्रीज पर थे। दोनों के बीच 94 रन की साझेदारी हो चुकी थी। इमाम उल हक की चोट पर उठे सवाल इमाम उल हक पहली पारी में बल्लेबाजी नहीं कर सके। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, उन्हें पहले दिन फील्डिंग के दौरान बाएं पैर में चोट लगी थी। स्कैन में लो-ग्रेड कैल्फ स्ट्रेन की पुष्टि हुई और उनका इलाज मेडिकल टीम की निगरानी में चल रहा है। उनकी आगे खेलने की उपलब्धता इलाज के बाद रिकवरी पर निर्भर बताई गई। हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व चयनकर्ता मोहम्मद वसीम ने इमाम पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि इमाम पहले भी चोट को बढ़ा-चढ़ाकर बताकर मैच से बचने की कोशिश कर चुके हैं। वसीम ने 2022 के मुल्तान टेस्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि तब टीम के फिजियो ने उन्हें पहले ही ऐसी स्थिति बनने की जानकारी दी थी। बाबर 17 टेस्ट से शतक नहीं लगा सके बाबर का आखिरी टेस्ट शतक 26 दिसंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में आया था, जब उन्होंने 161 रन बनाए थे। उसके बाद से वह 17 टेस्ट और 36 पारियों में शतक नहीं लगा सके हैं। 2026 में भी बाबर शतक के करीब पहुंचकर चूक चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उन्होंने 88 रन बनाए थे और शतक से सिर्फ 12 रन दूर थे। बांग्लादेश के खिलाफ भी उन्होंने 68 रन बनाए, लेकिन तीन अंकों तक नहीं पहुंच सके। यूसुफ ने कोचिंग पर उठाए सवाल पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज और कोच मोहम्मद यूसुफ ने बाबर की तकनीकी कमियों को दूर नहीं करने के लिए कोचिंग स्टाफ की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कुछ कोचों ने बाबर को उन कमियों पर काम नहीं करने दिया, जिन्हें समय रहते ठीक किया जा सकता था।

Continue reading on the app

जयपुर: नीट पीजी परीक्षा में पावर फेल पर एनबीईएमएस अध्यक्ष ने जताया खेद, बोले- 2445 उम्मीदवार हुए प्रभावित

जयपुर: नीट पीजी परीक्षा में पावर फेल पर एनबीईएमएस अध्यक्ष ने जताया खेद, बोले- 2445 उम्मीदवार हुए प्रभावित

Continue reading on the app

  Sports

7 गेंद, 0 रन और 3 विकेट... T20I की सबसे महाकंजूस बॉलिंग, दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

Women's Asia Cup 2026: महिला टी20 एशिया कप में भारतीय टीम की स्पिनर दीप्ति शर्मा ने इतिहास रच दिया. दीप्ति ने थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 1.1 ओवर की गेंदबाजी कर 3 विकेट अपने नाम किए. टी20 इंटरनेशनल में बिना एक भी रन खर्च कर 3 विकेट लेने वाली दीप्ति भारत की पहले बॉल बनी हैं. Mon, 31 Aug 2026 07:43:51 +0530

  Videos
See all

Antilia Case: एंटीलिया मामले में रिटायर्ड एसीपी का बड़ा खुलासा | ParamBir Singh | Mumbai Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T02:09:56+00:00

lucknow bulldozer Action: लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबरों पर चला बुलडोजर | Illegal Chambers #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T02:16:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers